-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Police Arrest Extortion Gang Inspired By South Indian Movies
‘विक्रम और शिवाजी बॉस’ देखकर मांगी 50 लाख की फिरौती; रियल लाइफ ‘सिंघम’ ने फिल्मी गैंग को किया ढेर
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Extortion Case: नागपुर पुलिस ने 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह को पकड़ा। फिल्मी स्टाइल में अधिकारी को धमकाने वाली क्लर्क और उसके साथी गिरफ्तार।

नागपुर पुलिस ने पकड़ा गिरोह (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Police: नागपुर में भूमि अभिलेख अधीक्षक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए 5 आरोपियों ने साउथ इंडियन फिल्म ‘विक्रम और शिवाजी बॉस’ से प्रेरित होकर जबरदस्त प्लानिंग की। लगातार अधिकारी को धमकाकर फिरौती मांगने लगे लेकिन रियल लाइफ ‘सिंघम’ उन पर हावी हो गए।
पुलिस ने बड़े ही पेशेवर ढंग से कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक युवती भी शामिल है जो अधिकारी के साथ ही कार्यालय में काम करती है। पुलिस ने सद्गुरुनगर, बेसा रोड निवासी प्रकाश मारोतराव ढगे (45) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पकड़े गए आरोपियों में देवरी, गोंदिया निवासी अतुल अनिल तागड़े (30), राहुल मीताराम पटले (21), नागभीड़, चंद्रपुर निवासी हिंदुस्तान वासुदेव रामटेके (27), देसाईगंज, गड़चिरोली निवासी निखिल राजू नांदेकर (28) और आमगांव, भंडारा निवासी प्रेक्षा बाबू कांबले (30) का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
Yavatmal News: महागांव पुलिस की तिहरी कार्रवाई, जुआ अड्डों पर छापे और अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
कैसे दिया मिशन को अंजाम?
डीसीपी जोन-4 रश्मिता राव ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने बड़े ही पेशेवर तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीपी नरेंद्र हिवरे के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मुकुंद कवाड़े और उनकी टीम ने आरोपियों को मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। प्रकाश भंडारा स्थित भूमि अभिलेख विभाग में उप अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं। प्रेक्षा भी इसी कार्यालय में लिपिक है।
अतुल देवरी में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है और प्रेक्षा का ममेरा भाई है। निखिल और वासुदेव उसके साथ कॉलेज में पढ़ते थे। नवंबर महीने में अतुल की बहन की सगाई हुई। उसके विवाह के लिए अतुल को पैसे की जरूरत थी। प्रेक्षा के साथ उसकी अक्सर बातचीत होती थी। इसी दौरान प्रेक्षा ने उसे बताया था कि प्रकाश के पास काफी पैसा है। बड़े पैमाने पर उनका आर्थिक लेन-देन होता है।
वहीं से अतुल के दिमाग में प्रकाश से फिरौती वसूलने का प्लान आया। उसने प्रेक्षा से प्रकाश के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा की। फिरौती वसूलने के लिए अपने विश्वासू दोस्तों को प्लान में शामिल किया। आरोपियों ने दक्षिण भारतीय थ्रिलर फिल्में देखकर पूरी तैयारी की। इसके लिए दूसरे के नाम पर सिमकार्ड लिए। चाइनीज कंपनियों के मोबाइल खरीदे।
पहले कार पर किया हमला
राव ने बताया कि आरोपी जानते थे कि प्रकाश रोजाना भंडारा से नागपुर अपनी कार से अप-डाउन करते हैं, इसीलिए 17 दिसंबर को आरोपियों ने प्रकाश को केवल डराने के लिए वेलाहरी बाइपास रोड पर रोका। कार के शीशे फोड़ दिए। प्रकाश ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकले।
2 दिन बाद आरोपियों ने प्रकाश को फोन किया और पूछा, ‘उस दिन का खेल कैसा लगा, हमें तुझे मारने के लिए 20 लाख की सुपारी मिली है। बचना है तो हमें 50 लाख रुपये दे।’ आरोपियों ने प्रकाश को पैसे लेकर जबलपुर बाइपास रोड महादेव ढाबा के पास बुलाया। प्रकाश ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रकाश को नकली नोटों के साथ वहां भेजा लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें – उत्तर नागपुर: कांग्रेस-भाजपा के बीच ‘हाथी’ की एंट्री; नितिन राऊत बनाम मिलिंद माने की साख दांव पर
पुलिस ने नंबर की जांच की लेकिन फोन परिसर में ही लावारिस फेंका गया था। आरोपियों की धमकी के कारण प्रकाश और उनके परिजनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई। 29 दिसंबर को आरोपियों ने दोबारा फोन किया और रकम लेकर इटरनिटी मॉल के पास बुलाया। वहां से ऑटो में सवार होकर वाड़ी रोड पर आने को कहा।
नागपुर पुलिस भी सादी पोशाक में उनका पीछा कर रही थी। पकड़े जाने के डर से आरोपी रकम लेने नहीं आए। दोबारा फोन कर ‘अच्छी फिल्डिंग लगाई तूने, अच्छा खेल खेला, बाकी खेल कल खेलेंगे’ कहकर फोन काट दिया।
5 लोकेशन से एक साथ पकड़ाए आरोपी
राव ने बताया कि आरोपियों का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं था लेकिन पूरी प्लानिंग किसी पेशेवर मुजरिम की तरह की थी। एक फोन और सिमकार्ड से केवल एक ही बार कॉल किया जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
तांत्रिक विश्लेषण किया और डम्प डेटा भी खंगाला गया। इससे आरोपियों की जानकारी हासिल हुई। एक साथ आरोपियों को चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा और नागपुर से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।
Nagpur police arrest extortion gang inspired by south indian movies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा एलसीबी का रेत माफिया पर बड़ा प्रहार; दो अलग-अलग जगहों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, 14 लाख का माल बरामद
Jul 16, 2026 | 03:26 PM‘फौजी’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, प्रभास के दमदार एक्शन अवतार के साथ रिलीज डेट भी हुई कन्फर्म
Jul 16, 2026 | 03:23 PMसंसद सत्र से पहले NDA की अहम बैठक आज, राजनाथ सिंह के घर बनेगी रणनीति; NEET और ऑपरेशन सिंदूर पर भी नजर
Jul 16, 2026 | 03:23 PMप्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, अर्नाला बीच पर डूबे दो दोस्त, तलाश में जुटी SDRF
Jul 16, 2026 | 03:18 PMअकोला में अमृत योजना चरण-2 का काम ठप: 21 गांवों की जलापूर्ति अटकी; 3 से 5 साल की देरी होने की आशंका
Jul 16, 2026 | 03:18 PMराजधानी भोपाल में पिता ने बेटी को मारा: गड़े खजाने के लालच में वारदात, 3 महीने बाद खुला राज
Jul 16, 2026 | 03:18 PMकाशी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी; बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना, आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुई एक्ट्रेस
Jul 16, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM













