- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Neet Paper Leak Cbi Searches Retired Professor House Latur Connection
NEET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, लातूर में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर CBI का छापा, मोबाइल और दस्तावेज जब्त
- Written By: गोरक्ष पोफली
NEET Paper Leak CBI: NEET पेपर लीक मामले में CBI लातूर में बड़ी कार्रवाई की है। पुणे से गिरफ्तार ब्यूटी पार्लर संचालिका के कॉल डिटेल्स के आधार पर CBI ने आधी रात को रिटायर्ड प्रोफेसर के घर छापा मारा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
NEET Paper Leak Update: देशभर में तहलका मचाने वाले मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले का महाराष्ट्र कनेक्शन अब और गहराता जा रहा है। नासिक, अहिल्यानगर और पुणे के बाद अब इस घोटाले के तार महाराष्ट्र के प्रमुख शैक्षणिक केंद्र लातूर से जुड़ गए हैं। CBI की टीम ने एक बेहद गुप्त और बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर में एक रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर आधी रात को छापेमारी की है। इस दौरान प्रोफेसर के घर की पूरी तलाशी ली गई और उनका मोबाइल फोन व कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
पुणे की मनीषा वाघमारे से जुड़े हैं तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुणे पुलिस ने बुधवार को बिबवेवाड़ी इलाके से मनीषा वाघमारे नामक एक महिला को गिरफ्तार किया था, जो वहां ब्यूटी पार्लर चलाती है। मनीषा को बाद में आगे की जांच के लिए CBI के हवाले कर दिया गया था।
सीबीआई की कड़ाई से की गई पूछताछ और मनीषा के फोन के कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) की जांच में लातूर के इस रिटायर्ड प्रोफेसर का नाम सामने आया। सीडीआर से यह साफ हुआ है कि मनीषा और इस प्रोफेसर के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। इसी सुराग के आधार पर सीबीआई की दो टीमें बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को लातूर पहुंचीं।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
जिला बैंक चुनाव में बन सकती है सहमति की राह, सभी दल साथ आए तो निर्विरोध चुनाव पर होगी चर्चा: सांसद कल्याण काले
समृद्धि महामार्ग पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 60.80 लाख रुपये का माल किया जब्त
मराठा छात्रों को मिलेगा OBC की तरह लाभ? जानें मराठा समाज के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार का ये बड़ा ऐलान
क्या पेपर सेटिंग प्रक्रिया में शामिल था प्रोफेसर?
शिक्षा के लातूर पैटर्न के लिए देशभर में मशहूर इस शहर में इस कार्रवाई से शैक्षणिक जगत में हड़कंप मच गया है। सीबीआई अब इस मुख्य बिंदु पर जांच कर रही है कि क्या यह रिटायर्ड प्रोफेसर सीधे तौर पर NEET का पेपर सेट करने वाली सीक्रेट प्रोसेस में सक्रिय रूप से शामिल था? इसके अलावा, प्रोफेसर के मोबाइल और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस दौरान उनके बीच कोई बड़ा वित्तीय लेनदेन भी हुआ था।
कोचिंग सेंटरों और कॉलेजों पर CBI की नजर
सीबीआई की टीमें अब लातूर के विभिन्न प्रतिष्ठित कॉलेजों और खासकर वहां के मशहूर प्राइवेट ट्यूशन एरिया की भी बारीकी से छानबीन कर रही हैं। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस रिटायर्ड प्रोफेसर के संबंध लातूर के किन-किन बड़े कोचिंग क्लास संचालकों या कॉलेज के अधिकारियों से थे। इससे पहले भी लातूर के कुछ निजी क्लास संचालकों से पूछताछ की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: नीट परीक्षा रद्द होने पर भड़के शरद पवार; कहा पहले भी हुई थीं ऐसी घटनाएं, फिर भी सरकार ने नहीं लिया सबक
आधी रात को हुई बेहद गुप्त कार्रवाई
लातूर में दाखिल हुई सीबीआई की दोनों टीमों ने इस पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा। स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगने दी गई। आधी रात के बाद प्रोफेसर के घर पहुंचकर टीम ने अचानक तलाशी शुरू की। करीब कई घंटों तक चली इस कार्रवाई के बाद अहम डिजिटल सबूत और कागजात कब्जे में लिए गए। हालांकि, प्रोफेसर को हिरासत में लेकर टीम लातूर में ही किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है या उन्हें लेकर रवाना हो गई है, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि नीट पेपर लीक के इस रैकेट की जड़ें महाराष्ट्र में बेहद गहराई तक फैली हुई हैं।
Neet paper leak cbi searches retired professor house latur connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AM‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMफेरारी से टकराने से बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, लोगों ने कहा- ‘भाई के पैरों ने 7 पीढ़ियों का कर्ज बचा लिया’
Jun 05, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM













