-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 27 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 27 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया सिंह , मनोज आर्या
Aaj Ki Taza Khabar: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास से ईडी अधिकारियों के बाहर निकलने के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां ईडी अधिकारियों पर पत्थरबाजी हुई।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास से ईडी अधिकारियों के बाहर निकलने के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कन्नूर में पिनराई विजयन के घर पर चली ईडी की छापेमारी खत्म होने के बाद अधिकारी बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने गेट पर उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ईडी अधिकारियों से सवाल पूछने लगे और गेट के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को संभालने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी समर्थकों को शांत कराने में जुटे रहे। काफी देर तक अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की जैसे हालात बने रहे, जिसके बाद अधिकारियों को बाहर निकालने की कोशिश की गई।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 18 जून LIVE: टेलीग्राम बैन पर सरकार बोली- ये अपराधियों और आतंकियों का अड्डा
आज की ताजा खबर 17 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 16 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत, इथियोपिया में दिल दहला देने वाला हादसा
27 May 2026 09:47 PM (IST)
27 May 2026 09:47 PM (IST)आज दुनिया का सबसे गर्म जगह रहा राजस्थान का श्री गंगानगर
राजस्थान का श्री गंगानगर आज दुनिया की सबसे गर्म जगह बना। जहां का तापमान 48.2°C रिकॉर्ड किया गया।
27 May 2026 08:32 PM (IST)
27 May 2026 08:32 PM (IST)बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेगी जन सुराज- प्रशांत किशोर
जनसुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि जन सुराज के लिए बिल्कुल मुश्किल नहीं है। 40 साल से बांकीपुर भाजपा का गढ़ रहा है। अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीट है उस सीट को जन सुराज पूरे ताकत से लड़ेगा और हर प्रयास करेगा जिससे उनको वहां हराया जा सके। आज पार्टी के लोगों की औपचारिक बैठक हुई है... सबने मिलकर तय किया है कि हम घर-घर जाएंगे और आने वाले 1 महीने में बांकीपुर के जनसंपर्क को तेज किया जाएगा। लोगों की राय ली जाएगी। भाजपा को वहां हर हाल में हराया जाएगा।
#WATCH पटना, बिहार: जनसुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा, "जन सुराज के लिए बिल्कुल मुश्किल नहीं है। 40 साल से बांकीपुर भाजपा का गढ़ रहा है। अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीट है उस सीट को जन सुराज पूरे ताकत से लड़ेगा और हर प्रयास करेगा… pic.twitter.com/0VYogG7rVD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 07:58 PM (IST)
27 May 2026 07:58 PM (IST)CBI ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह के घर पर घटनास्थल का रीक्रिएशन किया
CBI ने ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह के आवास पर घटनास्थल का रीक्रिएशन किया। आरोपी समर्थ सिंह और ट्विशा शर्मा की सास, गिरिबाला सिंह, मौके पर मौजूद थे।
#WATCH भोपाल | ट्विशा शर्मा मौत मामला | CBI ने ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह के आवास पर घटनास्थल का रीक्रिएशन किया।
आरोपी समर्थ सिंह और ट्विशा शर्मा की सास, गिरिबाला सिंह, मौके पर मौजूद थे। pic.twitter.com/lAn5HqTAJt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 07:30 PM (IST)
27 May 2026 07:30 PM (IST)गढ़वाल के गजा क्षेत्र के जंगलों में लगी आग
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले के गजा क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई। वन विभाग जंगल की आग पर काबू पाने का काम कर रहा है।
#WATCH उत्तराखंड | टिहरी गढ़वाल ज़िले के गजा क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई। वन विभाग जंगल की आग पर काबू पाने का काम कर रहा है। pic.twitter.com/DJN4EvOLAz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 07:05 PM (IST)
27 May 2026 07:05 PM (IST)विधान सौधा से रवाना हुए सीएम सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु स्थित विधान सौधा से रवाना हुए। कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए।
#WATCH कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु स्थित विधान सौध से रवाना हुए।
कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए। pic.twitter.com/Z3sQridsKL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 06:25 PM (IST)
27 May 2026 06:25 PM (IST)तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश
तमिलनाडु के थूथुकुडी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। तेज गर्मी और लू के बीच हुई बारिश से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।
#WATCH थूथुकुडी, तमिलनाडु: थूथुकुडी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। pic.twitter.com/hnRpQopqrK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 05:47 PM (IST)
27 May 2026 05:47 PM (IST)सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/hECFPFZtg7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 05:05 PM (IST)
27 May 2026 05:05 PM (IST)PM मोदी से मिले तमिलनाडु सीएण विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।
(तस्वीर सोर्स: PMO) pic.twitter.com/Qo9ZSdlAAu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 04:10 PM (IST)
27 May 2026 04:10 PM (IST)NSUI मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के मुख्यालय पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के मुख्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/t1adkGSpLE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 03:07 PM (IST)
27 May 2026 03:07 PM (IST)केरल में ED अधिकारियों पर पत्थरबाजी
तिरुवनंतपुरम में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों के वाहन पर हमला किया। कार्यकर्ता, कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा केरल में 10 जगहों पर की गई तलाशी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, इन जगहों में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है।
#WATCH केरलम: तिरुवनंतपुरम में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों के वाहन पर हमला किया। कार्यकर्ता, कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा केरल में 10 जगहों पर की गई तलाशी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, इन जगहों में पूर्व मुख्यमंत्री और… pic.twitter.com/AM7GWvJIX4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 01:01 PM (IST)
27 May 2026 01:01 PM (IST)गैंगरेप के आरोपों से आसाराम बरी, लेकिन उम्रकैद की सजा बरकरार
राजस्थान हाईकोर्ट ने पूर्व स्वयंभू संत आसाराम को बड़ी राहत देते हुए पॉक्सो एक्ट और आईपीसी के तहत लगे गैंगरेप और आपराधिक साजिश के आरोपों से बरी कर दिया है। हालांकि, अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है और वर्तमान में अंतरिम जमानत पर बाहर चल रहे आसाराम को सरेंडर करने का आदेश दिया है।
27 May 2026 12:45 PM (IST)
27 May 2026 12:45 PM (IST)दिग्गज खेल प्रशासक और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रणधीर सिंह का निधन
भारत के दिग्गज खेल प्रशासक और एशियाई खेलों में देश के लिए शूटिंग का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले रणधीर सिंह का बुधवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और दिल्ली स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
27 May 2026 12:42 PM (IST)
27 May 2026 12:42 PM (IST)सीएम पद की अटकलों पर बोले सिद्धारमैया- 'कल करूंगा बात'
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सियासी खींचतान के बीच सीएम सिद्धारमैया ने दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ हुई अहम बैठक पर तुरंत कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया है। जब मीडिया ने उनसे इस मुलाकात के नतीजों और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर सवाल पूछा, तो उन्होंने संक्षेप में सिर्फ इतना कहा कि वे इस पूरे विषय पर कल खुलकर बात करेंगे।
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच, कल दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ हुई बैठक के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मैं इस बारे में कल बात करूंगा।" pic.twitter.com/h0IJElQSLz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 12:19 PM (IST)
27 May 2026 12:19 PM (IST)ECI का SIR अभियान वैध, निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) अभियान को पूरी तरह संवैधानिक ठहराते हुए इसके खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाना बेहद जरूरी है।
27 May 2026 11:45 AM (IST)
27 May 2026 11:45 AM (IST)नालंदा मिड-डे मील हादसा: NHRC ने लिया संज्ञान, DM को नोटिस जारी
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बिहार के नालंदा जिले में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद 60 छात्रों के बीमार होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर नालंदा के जिलाधिकारी (DM) को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
27 May 2026 11:20 AM (IST)
27 May 2026 11:20 AM (IST)गुजरात: कच्छ में 1,150 करोड़ रूपये की कोकीन जब्त, पाक कनेक्शन आया सामने
गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने कच्छ के समुद्री मार्ग पर एक संयुक्त अभियान चलाकर करीब 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1,150 करोड़ आंकी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नशे की यह बड़ी खेप पाकिस्तान के रास्ते दक्षिण अमेरिकी देशों से भारत तस्करी की जा रही थी, जिसके सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
27 May 2026 11:14 AM (IST)
27 May 2026 11:14 AM (IST)बिहार मतदाता सूची संशोधन को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी: बताया वैध
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में शुरू हुए चुनाव आयोग (ECI) के विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) अभियान को पूरी तरह से वैध और संवैधानिक ठहराते हुए इसके खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने साफ किया कि सामान्य प्रक्रिया से अलग होने मात्र से इस विशेष अभियान को अवैध नहीं माना जा सकता, क्योंकि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची को दुरुस्त करना कानूनन सही कदम है।
27 May 2026 11:11 AM (IST)
27 May 2026 11:11 AM (IST)गौ रक्षा पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, जमीनी हकीकत दावों से अलग
बांदा पहुंचे आध्यात्मिक गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ रक्षा के मुद्दे पर सरकार के दावों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि 'गविष्टि यात्रा' के दौरान उत्तर प्रदेश के 118 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में गौशालाओं की स्थिति बेहद दयनीय और उपेक्षित मिली है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए गौहत्या पूरी तरह बंद होनी चाहिए, और यही वजह है कि अब हज़ारों लोग बिजली-पानी के बजाय केवल गौ रक्षा के मुद्दे पर मतदान का संकल्प ले रहे हैं।
#WATCH | Banda, UP: Spiritual leader, Swami Avimukteshwaranand says, "... The issue of cow protection is being raised for a very long time. We are a part of it. Right now, the Gavishti Yatra began on May 3 from Gorakhpur, covering all assembly constituencies of Uttar Pradesh. We… pic.twitter.com/I9y1ZZ51eL
— ANI (@ANI) May 27, 2026
27 May 2026 11:06 AM (IST)
27 May 2026 11:06 AM (IST)भारत का पहला सुपर प्रेशर बैलून लॉन्च, नागरिक उड्डयन मंत्री हुए शामिल
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रेड बैलून एयरोस्पेस द्वारा तैयार किए गए देश के पहले 'सुपर प्रेशर बैलून' के ऐतिहासिक लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एयरोस्पेस क्षेत्र में भारत की इस नई तकनीकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्होंने इसे देश के विमानन और अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर बताया।
#WATCH विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने रेड बैलून एयरोस्पेस द्वारा भारत के पहले सुपर प्रेशर बैलून के लॉन्च में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/LqUGGj8AT2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 10:24 AM (IST)
27 May 2026 10:24 AM (IST)NEET-UG लीक: CBI ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 13 धरे गये
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर के एक डॉक्टर और पुणे के एक कोचिंग शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 13 हो गई है। इस पूरे गिरोह और साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जांच एजेंसी अब तक 49 ठिकानों पर छापेमारी कर मोबाइल, लैपटॉप और कई अहम दस्तावेज जब्त कर चुकी है।
27 May 2026 09:42 AM (IST)
27 May 2026 09:42 AM (IST)CMRL मामला: पिनाराई विजयन के आवास समेत 10 जगहों पर ED की रेड
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केरल के तिरुवनंतपुरम सहित 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की इस ताबड़तोड़ तलाशी अभियान के दायरे में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
#WATCH तिरुवनंतपुरम: प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केरल के 10 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है। pic.twitter.com/O3rF9mnisM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 08:54 AM (IST)
27 May 2026 08:54 AM (IST)पीएम मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को दी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान और देश के प्रति दी गई उनकी सेवाओं को याद किया।
27 May 2026 08:49 AM (IST)
27 May 2026 08:49 AM (IST)श्रीनगर के सोनवार में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की गई
जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अज़हा का पवित्र त्योहार पूरे पारंपरिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है, जिसकी खूबसूरत झलक घाटी में देखने को मिली। इस खास मौके पर श्रीनगर के सोनवार इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह एक साथ एकत्र होकर त्योहार की मुख्य नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: ईद-उल-अज़हा के अवसर पर श्रीनगर के सोनवार में लोगों ने नमाज़ अदा की। pic.twitter.com/jcea9uShO0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 08:37 AM (IST)
27 May 2026 08:37 AM (IST)नैनीताल के जंगलों में भड़की आग, रिहायशी इलाकों तक पहुंची
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कृष्णपुर वन्य क्षेत्र में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसने तेज हवाओं के चलते तेजी से रिहायशी बस्तियों की तरफ रुख कर लिया। आबादी वाले इलाके के करीब आग पहुंचने से स्थानीय निवासियों के बीच हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, वन विभाग, फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए भारी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
#WATCH उत्तराखंड: बीती रात नैनीताल के कृष्णपुर में जंगल में भीषण आग लग गई, जो हवा के कारण रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों, वन विभाग और अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और उसे बुझा दिया गया। pic.twitter.com/CaYfJsYfay
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 07:05 AM (IST)
27 May 2026 07:05 AM (IST)कोलकाता: हवा में हिलने लगी मेसी की मूर्ति, रस्सी से बांधा
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लेक टाउन स्थित वीआईपी रोड पर स्थापित दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की आदमकद मूर्ति को लेकर एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। तेज हवाओं के चलते इस विशाल फाइबर स्टैच्यू के अचानक डगमगाने और हिलने की शिकायत के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इसे रस्सियों से जकड़ दिया है। व्यस्त मुख्य मार्ग पर किसी भी बड़े हादसे को रोकने और मूर्ति को ढहने से बचाने के लिए उठाए गए इस अस्थायी कदम को देखने के लिए सड़क पर राहगीरों का तांता लगा हुआ है।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: लेक टाउन के VIP रोड पर लियोनेल मेसी की मूर्ति को हवा में हिलने की शिकायत के बाद रस्सी से बांध दिया गया। (26
.05)pic.twitter.com/OdKk8RygcT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 06:56 AM (IST)
27 May 2026 06:56 AM (IST)हिमाचल पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत, सुक्खू का बीजेपी पर वार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा है कि राज्य की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपनी मुहर लगा दी है। विपक्षी घेराबंदी के बावजूद मिली इस बड़ी सफलता को उन्होंने सरकार के कार्यों का जन-समर्थन बताया। इसके साथ ही, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने विपक्ष को जनता विरोधी करार दिया और हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "पंचायती और प्रधान चुनावों के ज़्यादातर नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए हैं... नज़रअंदाज़ किए जाने की उम्मीद के बावजूद हमें जो सपोर्ट मिला, उससे साफ़ पता चलता है कि जनता ने कांग्रेस की पॉलिसी और स्कीम को पसंद… pic.twitter.com/zTQXvV1h8U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
27 May 2026 06:41 AM (IST)
27 May 2026 06:41 AM (IST)कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के संकेत, सिद्धारमैया दे सकते हैं इस्तीफा
कर्नाटक की सियासत से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजनीतिक गलियारों में बड़े सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद राज्य में नए नेतृत्व को कमान सौंपी जा सकती है। कांग्रेस आलाकमान और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही अंदरूनी हलचल के बाद अब इस बड़े राजनीतिक उलटफेर की संभावना काफी बढ़ गई है।
27 May 2026 06:35 AM (IST)
27 May 2026 06:35 AM (IST)क्वाड बैठक में आतंकवाद पर प्रहार, गृहमंत्री का बड़ा सुरक्षा प्लान
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में आतंकवाद का मुद्दा प्रमुखता से गूंजा है, जहां सदस्य देशों ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस वैश्विक मंथन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री देश की सीमाओं को पूरी तरह से अभेद्य और सुरक्षित बनाने के एक बेहद महत्वपूर्ण मिशन पर काम कर रहे हैं। सरकार आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए नई रणनीतियों और आधुनिक तकनीकों को लागू करने की तैयारी में है।
Aaj ki taaja khabar 27 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना के राबिया किन्नर डकैती कांड में छठवां बदमाश गिरफ्तार; 5 महीने बाद भी सिर्फ आधा तोला बरामद
Jun 18, 2026 | 06:59 PMHealthy Eating Mistakes: जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड खाना भी पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है वजन
Jun 18, 2026 | 06:52 PM‘एक साल से सुलग रही थी आग’, शिवसेना (यूबीटी) में टूट पर मंत्री संजय शिरसाट का बड़ा बयान
Jun 18, 2026 | 06:52 PMठाणे में जल संकट पर उपमहापौर ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, पेयजल के अनुचित उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की माँग
Jun 18, 2026 | 06:46 PM‘यह डेमोक्रेसी नहीं, दादागिरी है…’, सपा में फूट पर अबू आजमी ने किया बड़ा खुलासा, भाजपा को लिया आड़े हाथ
Jun 18, 2026 | 06:43 PMMP News: सागर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! शिक्षा विभाग की बाबू 2500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Jun 18, 2026 | 06:43 PMशरवरी वाघ की बढ़ती स्टारडम बनी ब्रेकअप की वजह! सनी कौशल संग रिश्ते को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा
Jun 18, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














