- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Assembly Elections No Risk On Any Seat All Parties Have Same Policy
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: किसी सीट पर कोई रिस्क नहीं, सभी पार्टियों की एक ही नीति
- Written By: शुभम सोनडवले
आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। चुनाव आयोग अपनी तैयारी पूरी कर चुका है और मुख्य चुनाव आयुक्त जिला चुनाव अधिकारियों से बैठकें लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां भी जो दो मुख्य गठबंधनों के रूप में आमने-सामने होंगी, की सीटों के बंटवारे की कवायद जारी है।

(डिजाइन फोटो)
नागपुर. आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। चुनाव आयोग अपनी तैयारी पूरी कर चुका है और मुख्य चुनाव आयुक्त जिला चुनाव अधिकारियों से बैठकें लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां भी जो दो मुख्य गठबंधनों के रूप में आमने-सामने होंगी, की सीटों के बंटवारे की कवायद जारी है। महाविकास आघाड़ी (मविआ) की सत्ता ढाई वर्ष में पलटकर सत्ता की कुर्सी हासिल करने वाली महायुति किसी भी हालत में दोबारा अपनी सरकार लाने के लिए तो मविआ अपनी छीनी हुई सत्ता हासिल करने के लिए अपनी रणनीतियां बना रही हैं। इस चुनाव में एक-एक सीट पर दोनों ओर से गहरा चिंतन व अध्ययन (सर्वे) हो रहा है। कोई किसी भी सीट पर किसी तरह का प्रयोग कर रिस्क नहीं लेना चाहता। इस एक स्पष्ट नीति पर सभी चलते नजर आ रहे हैं। चुनाव पूर्व आ रहे सर्वेक्षणों में मविआ को झुकता माप मिलते देख इस खेमे में जहां उत्साह बढ़ता जा रहा है वहीं महायुति भी सतर्क होती जा रही है।
सावनेर, काटोल होंगी हॉट सीटें
जिले की 6 सीटों में से बीजेपी को बीते चुनाव में केवल कामठी व हिंगना में ही जीत मिली थी जबकि उसने 2014 के चुनाव में सावनेर को छोड़ शेष 5 सीटों में अपना परचम लहराया था। तीन सीटें उसके हाथ से निकल गई थीं। उमरेड में कांग्रेस व काटोल में राकां ने वापसी की थी। फिलहाल रामटेक के निर्दलीय विधायक आशीष जायसवाल महायुति में शिवसेना शिंदे गट की ओर से शामिल हैं। उन्हें मिलाकर जिले की तीन सीटें महायुति और 3 सीटें मविआ के पास हैं। मामला फिफ्टी-फिफ्टी का है। सावनेर सीट से कांग्रेस के सुनील केदार यह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसलिए बीजेपी इस सीट पर विशेष ध्यान दे रही है। वह केदार के गढ़ में सेंध लगाने की रणनीति पर काम कर रही है।
वहीं काटोल से राकां शरद पवार पार्टी के विधायक अनिल देशमुख अधिक आक्रामकता से सामने आए हैं। चर्चा यह थी कि इस सीट से उनके पुत्र सलिल देशमुख को उतारा जा सकता है लेकिन पार्टी के ही पदाधिकारियों का मानना है कि किसी तरह का रिस्क नहीं लेते हुए पार्टी अनिल देशमुख को ही इस सीट पर रिपीट करेगी। सावनेर सीट से केदार की जगह कौन उम्मीदवार होगा, इस पर अब तक सस्पेंस है। उनके समर्थकों का मानना है कि वे जिस कार्यकर्ता पर हाथ रख दें उसे चुनकर ला सकते हैं मगर कयास लग रहे हैं कि उनके परिवार का कोई सदस्य ही इस सीट का दावेदार होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mahayuti MLC Seat Sharing: विधान परिषद चुनाव में महायुति का सीट फॉर्मूला तय, बीजेपी 12 सीटों पर लड़ेगी
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
Vidhan Parishad Election: शिंदे के बाद संकटमोचक महाजन दिल्ली रवाना; क्या जलगाव व नासिक की सीट पर फंसा है पेंच?
यह भी पढ़ें: CM शिंदे बोले- हमें बड़ा जनादेश दें, फिर ‘लाडकी बहिन योजना’ की राशि को दोगुना करेंगे
कामठी, हिंगना में बदलेगा समीकरण
कयास लग रहे हैं कि बीजेपी कामठी में और राकां एसपी हिंगना में नो रिस्क नीति के चलते समीकरण बदल सकती है। सूत्र बताते हैं कि आरएसएस के चल रहे अंदरूनी सर्वे में डेंजर जोन में कामठी, सिटी की दो सीटों मध्य व दक्षिण नागपुर को रखा गया है। कामठी के संदर्भ में कुछ अलग कारण हैं तो सिटी की उक्त दो सीटों में बीते चुनाव में जीत का मामूली वोटों का अंतर है। ऐसी सूरत में जीत की गारंटी वाले चंद्रशेखर बावनकुले अपनी परंपरागत सीट कामठी से मैदान में उतारे जा सकते हैं। बीते चुनाव में उनकी टिकट कटने के बाद टेकचंद सावरकर को टिकट दी गई थी और वे विधायक हैं। कांग्रेस के सुरेश भोयर ने उन्हें करारी टक्कर दी थी और केवल 11,116 वोटों से ही चूके थे। बीजेपी इस बार रिस्क नहीं लेना चाहेगी। वहीं हिंगना सीट से समीर मेघे के खिलाफ पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग को राकां एसपी उम्मीदवारी दे सकती। वे कुछ महीनों से काफी सक्रिय भी नजर आ रहे हैं। इस तरह मुकाबला एकतरफा न होकर कांटे का बन सकता है।
रामटेक एकतरफा, उमरेड में सस्पेंस
रामटेक का गणित ही अलग रहा है। संयुक्त शिवसेना के आशीष जायसवाल विधायक रहे। फिर 2014 की मोदी लहर में वे बीजेपी के मल्लिकार्जुन रेड्डी से हार गए। 2019 के चुनाव में शिवसेना ने उन्हें टिकट नहीं दी तो निर्दलीय लड़े और रेड्डी को पराजित कर दिया। फिर वे उद्धव ठाकरे के करीब गए लेकिन अधिकृत रूप से शिवसेना में शामिल नहीं हुए। शिवसेना की दो फाड़ के बाद वे अब शिंद शिवसेना के साथ हैं लेकिन अभी भी अधिकृत शिवसैनिक नहीं हैं। इस सीट में उनकी एकतरफा वजनदारी बनी है और कहा जा रहा है कि उन्हें टक्कर देने की जोरदार तैयारी इस बार कांग्रेस ने कर रखी है।
यह भी पढ़ें: संविधान बदलने वाले नैरेटिव से डरी बीजेपी, महाराष्ट्र में दलितों को साधने में जुटे दिग्गज नेता
रामटेक लोकसभा सीट में केदार ने जिस रणनीति के तहत श्याम बर्वे को जीत दिलाई है उसके बाद पार्टी इस सीट पर दावा ठोक रही है। महकमे में चर्चा है कि विस चुनाव में अगर यूबीटी ने यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी और पूर्व मंत्री राजेन्द्र मूलक को टिकट दी गई तो जायसवाल को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। भीतरखाने चर्चा यह भी है कि अगर ‘छिपे हाथ’ का जायसवाल को सपोर्ट नहीं मिला तो कांग्रेस मात भी देने की स्थिति में है।
वहीं उमरेड में तो कांग्रेस विधायक राजू पारवे के लोकसभा चुनाव में पार्टी बदलने के बाद से सीट बिना विधायक की है। लोस में हार के बाद भाजपा का पूरा दबाव होगा कि यह सीट अब उसे मिले। कोई नया प्रयोग न करते हुए बीजेपी अपने पूर्व विधायक सुधार पारवे को दोबारा मौका दे सकती है। कांग्रेस ने इस सीट के लिए फिलहाल कोई चेहरा सामने नहीं लायी है लेकिन वह भी जीतने के सक्षम उम्मीदवार को ही आगे करेगी, यह तय है।
Maharashtra assembly elections no risk on any seat all parties have same policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 27 मई: हिमाचल के सोलन में जंगल की लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे लोग और प्रशासन
May 27, 2026 | 06:34 AMHoroscope 27 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा राज सम्मान और वाहन सुख, जानें गुण, कलात्मक रुचि और भविष्यफल
May 27, 2026 | 06:00 AMपेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 05:37 AMवो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
May 27, 2026 | 05:30 AMViral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














