बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO

Bijnor Police: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सत्ता पक्ष और स्थानीय व्यापारियों के बीच का विवाद सड़क पर आ गया है, जिसका एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bijnor Police Brutality Video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सत्ता पक्ष और स्थानीय व्यापारियों के बीच का विवाद सड़क पर आ गया है, जिसका एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के अनुसार, बिजनौर के दो बड़े मुस्लिम कारोबारी, तालिब और खालिद, भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह की गाड़ी के आगे विरोध स्वरूप लेट गए। विवाद तब भड़का जब पूर्व सांसद वन विभाग की टीम के साथ व्यापारियों की लकड़ी की टाल (आरा मशीन) पर छापेमारी करने पहुंचे थे। कारोबारियों का आरोप है कि उन्हें राजनीतिक रंजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है, जबकि पूर्व सांसद का दावा है कि माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी व्यापारियों को टांगों से पकड़कर सड़क पर दूर तक घसीटा, ताकि पूर्व सांसद का रास्ता साफ किया जा सके। पूर्व सांसद ने व्यापारियों पर उनके गनर का सरकारी असलहा छीनने की कोशिश और जानलेवा हमले का भी आरोप लगाया है। वर्तमान में क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com