विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?

Devendra Fadnavis Old Tweet: वडेट्टीवार ने फडणवीस का 2013 का एक पुराना ट्वीट शेयर कर महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्याज की कीमतों और किसानों की हालत पर छिड़ी यह जुबानी जंग अब और तेज हो गई है।
Vijay Wadettiwar Responds to CM Fadnavis's 13-Year-Old Tweet: How Did the Battle Over Inflation Reach the Archives?
विजय वडेट्टीवार व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Updated on

Wadettiwar Slams Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की राजनीति में वार पलटवार का दौर अब आर्काइव तक पहुँच गया है। नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीब 13 साल पुराना एक ट्वीट निकालकर वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस ट्वीट के जरिए वडेट्टीवार ने न केवल महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा, बल्कि किसानों के असली रक्षक और कातिल कौन हैं, इस पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।

क्या था फडणवीस का 2013 का वो ट्वीट?

13 अगस्त 2013 को, जब केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार थी और राज्य में भी कांग्रेस की सरकार थी तब देवेंद्र फडणवीस ने बढ़ती महंगाई पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था की, भारत के इतिहास में पहली बार जरूरत (प्याज), सुविधा (पेट्रोल) और लक्जरी (बीयर) सब एक ही कीमत पर बिक रहे हैं। प्याज, पेट्रोल और बीयर... सब 80 रुपये में बिक रहा हैं।

वडेट्टीवार का तीखा पलटवार

विजय वडेट्टीवार ने इसी ट्वीट का सहारा लेकर वर्तमान स्थिति की तुलना की है। उन्होंने कहा कि खुद फडणवीस मान रहे हैं कि 2013 में कांग्रेस के समय प्याज 80 रुपये किलो था और पेट्रोल भी 80 रुपये लीटर। वडेट्टीवार ने कटाक्ष करते हुए पूछा, इसका मतलब है कि पेट्रोल आज (2026) की तुलना में तब काफी सस्ता था। प्याज के दाम तब आज की तुलना में कई गुना ज्यादा थे, जिससे किसानों को फायदा हो रहा था। अब आप ही बताइए, किसानों का रक्षक कौन है और उनका हत्यारा कौन?

प्याज बना सियासत का केंद्र

महाराष्ट्र की राजनीति में प्याज हमेशा से एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। विजय वडेट्टीवार का यह हमला ऐसे समय में आया है जब राज्य के किसान प्याज के गिरते दामों और निर्यात नीतियों को लेकर नाराज हैं। फडणवीस के पुराने ट्वीट को हथियार बनाकर विपक्ष ने यह साबित करने की कोशिश की है कि भाजपा सत्ता में आने से पहले जिन कीमतों को महंगाई बताती थी, आज सत्ता में रहते हुए उन कीमतों को दिलाने में भी नाकाम साबित हो रही है।

डिजिटल दौर में सोशल मीडिया का डर

यह घटना दिखाती है कि डिजिटल युग में राजनेताओं के पुराने बयान कभी भी उनके सामने चुनौती बनकर खड़े हो सकते हैं। वडेट्टीवार ने बड़ी ही चतुराई से फडणवीस के पुराने शब्दों को ही उनके खिलाफ हथियार बना लिया है। अब देखना यह है कि सत्ता पक्ष इस ट्वीट वॉर का क्या जवाब देता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com