- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 158 People Died In Five Years By Potholes In Maharashtra
महाराष्ट्र की सड़कें कब होगी गड्ढा मुक्त? राज्य में पांच साल में 158 लोगों की गई जान
बीएमसी हर वर्ष मुंबई की सड़कों के गड्डे को ब्यूटी पार्लर वालों की तरह छुपाकर उनको सुंदर बनाने का दावा करती है। लेकिन पहली बारिश ही मनपा के सभी दावों की कलई खोल कर रख देती है। पिछले पांच साल में मुंबई समेत राज्य में गड्ढों के कारण 340 दुर्घटनाएं हुईं है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 158 लोगों की जान चली गई, जबकि 309 लोग घायल हो गए हैं।
- Written By: शुभम सोनडवले

सड़क पर गड्ढे
मुंबई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) हर वर्ष मुंबई की सड़कों के मुहांसे (गड्डे) को ब्यूटी पार्लर वालों की तरह छुपाकर उनको सुंदर बनाने का दावा करती है। लेकिन पहली बारिश ही मनपा के सभी दावों की कलई खोल कर रख देती है। बारिश के पानी में लुप्त यह गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं, खास तौर पर महिलाओं को जो एक्टिवा चलाती है। इसके कारण शहर में दुर्घटनाएं बढ़ रही है और ट्रैफिक जाम से वाहन चालक और यात्री प्रभावित हो रहे हैं। पिछले पांच साल में मुंबई समेत राज्य में गड्ढों के कारण 340 दुर्घटनाएं हुईं है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 158 लोगों की जान चली गई, जबकि 309 लोग घायल हो गए हैं। इससे निपटने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ता है। इसलिए मुंबईकरों को इन दुश्वारियों से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक योद्धा के रूप में काम कर रही है।
यातायात-सिटी पुलिस बनी “योद्धा”
बरसात से पहले बीएमसी शहर के नालों की सफाई मुकम्मल होने और सड़कें गड्ढा मुक्त बनाने का बड़ा-बड़ा दावा करती है। लेकिन जैसे ही बारिश शुरू होती है। अक्सर देखा गया है कि, मुंबईकरों को हादसों से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और मुंबई सिटी पुलिस योद्धा बनकर खुद ही नालों को साफ करते और गड्ढे भर रही है। इतना ही नहीं कछुए की चाल चलने वाला बीएमसी विभाग के काम का यह आलम है कि कुछ अधिकारियों का यह भी कहना है कि,फॉलोअप में समय बर्बाद करने से बेहतर है कि खुद के खर्च से गड्ढे भर दिया जाए ताकि लोग हादसों से बच सकें।
गड्ढों ने ली 158 लोगों की बलि
आंकड़ों पर नजर डाले तो, 2019 से 2023 के बीच गड्ढों की वजह से 158 लोगों की मौत हो चुकी है। बरसात के मौसम में इसकी मात्रा अधिक होती है। 2019 में सबसे ज्यादा 181 दुर्घटनाएं दर्ज की गई, जिसमे 72 लोग मारे गये और 161 लोग घायल हो हुए थे। 2020 में 61 दुर्घटनाओं में 39 मौतें दर्ज की गई है। जबकि 2021 में 33 में से 14 दुर्घटनाएं और 2022 में 4 में से 4 दुर्घटनाएं रिपोर्ट की गई है। 2022 में सबसे कम दुर्घटनाएं दर्ज की गई। पिछले साल 61 हादसों में 29 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 45 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का निर्देश, मुंबई में सीसी रोड का काम 31 मई तक करें पूरा
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड विवाद गरमाया, छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई; बीएमसी ने वसूला 1.05 करोड़ जुर्माना
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एम-राम कुमार ने कहा, “मुंबई में गड्ढे अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उस स्थिति में, यदि सड़कों पर गड्ढे पाए जाते हैं,तो उन्हें भरने के लिए संबंधित प्रणालियों के साथ तत्काल अनुवर्ती कार्रवाई की जा रही है ताकि चालक दुर्घटनाओं से बचे और सुरक्षित यात्रा कर सकें।
वहीं मुंबई के लोगों का कहना है कि बीएमसी की जिम्मेदारी है की बरसात में सड़कें गड्डा मुक्त हो और नालों में सफाई अच्छी तरह से होनी चाहिए, ताकि शहर में पानी नहीं भरे। बीएमसी अलर्ट रहेगी तो दुर्घटनाएं कम होंगी, हर वर्ष दावा करने के बाद भी मनपा को शर्मिंदा होना पड़ता है, बावजूद वह हर बार-बार मुंबईकरों से छूटा वादा करती है।
पिछले 5 वर्षों के आंकड़े

158 people died in five years by potholes in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














