

Budget Electric Car India: देश में आगे बढ़े बदलाव को के बाद अब महंगे पेट्रोल और शहरों के भारी ट्रैफिक ने लोगों को परेशान करके रख दिया हैं। जिसके बाद अब कई लोग छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कारों की तरफ जाने लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी रोजाना ऑफिस या शहर के अंदर ड्राइविंग के लिए एक बजट EV की तलाश कर रहे हैं तो MG Comet EV आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इस कार के बारे में बताए तो यह भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कारों में शामिल MG Comet EV है जो अपनी कॉम्पैक्ट साइज, आसान ड्राइविंग और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है। लेकिन इस कार को खरीदने से पहले इसके बारे में कीमत से लेकर रेंज और फीचर्स के बारे में जानना जरूरी है।
MG Comet EV के बारे में सबसे आकर्षत करने वाली बात इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.62 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तक जाता है। वहीं इस कार मे खास बात यह है कि कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन भी इसमें दे रही है। जिसके बाद इस कार की शुरुआती कीमत सिर्फ 4.99 लाख रुपये तक रह जाती है। लेकिन जानने वाली बात यह है कि इसके बाद बैटरी इस्तेमाल करने के लिए 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया देना पड़ता है। यही वजह है कि कई लोग इसे शहर के लिए लो-बजट स्मार्ट EV भी कह रहे हैं।
वहीं इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में 17.3kWh का बैटरी पैक भी मिल रहा है। जिसको लगाकर इलेक्ट्रिक मोटर 41.43 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि MG Comet EV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 230 किलोमीटर तक चल सकती है। ऐसे में जो लोग शहर के अंदर रोजाना कार का इस्तेमाल करते है उनके लिए यह रेंज काफी अच्छी मानी जा रही है।
MG Comet EV को लेकर इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट साइज बताया जाता है। जिसमें इसकी लंबाई सिर्फ 2,974 mm है और इसका टर्निंग रेडियस मात्र 4.2 मीटर का है। जिसका सीधा मतलब है कि भीड़भाड़ वाली सड़कों, तंग गलियों और छोटी पार्किंग में भी इसे आसानी से चलाया और पार्क किया जा सकता है। जिस कारण से यह मेट्रो शहरों के ग्राहकों को अपनी तरह आकर्षित कर रही है।
इस कार का डिजाइन काफी यूनिक और मॉडर्न रखा गया है। जिसमें ग्राहकों को फुल-विड्थ LED लाइटबार, 12-इंच अलॉय व्हील और कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। वहीं अंदर 10.24-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.24-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा वायरलेस Android Auto, Apple CarPlay, रियर पार्किंग कैमरा, कीलेस एंट्री और लेदरेट सीट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।