रील के लिए मगरमच्छों के बीच फोड़ा बम, कोटा के युवक पर FIR; वीडियो ने मचाया हड़कंप

Crocodile Viral Video : कोटा में एक युवक ने रील बनाने के लिए मगरमच्छों के बीच सुतली बम फोड़ दिया, जिसके बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की।
A youth in Kota set off a bomb among crocodiles for a reel, leading to an FIR and police action.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Man Throws Fire Cracker on Crocodiles : सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक खतरनाक उदाहरण राजस्थान के कोटा से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी रील को ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए मगरमच्छों के झुंड के बीच सुतली बम फोड़ दिया।

यह घटना चंद्रलोही नदी की बताई जा रही है, जहां कई मगरमच्छ शांति से धूप सेंक रहे थे। युवक ने जलता हुआ बम उनके बीच फेंक दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धूप सेंक रहे मगरमच्छों पर युवक ने फेंका सुतली बम

वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाका होते ही घबराए मगरमच्छ तुरंत पानी में कूद जाते हैं, जबकि आसपास बैठे पक्षी भी डरकर उड़ जाते हैं। इस अमानवीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने युवक की जमकर आलोचना की। कुछ ही घंटों में वीडियो को हजारों व्यूज मिल गए, लेकिन यह वायरलिटी युवक के लिए मुसीबत बन गई।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

वन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत बोरखेड़ा थाने में FIR दर्ज कराई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही युवक ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह कई लोगों तक पहुंच चुका था।

अधिकारियों ने साफ कहा है कि वन्यजीवों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मगरमच्छ शेड्यूल-1 में आते हैं, और उन्हें नुकसान पहुंचाना गंभीर गैर-जमानती अपराध है, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com