-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Medical College Will Be Built In Anushakti Nagar Deputy Cm Ajit Pawar
Mumbai News: अणुशक्ति नगर में बनेगा मेडिकल कॉलेज, डिप्टी सीएम अजित पवार ने दिया निर्देश
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार ने मुंबई मनपा को अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर एक नया मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए तुरंत सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

बैठक में मौजूद उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री हसन मुश्रीफ व अन्य (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)
मुंबई: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में मंत्रालय स्थित उनके समिति कक्ष में अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान अजित पवार ने मुंबई मनपा को अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर एक नया मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए तुरंत सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में मौजूदा राशन वितरण कार्यालयों का पुनर्गठन किया जाना चाहिए और अणुशक्ति नगर क्षेत्र में राशन वितरण कार्यालय खोला जाना चाहिए। इसका उद्घाटन कार्यक्रम 1 अप्रैल को आयोजित किया जाना चाहिए।
आज मंत्रालयात अणुशक्तीनगर मतदारसंघातील विविध प्रश्नांवर चर्चा पार पडली. यावेळी माझे सहकारी श्री. हसन मुश्रीफ, श्री. नितेश राणे, श्री. नवाबभाई मलिक, आ. श्रीमती. सना मलीक आणि संबंधित विभागांचे अधिकारी उपस्थित होते.@mrhasanmushrif @NiteshNRane @nawabmalikncp @sanamalikshaikh pic.twitter.com/H8UMiQFBAv — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) March 5, 2025
नाबार्ड को 61 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा
मंत्रालय स्थित समिति कक्ष में अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित बैठक ट्रॉम्बे, मुंबई क्षेत्र में मछुआरों को जाल बुनने के घर, सार्वजनिक शौचालय, बिजली, जलापूर्ति और आंतरिक सड़क जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए नाबार्ड को 61 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। उपमुख्यमंत्री ने इस बैठक में इसका अनुपालन करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे, विधायक सना मलिक, पूर्व मंत्री नवाब मलिक के साथ-साथ वित्त और योजना, शहरी विकास (नवी-1 और 2), बंदरगाह, मत्स्य पालन, चिकित्सा शिक्षा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टरेट, बृहन्मुंबई नगर निगम, महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मंत्री नरहरि झिरवल और अशोक उइके ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात
बैठक के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल और आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके सहित आदिवासी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की और आदिवासी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को रखा। इस पर डिप्टी सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया।
Medical college will be built in anushakti nagar deputy cm ajit pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














