-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Malaria Dengue Cases Rise Health Department Alert Yavatmal
यवतमाल में बढ़ा मच्छर जनित बीमारियों का खतरा, मलेरिया के 12 और डेंगू के 5 मरीज मिले, 3.5 लाख सैंपल जांचे
- Written By: केतकी मोडक
Yavatmal Monsoon News: यवतमाल जिले में अब तक मलेरिया के 12 और डेंगू के 5 मामलों की पुष्टि हुई है। बाभुलगांव के आसेगांव देवी में 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

यवतमाल मलेरिया ऑफिस प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- AI)
Monsoon Mosquito Breeding Prevention Yavatmal: बारिश का मौसम शुरू होते ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यवतमाल जिले में इस वर्ष अब तक मलेरिया के 12 और डेंगू के 5 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में सर्वेक्षण, रक्त जांच और रोकथाम संबंधी उपाय तेज कर दिए हैं तथा नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, जून माह अपेक्षाकृत सूखा रहने के बाद जुलाई की शुरुआत में हुई बारिश और उसके बाद पड़े अंतराल के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है।
इससे मच्छरों का प्रजनन बढ़ा और मलेरिया तथा डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। जिला मलेरिया कार्यालय के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2026 के दौरान बुखार के लक्षण वाले साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों के रक्त नमूनों की जांच की गई। जांच में कई मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम अभियान को और तेज कर दिया है।
6,500 संदिग्धों की जांच, 5 में डेंगू की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले पांच महीनों में डेंगू के 6,500 संदिग्ध मरीजों की जांच की, जिनमें 5 मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए। जुलाई माह को डेंगू नियंत्रण माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिले भर में जन-जागरूकता अभियान, लार्वा नष्ट करने के लिए टेमीफॉस का छिड़काव और विशेष सर्वेक्षण चलाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में गड्ढों की शिकायत करने वाला ‘रोड मित्र’ ऐप महीनों से बंद; बदहाल सड़कों से जनता परेशान, PMC पर उठे सवाल
वर्धा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, भारी तनाव
लाडली बहन योजना पर वडेट्टीवार का सरकार पर हमला: 92 लाख महिलाओं के नाम हटाने का दावा; अदिति तटकरे ने दी सफाई
अकोला के एडंली में कपास की फसल उखाड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट, 1 गिरफ्तार
सावधानी बरतने की अपील
यवतमाल जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. तनवीर शेख ने कहा कि बारिश के दौरान मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है। ऐसे में बुखार आने पर तुरंत रक्त जांच करानी चाहिए और समय पर उपचार लेना चाहिए। उन्होंने सप्ताह में एक दिन ‘ड्राई डे’ मनाने, घर व आसपास पानी जमा नहीं होने देने, पानी की टंकियों, कूलरों और बर्तनों की नियमित सफाई करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:- अकोला के एडंली में कपास की फसल उखाड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट, 1 गिरफ्तार
आसेगांव देवी में मिले 7 मलेरिया मरीज
जिला हिवताप अधिकारी ने कहा है कि बाभुलगांव तहसील के आसेगांव देवी स्थित पारधी बस्ती में मुंबई से लौटे कुछ लोगों को बुखार की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करने पर एक ही क्षेत्र के 7 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके बाद विशेष स्वास्थ्य दल तैनात कर सर्वेक्षण, दवा वितरण और अन्य नियंत्रण उपाय शुरू किए गए हैं।
Malaria dengue cases rise health department alert yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में बढ़ा मच्छर जनित बीमारियों का खतरा, मलेरिया के 12 और डेंगू के 5 मरीज मिले, 3.5 लाख सैंपल जांचे
Jul 14, 2026 | 09:32 AMअभिषेक शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बिना अनुमति नाम-तस्वीर इस्तेमाल करने पर लगाई रोक
Jul 14, 2026 | 09:31 AMSkin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
Jul 14, 2026 | 09:30 AMपुणे में गड्ढों की शिकायत करने वाला ‘रोड मित्र’ ऐप महीनों से बंद; बदहाल सड़कों से जनता परेशान, PMC पर उठे सवाल
Jul 14, 2026 | 09:24 AMShare Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 446 अंक टूटा संसेक्स; ट्रंप के एक बयान का दिखा असर
Jul 14, 2026 | 09:22 AM14 जुलाई का इतिहास: पहली बार मशीन से बनी बर्फ, जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं
Jul 14, 2026 | 09:20 AMसऊदी अरब ने सना एयरपोर्ट पर बरसाईं मिसाइलें, ट्रंप के समर्थन के बाद हूतियों से सीधी भिड़ंत
Jul 14, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM













