अमरावती में कच्ची शराब के अड्डे ध्वस्त, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 5.96 लाख का माल नष्ट

Amravati Crime Branch Action: अमरावती क्राइम ब्रांच ने चुनाव से पहले अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापा मारा। 5.96 लाख का माल नष्ट। नांदगांवपेठ और गाडगेनगर में बड़ी कार्रवाई।
Amravati Crime Branch action illegal liquor seized
कच्ची शराब जब्त (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Illegal Liquor in Amravati: आगामी अमरावती मनपा चुनाव के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब की निर्मिति व बिक्री पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ने दो अड्डों को ध्वस्त किया। पुलिस ने शराब और अन्य माल ऐसा कुल 5 लाख 96 हजार रुपए माल नष्ट किया। यह कार्रवाई नांदगांवपेठ और गाडगेनगर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने दो चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपराध शाखा ने नांदगांव पेठ क्षेत्र के ग्राम शेंदोला (बु) के पारधी बेडे में कार्रवाई करते हुए दात्या जयप्रकाश भोसले, व अन्य दो महिला कच्ची शराब अड्डों पर छापा मारा। इसी तरह गाडगे नगर थान क्षेत्र के वलगांव मार्ग के ऑरचिड स्कूल के पीछे नाले के समीप कच्ची शराब बन रही थी, यहां पुलिस ने छापा मारकर आरोपी राज रामनाथ वाघमारे (25, नवसारी सिद्धार्थ नगर, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया।

लाखों का माल जब्त

अमरावती पुलिस ने दोनों मामलों में नांदगांवपेठ व गाडगेनगर थाने में मामला दर्ज किया गया। नांदगांवपेठ की कार्रवाई में 8 ड्रम 750 लीटर सडवा मोहा कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए, कच्ची शराब 350 लीटर कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए अन्य साहित्य कीमत 29 हजार रुपए नष्ट किया।

वहीं गाडगेनगर की कार्रवाई में 6 ड्रम में रखा 1200 लीटर सडवा मोहा कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए, कच्ची शराब 200 लीटर कीमत 60 हजार रुपए, व अन्य साहित्य 12 हजार रुपए ऐसा कुल 5 लाख 96 हजार रुपए का माल नष्ट किया।

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, उपायुक्त श्याम घुगे, उपायुक्त रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पीआई संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल कडु, मनीष वाकोडे, महेश इंगोले, गजानन सोनुने, सुनील लासुरकर, सतीश देशमुख, अलुत संभे, रंजीत गांवडे, सागर ठाकरे, सुरज चव्हाण, राजीक रायलीवाले, निखील गेडाम, योगेश पवार, प्रभास पोकले, राहुल दुधे ने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com