मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Housing Sales: 2025 में घरों की बिक्री 14% घटी, मुंबई-पुणे पर सबसे ज्यादा असर

ANAROCK real estate report: 2025 में देश के 7 बड़े शहरों में घरों की बिक्री 14% घट गई है। मुंबई-पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, हालांकि प्रीमियम सेगमेंट के चलते लेनदेन मूल्य बढ़ गया है।

अपूर्वा नायक

Real Estate Sector In Mumbai: भारत के शीर्ष सात शहरों में वर्ष 2025 के दौरान आवास विक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी एनारोंक की रिपोर्ट के अनुसार, इन शहरों में कुल घरों की विक्री साल-दर-साल 14 प्रतिशत घटकर 3.95 लाख युनिट रह गई, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 4.59 लाख यूनिट था।

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) देश का सबसे बड़ा आवास बाजार बना रहा, लेकिन यहीं सबसे अधिक दबाव भी देखा गया। 2025 में एमएमआर में करीब 1.28 लाख घर बिके, जो पिछले साल की तुलना में 18 प्रतिशत कम है।

बढ़ती संपत्ति कीमत, आर्थिक अनिश्चितता और सतर्क खरीदार रुझान इसकी प्रमुख वजह रहे। इसके बावजूद, एमएमआर और पुणे मिलकर शीर्ष सात शहरों की कुल भावास विक्री का लगभग आधा हिस्सा बनाए रखा। यह पश्चिमी भारत के बाजार की मजबूती को दर्शाता है।

कम बिक्री, फिर भी बढ़ा लेनदेन मुल्य

दिलचस्प बात यह है कि घरों की बिक्री कम होने के बावजूद कुल लेनदेन मूल्य 6 प्रतिशत बढ़कर 6 लाख करोड़ रूपये से अधिक हो गया, मुंबई में यह बुद्धि मुख्य रूप से प्रीमियम और लग्जरी नेगमेंट की मांग से आई, जबकि मिड-नेगमेंट के खरीदार सतर्क बने रहे।

पुणे शहर में 20% की आई गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार बिक्री में गिरावट के पीछे आईटी सेक्टर में छंटनी, भू-राजनीतिक तनाव और व्यापक आर्थिक अनिश्चितता जैसे कारण रहे, पुणे में बिक्री 20 प्रतिशत घटकर लगभग 65 हजार यूनिट रही, जबकि हैदराबाद में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर में अपेक्षाकृत कम असर पड़ा, वहीं चेन्नई एकमात्र शहर रहा जहां बिक्री में वृद्धि हुई।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी के अनुसार 2026 में बाजार की रिकवरी काफी हद तक आरबीआई की ब्याज दर कटौती और डेवलपर्स की मूल्य नीति पर निर्भर करेगी।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई