- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax Hike Shweta Trivedi Protest
छत्रपति संभाजीनगर में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ने पर भड़कीं नगरसेविका श्वेता त्रिवेदी, कहा- पहले सेवाएं सुधारें
Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax: छत्रपति संभाजीनगर में संपत्ति कर वृद्धि के प्रस्ताव पर नगरसेविका श्वेता त्रिवेदी ने प्रशासन को घेरा। खराब सड़कें, पानी की किल्लत का सवाल उठाया।
- Written By: आकाश मसने

छत्रपति संभाजीनगर की नगरसेविका श्वेता त्रिवेदी (फोटो नवभारत)
Shweta Sumit Trivedi On Property Tax Hike Proposal: छत्रपति संभाजीनगर शहर में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। सोमवार को आयोजित स्थायी समिति की बैठक में नगरसेविका श्वेता सुमित त्रिवेदी ने प्रशासन के इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए आम जनता का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब शहर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, तो नागरिकों पर महंगाई के इस दौर में अतिरिक्त कर का बोझ डालना सरासर गलत है।
सुविधाएं नहीं तो टैक्स किस बात का?
बैठक के दौरान श्वेता त्रिवेदी ने प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि आज शहर की सड़कों की हालत जर्जर है, ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और सफाई व्यवस्था का स्तर लगातार गिर रहा है। सबसे गंभीर समस्या पानी की आपूर्ति को लेकर है। उन्होंने कहा कि ऐसे में नागरिकों से अधिक टैक्स वसूलने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक पहले से ही महंगाई और विभिन्न आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे समय में कर बढ़ाना लोगों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित होगा।
पूर्व सैनिकों के लिए उठाई आवाज
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की नगरसेविका श्वेता सुमित त्रिवेदी ने पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को दी जाने वाली कर छूट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अभी उन्हें कुछ करों में छूट दी जाती है, लेकिन पानी के बिल में राहत नहीं मिलती। देश के लिए योगदान देने वालों को पानी बिल सहित सभी करों में विशेष छूट दी जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ‘100% बाल उगाने’ के नाम पर फर्जी मेडिकल का भंडाफोड़, प्रशासन ने बंद कराया कैंप
भेल की निष्क्रिय जमीन एमआईडीसी को सौंपने की मांग; साकोली में शिंदे सेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
लंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
NEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
यह भी पढ़ें:- CSR Trends India: 30,000 करोड़ सीएसआर पर खर्च करती हैं कंपनियां, अब छोटे शहरों पर भी फोकस
श्वेता त्रिवेदी ने यह भी सवाल उठाया कि सफाई कर, अग्निशमन कर और जल निकासी कर नागरिकों से नियमित रूप से वसूले जाते हैं, लेकिन इन सेवाओं का स्तर अपेक्षित नहीं है। उन्होंने मांग की कि कर बढ़ाने से पहले शहर में सुविधाओं में सुधार किया जाए। साथ ही गरीब और मध्यम वर्ग के लिए विशेष राहत योजना, वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू करने तथा कर वसूली और खर्च में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Chhatrapati sambhajinagar property tax hike shweta trivedi protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Child Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
May 19, 2026 | 01:04 PMRanbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर में कर रहे काम, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 01:03 PMMouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
May 19, 2026 | 01:01 PMबालाघाट में पलटी तेज रफ्तार एंबुलेंस, हादसे के बाद वैन में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
May 19, 2026 | 12:59 PMनागपुर में ‘100% बाल उगाने’ के नाम पर फर्जी मेडिकल का भंडाफोड़, प्रशासन ने बंद कराया कैंप
May 19, 2026 | 12:57 PMHormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
May 19, 2026 | 12:56 PMS Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
May 19, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













