चिमुर विधानसभा सीट: कांग्रेस और BJP में हाेगी कांटे की टक्कर, समीकरण बन रहा मजेदार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा।
Maharashtra Assembly Elections 2024 Tumsar Assembly constituency profile
चिमुर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का डाटा एनालिसिस
Published on
Updated on

मंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है।

चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। हालांकि चुनाव का ऐलान दशहरे के बाद करने के लिए आयोग ने कहा था।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए चिमुर विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

1962 से अस्तित्व में है चिमुर विधानसभा सीट

चिमुर विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 13 बार चुनाव हो चुका है। यहां सबसे ज्यादा 9 बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। वहीं दो बार जीत के साथ बीजेपी सबसे ज्यादा बार जीतने वाली दूसरी पार्टी है। इसके अलावा एक बार निर्दलीय और एक बार शिवसेना ने बाजी मारी है।

कब किस पार्टी और प्रत्याशी ने जीता मैदान

संख्या साल उम्मीदवार का नाम चुनाव पार्टी का नाम
1. 1962 मारोतिराव डी. तुमपल्लीवार कांग्रेस
2. 1967 मारोतिराव डी. तुमपल्लीवार कांग्रेस
3. 1972 मोतीराम बिरजे कांग्रेस
4. 1978 अडाकुजी सोनवणे कांग्रेस
5. 1980 यशोधरा बजाज कांग्रेस
6. 1985 भुजंगराव बागड़े कांग्रेस
7. 1990 बाबूराव वाघमारे निर्दलीय
8. 1995 रमेश गजबे कांग्रेस
9. 1999 अविनाश वारजुकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शिवसेना
10. 2004 विजय वडेट्टीवार कांग्रेस
11. 2009 विजय वडेट्टीवार कांग्रेस
12. 2014 बंटी भंगड़िया भारतीय जनता पार्टी
13. 2019 बंटी भंगड़िया भारतीय जनता पार्टी

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बार जनता ने कांग्रेस को चुना है। वहीं पिछले दो चुनाव को देखें तो यहां भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। इस सीट की हिस्ट्री देखें तो कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। ऐसे में अभी यहां से कांग्रेस के भी जीतने की चांसेस बरकरार है। हालांकि,  पिछले कुछ चुनावों को देखें तो कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरता ही जा रहा है। वहीं बीजेपी की वोट प्रतिशत मजबूत है, तो ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस का आना मुश्किल लग रहा है । हालांकि 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com