-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra News Water Supply Will Be Closed For 12 Hours Due To Pipeline Burst In Thane
Thane News: ठाणे वासियों… जरा संभलकर करें पानी का इस्तेमाल, इन इलाकों में 12 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति
- Written By: सोनाली चावरे
ठाणे शहर में 12 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी। रहवासी अगले कुछ घंटों तक पानी का संयम से उपयोग करें। आइए आपको बताते है कि आज किन इलाकों में पानी नहीं मिलेगा...

ठाणे में 12 घंटो के लिए जलापूर्ति ( photo credit ; social media)
ठाणे: जिला नगर प्रशासन ने घोषणा की है कि अगले 12 से 15 दिनों तक ठाणे शहर में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे अगले कुछ घंटों तक पानी का संयम से उपयोग करें। आइए आपको बताते है कि आज किन इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
पानी की आपूर्ती बंद रहने की ये है वजह
कलवा, मुंब्रा और दिव्या को जलापूर्ति करने वाले जल शोधन संयंत्र की जलापूर्ति पाइपलाइन फट गई। आज सुबह महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के जांभुल जल शोधन केंद्र में गंदे पानी की पाइप फट गई। एमआईडीसी ने बताया है कि उक्त जल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है और कार्य पूरा होने में 12 से 15 घंटे का समय लगेगा। इस मरम्मत अवधि के दौरान ठाणे महानगरपालिका के अंतर्गत दिवा, मुंब्रा और कलवा वार्ड समितियों में जलापूर्ति 12 से 15 घंटे तक पूरी तरह बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, ठाणे नगर निगम ने नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
पाइपलाइन फटने से मरम्मत में लगेंगे 15 घंटे
ठाणे जिले के कलवा, मुंब्रा और दिवा क्षेत्रों के नागरिक आज जल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। इसका कारण यह है कि जांभूल स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के जल शोधन केंद्र में गंदे पानी को ले जाने वाली पाइपलाइन आज सुबह अचानक फट गई।इस पाइपलाइन के माध्यम से पानी को आगे शुद्धिकरण के लिए केंद्र तक पहुंचाया जाता है। पाइपलाइन फटने के बाद एमआईडीसी प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू किया। हालाँकि, आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि इस मरम्मत कार्य को पूरा करने में लगभग 12 से 15 घंटे लगेंगे। इस दौरान जांभुल जल शोधन केंद्र से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
जरुरत हो उतना ही करें इस्तेमाल
यह पाइपलाइन ठाणे नगर निगम के कलवा, मुंब्रा और दिवा वार्ड समितियों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करती है। इसलिए इस क्षेत्र के नागरिकों को अगले 12 से 15 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रशासन ने कहा है कि काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस मरम्मत अवधि के दौरान पानी की कमी की संभावना को देखते हुए, ठाणे नगर निगम ने नागरिकों से पानी का बहुत कम उपयोग करने और अनावश्यक पानी के उपयोग से बचने की अपील की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशासन समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराएगा। साथ ही कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Maharashtra news water supply will be closed for 12 hours due to pipeline burst in thane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














