नन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- 'जियो'

Little Boy Singing Ghazal : एक नन्हे बच्चे का गजल गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। उसके सुर और ताल ने लोगों का दिल जीत लिया, वहीं बॉलीवुड सिंगर विशाल विशाल मिश्रा ने भी 'जियो' लिखकर उसकी तारीफ की।
A young boy's soulful ghazal performance went viral, earning praise from singer Vishal Mishra.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Child Viral Singing Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हे बच्चे का सिंगिंग वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। कहा जाता है कि संगीत एक ऐसी कला है जिसे निखारने के लिए वर्षों की मेहनत और रियाज की जरूरत होती है, लेकिन कभी-कभी कुछ बच्चे अपनी जन्मजात प्रतिभा से हर किसी को हैरान कर देते हैं।

वायरल वीडियो में भी एक छोटे से बच्चे ने ऐसी गजल गाई कि लोग उसकी आवाज, सुर और आत्मविश्वास के कायल हो गए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jatin_sharma_vlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख और पसंद कर चुके हैं।

नन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल

वीडियो में बच्चा मशहूर गजल "अपनी जुल्फें मेरी शानों पे बिखर जाने दो" गाते हुए नजर आता है। कम उम्र में इस तरह की गजल का चयन ही लोगों को चौंका देता है, लेकिन उससे भी ज्यादा प्रभावित उसकी प्रस्तुति करती है। बच्चे ने पूरे आत्मविश्वास के साथ हर सुर और ताल को बखूबी निभाया।

उसकी आवाज में मिठास और गायकी में परिपक्वता देखकर कई लोग यकीन ही नहीं कर पाए कि इतनी छोटी उम्र में कोई इतना बेहतरीन गा सकता है। वीडियो शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा, "अगर सामने बैठकर सुनते तो रो ही देते।" उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रस्तुति के लिए बच्चे को प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार मिला।

बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा बोले- 'जियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में इतनी शानदार गायकी किसी बड़े कलाकार से कम नहीं है। सबसे खास बात यह रही कि बॉलीवुड के मशहूर गायक विशाल मिश्रा ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कमेंट में सिर्फ एक शब्द "जियो" लिखा, लेकिन नन्हे कलाकार के लिए यह किसी बड़े सम्मान से कम नहीं माना जा रहा। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर इस बच्चे को सही मार्गदर्शन और लगातार प्रशिक्षण मिला तो भविष्य में वह संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बन सकता है। फिलहाल उसकी प्रतिभा और मासूम अंदाज ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com