- Hindi News »
- Maharashtra »
- Give Us Mandate We Will Double The Amount Of Ladki Bahin Yojana Eknath Shinde
CM शिंदे बोले- हमें बड़ा जनादेश दें, फिर ‘लाडकी बहिन योजना’ की राशि को दोगुना करेंगे
- Written By: शुभम सोनडवले
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर 'लाडकी बहिन योजना' के तहत प्रति माह दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि को दोगुना करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति को 'बड़ा जनादेश' दिया, तो राज्य सरकार 'लाडकी बहिन योजना' के तहत प्रति माह दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 3,000 हजार रुपये कर देगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)
मुंबई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत प्रति माह मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि को दोगुना करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति को ‘बड़ा जनादेश’ दिया, तो राज्य सरकार ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत प्रति माह दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 3,000 हजार रुपये कर देगी।
बता दें कि महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए महायुति सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत फिलहाल प्रति माह 1,500 रुपये दिए जाते हैं।
शिंदे ने कहा, “हमने लाडकी बहिन योजना शुरू की, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं। यदि आप हमारी ताकत बढ़ाते हैं, तो हम मासिक राशि 2,000 रुपये तक बढ़ा देंगे। यदि आप बड़ा जनादेश देते हैं, तो हम इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये कर देंगे। हम इस राशि को बढ़ाने में संकोच नहीं करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
महाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया फरमान, महाराष्ट्र के नेताओं से कहा अजित पवार का करें सम्मान
उन्होंने कहा, “विपक्ष यह कहकर हमारी आलोचना करता है कि राज्य सरकार बाद में खाली खजाना बताकर इस योजना को बंद कर देगी। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि राज्य का खजाना लोगों के लिए है।”
शिंदे ने कहा कि जब उनकी सरकार ने महिला यात्रियों के लिए सरकारी बसों का किराया 50 प्रतिशत कम कर दिया था, तब भी चिंताएं जताई गई थीं और कहा गया था कि इस कदम से राज्य परिवहन निगम को और अधिक घाटा होगा। उन्होंने कहा, “इसके विपरीत इस पहल की शुरुआत के बाद बस सेवा का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो अंततः महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के लिए लाभकारी साबित हुआ।” (एजेंसी एडिटेट)
यह भी पढ़ें: संविधान बदलने वाले नैरेटिव से डरी बीजेपी, महाराष्ट्र में दलितों को साधने में जुटे दिग्गज नेता
Give us mandate we will double the amount of ladki bahin yojana eknath shinde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
May 27, 2026 | 07:34 AMSupreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
May 27, 2026 | 07:34 AMमध्य प्रदेश में भीषण गर्मी: कई जिलों में पारा 44 के पार, 28 मई से लगातार तीन दिन बरसेगा पानी
May 27, 2026 | 07:31 AMअसम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी
May 27, 2026 | 07:29 AMनवभारत संपादकीय: डॉलर के आगे कमजोर रुपया, महंगाई और आयात पर बढ़ा दबाव; विदेश यात्रा भी महंगी
May 27, 2026 | 07:29 AMबकरीद पर मौलाना रजवी की बड़ी अपील: सिर्फ जायज मवेशियों की दें कुर्बानी, गाय की आस्था का करें सम्मान
May 27, 2026 | 07:25 AMनवभारत विशेष: लगातार महंगा होता जा रहा पेट्रोल-डीजल, 11 दिनों में 4 बार दाम बढ़ाए
May 27, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM













