'तुम डर गए हो राघव, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो...', राघव चड्ढा पर AAP में घमासान, पार्टी ने क्या कहा?

Raghav Chadha AAP Conflict: आम आदमी पार्टी में मची रार! अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा को घेरा, कहा- "तुम मोदी से डर गए हो, अब केजरीवाल के सिपाही नहीं रहे।"
raghav chadha anurag dhanda
राघव चड्ढा, अनुराग ढांडा
Published on: 
Updated on: 

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के हालिया बयान और वीडियो को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब अरविंद केजरीवाल के सिपाही नहीं रहे हैं और सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने से घबराने लगे हैं। अनुराग ढांडा ने कहा, “हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता हमारी पहली पहचान है। जो डर जाए, वो देश के लिए क्या लड़ेगा?”

उन्होंने कहा पार्टी ने सदन से वाकआउट किया तो मोदी जी की हाज़िरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं। पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव (Raghav Chadha)। मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो। देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो।

Raghav Chadha ने संसद में समय का सही इस्तेमाल नहीं

ढांडा ने राघव चड्ढा की संसद में भूमिका पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि संसद में बोलने का समय सीमित होता है, लेकिन चड्ढा (Raghav Chadha) ने उस समय का उपयोग ‘देश बचाने के संघर्ष’ के बजाय एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने जैसे मामूली मुद्दों पर किया।

raghav chadha
राघव चड्डा (Image- Social Media)

गुजरात और पश्चिम बंगाल में मुद्दों पर Raghav Chadha की चुप्पी

अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि गुजरात में AAP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सरकार और पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन राघव चड्ढा ने संसद में इस पर आवाज नहीं उठाई। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में मताधिकार छीने जाने के मामले में जब CEC के खिलाफ प्रस्ताव आया, तो राघव चड्ढा ने उस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

वॉकआउट के दौरान भी मौजूद

ढांडा ने कहा कि जब AAP ने संसद से वॉकआउट किया, तब भी राघव चड्ढा सदन में बैठे रहे। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो, राघव। देश के असली मुद्दों पर बोलने से डरते हो।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com