- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Pune Expressway Missing Link Inauguration Delay West Asia Crisis
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में देरी, 1 मई को उद्घाटन पर संशय, जानें क्या है असली वजह
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का सफर अब और आसान होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। पश्चिम एशिया संकट के कारण बिटुमेन की कमी से इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन टलने की आशंका है।
- Written By: आकाश मसने

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Pune Expressway Missing Link Inauguration Delay: मुंबई और पुणे के बीच की दूरी को कम करने वाले बहुप्रतीक्षित ‘मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट’ के उद्घाटन पर काले बादल मंडराने लगे हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) द्वारा निर्धारित 1 मई की समय-सीमा अब खतरे में दिख रही है। इसका मुख्य कारण भारत से हजारों मील दूर पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहा संघर्ष है।
बिटुमेन और ईंधन की किल्लत
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट के अंतिम चरण के लिए आवश्यक बिटुमेन (डामर) का आयात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इराक, ईरान, यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों से होने वाली सप्लाई चेन बाधित हो गई है। हैरानी की बात यह है कि पिछले दो हफ़्तों में बिटुमेन की कीमतें 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। बिटुमेन के साथ-साथ लाइट डीज़ल ऑयल की आपूर्ति में भी कमी आई है। यह तेल उन भारी मशीनों को चलाने के लिए अनिवार्य है जो डामर बिछाने का काम करती हैं।
99% काम पूरा, लेकिन पुलों पर पेंच फंसा
MSRDC के सूत्रों के अनुसार, प्रोजेक्ट का 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सुरंगें और जमीनी सड़कें तैयार हैं, लेकिन केबल-स्टेड पुलों (Cable-Stayed Bridges) का ढांचागत काम हाल ही में समाप्त हुआ है। अब इन पुलों पर अंतिम लेयर बिछानी बाकी है, जो बिटुमेन की कमी के कारण अटकी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
आशा भोसले की 6 माह पुरानी मांग को फडणवीस सरकार ने दी मंजूरी, कैबिनेट की बैठक में हुए ये बड़े फैसले
छत्रपति संभाजीनगर में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ने पर भड़कीं नगरसेविका श्वेता त्रिवेदी, कहा- पहले सेवाएं सुधारें
नागपुर: बेला बस स्टैंड पर गंदगी का अंबार, दूषित हो रहा गांव का तालाब, प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीण परेशान
मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- दुनिया शरीर है तो भारत उसकी आत्मा, बताया क्यों नहीं मिटती हमारी हस्ती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार MSRDC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालात को देखते हुए उद्घाटन को टालना पड़ सकता है, लेकिन हम अभी भी 25 अप्रैल तक काम पूरा करने और 30 अप्रैल तक ‘लोड टेस्टिंग’ खत्म करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
क्या है मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट और क्यों है यह खास?
यह प्रोजेक्ट केवल एक सड़क नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग का एक चमत्कार है। इसकी कुल 13.3 किलोमीटर है। यह खतरनाक और भीड़भाड़ वाले लोनावला-खंडाला घाट सेक्शन को पूरी तरह बाईपास कर देगा। यह प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद मुंबई और पुणे के बीच यात्रा का समय 25 से 30 मिनट कम हो जाएगा। इसमें 8.87 किमी और 1.68 किमी की दो विशाल सुरंगें और दो शानदार केबल-स्टेड पुल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- CSR Trends India: 30,000 करोड़ सीएसआर पर खर्च करती हैं कंपनियां, अब छोटे शहरों पर भी फोकस
1995 का सपना, अब होगा पूरा
इस प्रोजेक्ट की परिकल्पना पहली बार 1995 में की गई थी, लेकिन वास्तविक काम 2018 में शुरू हुआ। कोविड-19 महामारी के कारण भी इसमें काफी देरी हुई। अब जब प्रोजेक्ट फिनिशिंग लाइन के पास है, तो वैश्विक तनाव ने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। हालांकि, ठेकेदार ऊंची कीमतों पर भी सामग्री खरीदने की कोशिश कर रहे हैं ताकि काम और न रुके।
Mumbai pune expressway missing link inauguration delay west asia crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हनुमान जी ने क्यों मिटा दी अपनी लिखी रामायण? जानकर चौंक जाएंगे
Apr 13, 2026 | 05:10 PMमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में देरी, 1 मई को उद्घाटन पर संशय, जानें क्या है असली वजह
Apr 13, 2026 | 05:04 PMसम्राट चौधरी, नित्यानंद राय या कोई और…, बिहार को कल मिलेगा नया सीएम; शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक
Apr 13, 2026 | 05:03 PMरील के लिए मगरमच्छों के बीच फोड़ा बम, कोटा के युवक पर FIR; वीडियो ने मचाया हड़कंप
Apr 13, 2026 | 05:01 PMमहाभारत का अनसुना रहस्य, इस एक गलती से राजा की मौत, आज के कलयुग से सीधा जुड़ा सच
Apr 13, 2026 | 04:53 PM‘लखपति दीदी’ पहल में अहिल्यानगर ने बढ़ाई बढ़त, 1.37 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
Apr 13, 2026 | 04:52 PMआशा भोसले की 6 माह पुरानी मांग को फडणवीस सरकार ने दी मंजूरी, कैबिनेट की बैठक में हुए ये बड़े फैसले
Apr 13, 2026 | 04:50 PMवीडियो गैलरी

नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM













