मरीन ड्राइव पर लड़कियों की चोरी-छिपे फोटो खींचता शख्स पकड़ा गया, वीडियो वायरल

Girl Safety : मुंबई के मरीन ड्राइव पर एक शख्स को लड़कियों की चोरी-छिपे फोटो खींचते हुए पकड़ा गया। डिजिटल क्रिएटर मृणाल शेलके ने उसका वीडियो शेयर कर सामना किया।
A man secretly clicking girls’ photos at Mumbai’s Marine Drive was confronted by a digital creator, and the video has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Secret Photography : मुंबई की मरीन ड्राइव को शहर की सबसे खूबसूरत और सुकून देने वाली जगहों में गिना जाता है। यहां रोज बड़ी संख्या में लोग घूमने और समुद्र की ठंडी हवा का आनंद लेने पहुंचते हैं।

लेकिन हाल ही में यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में एक शख्स लड़कियों की चोरी-छिपे फोटो खींचता नजर आता है। डिजिटल क्रिएटर मृणाल शेलके ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

लड़कियों की चोरी-छिपे फोटो खींच रहा था शख्स

वीडियो में मृणाल उस शख्स के पास जाकर उसके फोन में तस्वीरें दिखाते हुए पूछती हैं, “आप ऐसे फोटो खींचते हो?” वह कहती हैं कि उसने न सिर्फ उनकी बल्कि अन्य लड़कियों की भी तस्वीरें ली हैं। मृणाल उसे डांटते हुए कहती हैं, “आप मेरे पापा जैसे हो, क्या उम्र है आपकी?”

वीडियो में शख्स असहज नजर आता है और सफाई देने की कोशिश करता है। मृणाल ने कैप्शन में बताया कि उन्हें इस बारे में एक अजनबी ने जानकारी दी थी, जिसने उन्हें आगाह किया कि कोई उनकी तस्वीरें ले रहा है।

मृणाल की हिम्मत की तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने मृणाल की हिम्मत की तारीफ की और लिखा, “प्राउड ऑफ यू।” वहीं कुछ लोगों ने गुस्से में सवाल उठाया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती।

कुछ यूजर्स ने यहां तक कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को बुलाना चाहिए। यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और सतर्क रहने की जरूरत बताती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com