- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Ahilyanagar Women Self Help Groups Success Umeda Lakhpati Didi
‘लखपति दीदी’ पहल में अहिल्यानगर ने बढ़ाई बढ़त, 1.37 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
- Written By: आंचल लोखंडे
Women Entrepreneurship Ahilyanagar: अहिल्यानगर में 30,000 से अधिक महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स से जुड़ी 3 लाख से ज्यादा महिलाओं ने 353 करोड़ रुपये के बैंक लोन के से उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ी है।

Ahilyanagar Women Self Help Groups (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ahilyanagar Women Self Help Groups: सिर्फ बचत तक सीमित नहीं, अहिल्यानगर जिले में सेविंग्स ग्रुप्स का मुवमेंट अब सामाजिक और आर्थिक बदलाव का असरदार माध्यम बन गया है। वर्तमान में जिले में 30,112 महिला बचत समूह सक्रिय हैं, जिनसे 3 लाख 15 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन समूहों को बैंकों से जोड़कर 168.20 करोड़ रुपये का ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इसके मुकाबले 353.09 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लोन वितरित किया जा चुका है। इस मजबूत आर्थिक सहयोग के कारण महिलाओं में आत्मनिर्भरता की नई भावना जागी है और उन्होंने ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार किया है।
महाराष्ट्र स्टेट रूरल लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट मिशन (UMED), जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से अहिल्यानगर जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों ने सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी छलांग लगाई है। जिले ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लखपति दीदी’ पहल में भी अग्रणी स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,80,444 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक 1,37,234 महिलाएं यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।
महिलाओं के उत्पादों को मिल रहा बड़ा बाजार
महिला किसान उत्पादक कंपनियों और ग्राम संगठनों के माध्यम से सामूहिक खरीद-बिक्री तथा कृषि सेवा केंद्र स्थापित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है। बेहतर गुणवत्ता, स्थानीय स्वाद और आकर्षक पैकेजिंग के कारण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को व्यापक बाजार मिल रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर प्रदर्शनियां और मेले आयोजित किए जा रहे हैं, साथ ही डिजिटल तकनीक का भी प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर में रिश्वतखोर पुलिस अफसर गिरफ्तार, 1 लाख की रिश्वत मामले में ACB का बड़ा एक्शन
चौंडी में मनाई जाएगी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जयंती, CM फडणवीस होंगे शामिल
बकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
‘प्रोजेक्ट गरुड़’ का बड़ा रिकॉर्ड, राहुरी के संस्कार मेटकर ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रिमोट कंट्रोल UAV
औद्योगिक उत्पादन क्षेत्र में महिलाओं की एंट्री
सरकारी प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता के बल पर महिलाओं ने औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया है। मसाले, पापड़, अचार, बेकरी उत्पाद, हस्तशिल्प, मोमबत्तियां और रेडीमेड वस्त्रों के साथ-साथ महिलाएं डेयरी, पोल्ट्री, बकरी पालन और सब्जी उत्पादन जैसे कृषि आधारित व्यवसायों में भी सक्रिय हो रही हैं।
‘उम्मीद मार्ट’ पर 180 उत्पाद उपलब्ध
‘तैयार उम्मीद अभियान’ के तहत विकसित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘उम्मीद मार्ट’ पर जिले के करीब 180 उत्पाद ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ये उत्पाद राज्य के बाहर और देशभर के ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र की ऊर्जा आत्मनिर्भरता: 77 वर्षों के कोयला संकट का अंत और कॉर्पोरेट जिहाद की जांच का संकल्प
आय बढ़ने से शिक्षा और जीवन स्तर में सुधार
आर्थिक प्रगति के कारण जो महिलाएं पहले परिवार में निर्णय प्रक्रिया से दूर रहती थीं, वे अब नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं। आय में वृद्धि से बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है और परिवार के स्वास्थ्य तथा जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है। महिला स्वयं सहायता समूहों का यह मॉडल ‘आत्मनिर्भर बनें और समाज को मजबूत बनाएं’ का संदेश देते हुए जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
स्थानीय स्तर पर उभर रहीं सफल उद्यमी
इस पहल से जिले में कई सफल महिला उद्यमी सामने आई हैं। इनमें अहिल्यानगर तालुका की मीरा बेरड (स्वामी समर्थ ग्रुप), संगमनेर की शोभना सोनवणे (माई ग्रुप) और ज्योति संस्कार (मी उद्योगिका), पारनेर की शिल्पा बेलोटे (राधिका ग्रुप), श्रीगोंदा की शीतल गवटे, नगर की विनया मुले (श्रीकृष्ण ग्रुप) और अश्विनी कोलपकर, श्रीरामपुर की ज्योति जगताप और साक्षी अघाड़े (साई समृद्धि) तथा अकोले की शीला इडे (संधान ग्रुप) शामिल हैं। इन महिलाओं ने अपने उत्पादों को ब्रांड के रूप में विकसित कर स्वतंत्र पहचान बनाई है।
Ahilyanagar women self help groups success umeda lakhpati didi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














