Wardha में 'ब्लैकआउट': कही गिरे मकान तो कही गिरे पेड़, आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, देखें भयावह तस्वीरें

Wardha Weather Update: वर्धा में बेमौसम बारिश और आंधी का तांडव! घरों की छतें उड़ीं, बिजली के खंभे गिरे और गेहूं की फसल बर्बाद। जानें तहसीलवार बारिश के आंकड़े और नुकसान की रिपोर्ट।
Havoc Wreaked by Unseasonal Rains and Storms in Wardha! Roofs Blown Off, Electric Poles Toppled, and Wheat Crops Devastated.
वर्धा में पेड़ धाराशायी (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Wardha Rainfall Statistics: वर्धा जिले में बुधवार, 1 अप्रैल की देर रात मौसम में अचानक बदलाव हुआ, जिसके चलते तेज आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट और अवकालिक बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। इस अचानक बदले मौसम के कारण जिले के कई हिस्सों में घरों को नुकसान पहुंचा, एक पशुधन की मौत हो गई, जबकि गेहूं की फसल को भी आंशिक क्षति हुई है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था और मौसम विभाग ने पहले ही अवकालिक बारिश की चेतावनी दी थी। जिले में पिछले 12 घंटे में औसत 13.8 मीमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार देर रात अचानक तेज हवाओं के साथ बिजली की जोरदार कड़कड़ाहट शुरू हुई और उसके बाद बारिश ने भी जोर पकड़ा।

कई क्षेत्रों में एक से दो घंटे तक बारिश होती रही, जिससे खेतों में रखा कुटार और अन्य कृषि उपज भीग गई। कई स्थानों पर कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। देवली, आर्वी और कारंजा (घाडगे) तहसीलों में घरों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं।

घरों को हुआ नुकसान

आर्वी तहसील के चोरांबा गांव में एक घर को नुकसान पहुंचा, जहां तेज हवा के कारण टिन की चादरें उड़ गईं और दीवार गिर गई। खुबगांव में एक पशुधन की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घर की टिन की छत भी गिर गई। कारंजा (घाडगे) तहसील के सुसुंद गांव में दो से तीन घरों की टिन की छतें उड़ गईं।

Havoc Wreaked by Unseasonal Rains and Storms in Wardha! Roofs Blown Off, Electric Poles Toppled, and Wheat Crops Devastated.
वर्धा में मकान क्षतिग्रस्त (सौजन्य-नवभारत)

इसके अलावा यहां तीन बिजली के खंभे भी गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देवली तहसील के पिंपलगांव में एक घर की टिन की छत गिरने से आंशिक नुकसान हुआ। दिघी में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि आंजी गांव में कई घरों की टिन की चादरें उड़ गईं और एक नींबू का पेड़ भी गिर गया।

Wardha में कई जगह बिजली सेवा हुई बंद

तेज आंधी और बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में रात के समय बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली वितरण कंपनी के कर्मियों ने रात में ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। 2 अप्रैल को भी बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी रहा।

विशालकाय पेड़ हुए धराशायी

आंधी-तूफान के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कुछ विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए। शहर के मुख्य मार्केट स्थित वनमाली हॉस्पीटल मार्ग पर एक पुराना पेड़ गिर गया था। इससे मार्ग का परिवहन काफि समय तक बंद रहा। इसके अलावा अन्य क्षेत्र में भी कच्चे पेड़ों की टहनिया टूट कर मार्ग पर गिरी हुई दिखाई दी।

तहसील (Tehsil) वर्षा (Rainfall in mm)
वर्धा (Wardha) 30.4 mm
आर्वी (Arvi) 18.9 mm
देवली (Deoli) 13.8 mm
हिंगनघाट (Hinganghat) 12.1 mm
सेलू / कारंजा (Seloo/Karanja) 9.8 mm
समुद्रपुर (Samudrapur) 7.8 mm
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com