ब्रम्हपुरी विधानसभा सीट: क्या हैट्रिक लगाने में कामयाब हो पाएंगे कांग्रेस के वडेट्टीवार, या वापसी करेगी BJP

ब्रम्हपुरी विधानसभा सीट गड़चिरोली-चिमूर लाेकसभा क्षेत्र के अंतरर्गत आता है, जो चंद्रपुर जिले में है। ब्रम्हपुरी विधानसभा क्षेत्र 1962 से अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 13 बार चुनाव हो चुका है। इस सीट पर सबसे ज्यादा 6 बार कांग्रेस ने चुनाव जीत है। इसके बाद 3 बार चुनाव जीत कर दूसरे नंबर भाजपा है।
ब्रम्हपुरी विधानसभा सीट: क्या हैट्रिक लगाने में कामयाब हो पाएगी कांग्रेस, या फिर किसी और पार्टी को चुनेगी जनता
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तो लोकसभा चुनाव के साथ ही शुरू हो गई थी। राज्य को इंतजार था तो बस चुनाव की घोषणा। आज निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है।

चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य कीे समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। हालांकि चुनाव का ऐलान दशहरे के बाद करने के लिए आयोग ने कहा था।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए ब्रम्हपुरी विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

1962 से अस्तित्व में है ब्रम्हपुरी विधानसभा सीट

ब्रम्हपुरी विधानसभा सीट गड़चिरोली-चिमूर लाेकसभा क्षेत्र के अंतरर्गत आती है, जो चंद्रपुर जिले में है। ब्रम्हपुरी विधानसभा क्षेत्र 1962 से अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 13 बार चुनाव हो चुका है। यहां सबसे ज्यादा 6 बार कांग्रेस ने चुनाव जीता है। इसके बाद 3 बार चुनाव जीत कर दूसरे नंबर भाजपा है। जबकी एक बार जनता दल, 1 बार शिव सेना, 1 बार निर्दलीय और 1  बार कांग्रेस (समाजवादी) ने जीत दर्ज की। वहीं 1962 से लगातार 4 बार कांग्रेस अजेय रही। इसके बाद 2014 से फिर से दो बार से लगातार कांग्रेस चुनाव जीत रही है। सीट से वर्तमान विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार हैं।

कब किस पार्टी और प्रत्याशी ने जीता मैदान

संख्या साल उम्मीदवार का नाम चुनाव पार्टी का नाम
1. 1962 गोविंदा मेश्राम भारतीय कांग्रेस
2. 1967 बलिराम गुरपुडे कांग्रेस
3.  1972 बलिराम गुरपुडे कांग्रेस
4. 1978 बाबूराव भेंडरकर कांग्रेस
5. 1980 सुरेश खानोरकर निर्दलीय
6. 1985 सुरेश खानोरकर कांग्रेस (समाजवादी)
7. 1990 नामदेव दोनाडकर शिवसेना
8. 1995 सुरेश खानोरकर जनता दल
9. 1999 उद्धवराव शिंगाड़े भारतीय जनता पार्टी
10. 2004 उद्धवराव शिंगाड़े भारतीय जनता पार्टी
11. 2009 अतुल देशकर भारतीय जनता पार्टी
12. 2014 विजय वडेट्टीवार कांग्रेस
13. 2019 विजय वडेट्टीवार कांग्रेस

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बार जनता ने कांग्रेस को चुना है। वहीं पिछले दो चुनाव को देखें तो यहां कांग्रेस ने ही बाजी मारी है। बीजेपी भी तीन बार जीत का परचम लहरा चुकी है। हालांकि इस सीट की हिस्ट्री देखें तो दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को जनता ने अगर दो बार चुना है तो तीसरी बार भी मौका दिया है। ऐसे में अभी यहां से कांग्रेस के ही जीतने की चांसेस ज्यादा है। इसके अलावा वर्तमान विधायक विजय वडेट्टीवार कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं तो वैसे भी अन्य पार्टियों के जीतने की चांसेस कम हो जाते है। हां बीजेपी टक्कर दे सकती है लेकिन उम्मीदवार कौन होगा इस पर निर्भर करता है। हालांकि 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com