सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय या कोई और..., बिहार को कल मिलेगा नया सीएम; शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक

Bihar New Government Formation: 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। लोकभवन बिहार सरकार का एक बड़ा सरकारी भवन है जहां ऐसे बड़े कार्यक्रम होते हैं।
bihar new chief minister name will be announced on 14th april
सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar New Government Formation: बिहार के सियासत के लिए मंगलवार, 14 अप्रैल का दिन बेहद ही खास होने वाला है। राज्य की सत्ता पर लगभग दो दशकों से एकक्षत्र राज करने वाले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नई सरकार के गठन को लेकर पटना में राजनीतिक हलचल तेज है। इसी बीच  एनडीए विधयक दल की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर के तौर पर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने रविवार को उन्हें बिहार में पार्टी का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया।

14 अप्रैल को शाम 4 बजे पटना के विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी विधायक एक साथ बैठेंगे। इसे विधायक दल की बैठक कहते हैं। इसी अहम बैठक में यह फाइनल होगा कि नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। जिस नेता को सबसे अधिक विधायकों का सपोर्ट मिलेगा उसने नाम पर मुहर लगेगी।

15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण

15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। लोकभवन बिहार सरकार का एक बड़ा सरकारी भवन है जहां ऐसे बड़े कार्यक्रम होते हैं। वहां तैयारियां जोरों पर हैं और काम को आखिरी रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लोकभवन के अधिकारियों ने डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो इस पूरी प्रक्रिया में एक अहम भूमिका में हैं।

मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस

बिहार के मौजूदा सियासी परिस्थितियों के बीच सभी के मन में एक ही सवाल है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? एनडीए गठबंधन में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास पासवान) समेत कई पार्टियां हैं और सभी की अपनी-अपनी पसंद होती है। इसीलिए पहले विधायक दल की बैठक होती है जहां सभी मिलकर एक नाम पर सहमति बनाते हैं। उसके बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आता है। कल की बैठक के बाद यह रहस्य खुल जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com