भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान

Mumbai Airport Runway Closed: मुंबई में भारी बारिश, तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण एयरपोर्ट का रनवे एक घंटे बंद रहा। 87% उड़ानें लेट हुईं और यात्रियों को 75 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
Mumbai Airport Runway Closed In Heavy Rain Flight Delay Low Visibility Weather
मुंबई एयरपोर्ट का रनवे बंद (सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Airport Runway Closed In Heavy Rain: मुंबई में कई दिनों से जारी बारिश अब आफत बनते जा रही है। तेज हवाओं और बेहद कम दृश्यता ने रविवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की रफ्तार थाम दी। खराब मौसम के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रनवे संचालन एक घंटे के लिए बंद करना पड़ा, जिससे हवाई यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।

इसका असर उड़ानों के पूरे शेड्यूल पर पड़ा और प्रस्थान करने वाली उड़ानों में औसतन 75 मिनट तक की देरी दर्ज की गई। हालात ऐसे रहे कि 87 प्रतिशत डिपार्चर निर्धारित समय से लेट हुए, जबकि हजारों यात्रियों को लंबा इंतजार और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उड़ानें ही रद्द होने की वजह

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि 42 नॉट तक की रफ्तार वाली तेज हवाओं, भारी बारिश और बेहद कम दृश्यता के कारण सुरक्षित उड़ान संचालन संभव नहीं था। खराब मौसम के चलते सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 10.17 बजे से 11.17 बजे तक रनवे संचालन एक घंटे के लिए बंद करना पड़ा, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं और हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रनवे दोबारा शुरू होने के बाद भी उड़ानों का शेड्यूल सामान्य नहीं हो सका। प्रस्थान करने वाली उड़ानों में औसतन 75 मिनट, जबकि आने वाली उड़ानों में औसतन 28 मिनट या उससे अधिक की देरी दर्ज की गई।

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइट रडार 24 के अनुसार लगभग 87 प्रतिशत डिपार्चर और 62 प्रतिशत अराइवल उड़ानें निर्धारित समय से विलंबित रहीं। हालांकि, अधिकांश एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द करने के बजाय उन्हें देर से संचालित किया। मौसम की वजह से मुंबई आने वाली केवल करीब 3 प्रतिशत उड़ानें ही रद्द करनी पड़ीं।

जारी नहीं हुई प्रभावित उड़ानों की संख्या जारी

हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन ने प्रभावित उड़ानों की कुल संख्या जारी नहीं की। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सूत्रों के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 980 से 1,000 उड़ानों का संचालन होता है और हर घंटे औसतन 48 विमान गतिविधियां होती हैं। ऐसे में एक घंटे का रनवे बंद रहने से उड़ानों का पूरा शेड्यूल प्रभावित हुआ और इसका असर दिनभर एयरलाइंस के संचालन पर दिखाई दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com