- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Antf Busts Interstate Drug Racket Mephedrone Factories Bengaluru
मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बेंगलुरु में मेफेड्रोन बनाने वाली तीन फैक्ट्रियां ध्वस्त
Maharashtra ANTF: महाराष्ट्र एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बेंगलुरु में मेफेड्रोन बनाने वाली तीन फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया और 55.88 करोड़ रुपये का माल जब्त किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़,
Thane News: महाराष्ट्र के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बेंगलुरु में मेफेड्रोन बनाने वाली तीन फैक्ट्रियों को ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान करीब 55.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं।
मादक पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान के तहत यह कार्रवाई पिछले सप्ताह पुणे-मुंबई राजमार्ग पर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुई थी। अधिकारी के अनुसार, एएनटीएफ की कोंकण इकाई ने 21 दिसंबर को नवी मुंबई के वाशी गांव के पास पुणे–मुंबई राजमार्ग पर आरोपी अब्दुल कादिर रशीद शेख को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 1.48 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त की गई।
तीन फैक्ट्रियां संचालित की जा रही थीं
पूछताछ के आधार पर पुलिस बेलगाम निवासी प्रशांत यल्लप्पा पाटिल तक पहुंची, जो मादक पदार्थों के उत्पादन में संलिप्त था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बेंगलुरु में मादक पदार्थ उत्पादन के लिए तीन फैक्ट्रियां संचालित की जा रही थीं। इस जानकारी के आधार पर एएनटीएफ ने इस सप्ताह की शुरुआत में राजस्थान निवासी सूरज रमेश यादव और मलखान रामलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया, जो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha में ‘ब्लैकआउट’: कही गिरे मकान तो कही गिरे पेड़, आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, देखें भयावह तस्वीरें
Kokilaben Hospital की बड़ी उपलब्धि, ‘वर्ल्ड बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026’ में लगातार 7वीं बार शामिल
Bhandara: कागजों पर ‘सुपर 7’ टीमें, पर मैदान में अधूरी प्यास; जल जीवन मिशन के 57% काम के बाद भी संकट बरकरार
Mira Bhayander Municipal Corporation की बड़ी उपलब्धि, बिना अभय योजना 28 करोड़ अतिरिक्त कर संग्रह
तीनों फैक्ट्रियों को ध्वस्त कर दिया
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एनजी गोलाहल्ली, येरप्पनहल्ली और कन्नूर स्थित विनिर्माण इकाइयों पर छापेमारी की गई। इस दौरान ठोस और तरल रूप में कुल 21.4 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की गई।पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और रसायन भी जब्त कर लिए गए हैं तथा तीनों फैक्ट्रियों को ध्वस्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़े: Maharashtra News: हिंदी भाषी वोट बैंक पर राजनीति, टिकट पर उत्तर भारतीयों की नाराजगी
विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि इन इकाइयों में उत्पादित मेफेड्रोन की आपूर्ति कई राज्यों में की जा रही थी और इससे अर्जित धनराशि का निवेश बेंगलुरु के रियल एस्टेट क्षेत्र में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो मुख्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra antf busts interstate drug racket mephedrone factories bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha में ‘ब्लैकआउट’: कही गिरे मकान तो कही गिरे पेड़, आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, देखें भयावह तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 12:37 PMKokilaben Hospital की बड़ी उपलब्धि, ‘वर्ल्ड बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026’ में लगातार 7वीं बार शामिल
Apr 03, 2026 | 12:35 PMभारत ने मनवाया लोहा…4 बिलियन के पार हुआ डिफेंस एक्सपोर्ट, अमेरिका-इजरायल समेत कई देश हुए ब्रह्मोस के मुरीद
Apr 03, 2026 | 12:34 PM‘तुम डर गए हो राघव, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो…’, राघव चड्ढा पर AAP में घमासान, पार्टी ने क्या कहा?
Apr 03, 2026 | 12:29 PM‘भूत बंगला’ के साथ आएगा ‘विवान’ का टीजर, फैंस को मिलेगा डर और रोमांच का नया एक्सपीरियंस
Apr 03, 2026 | 12:27 PMAshok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग
Apr 03, 2026 | 12:24 PMBhandara: कागजों पर ‘सुपर 7’ टीमें, पर मैदान में अधूरी प्यास; जल जीवन मिशन के 57% काम के बाद भी संकट बरकरार
Apr 03, 2026 | 12:24 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM











