'अब तुम्हारी जरूरत नहीं, तुम जा सकते हो', IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस का हार्दिक पांड्या को फरमान?

Hardik Pandya: पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत का मानना है कि आईपीएल 2026 के बाद हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस का साथ खत्म हो सकता है। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
Chris Shrikant Statement on Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

IS Hardik Pandya Leave Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में अबतक मुंबई इंडियंस का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। यही कारण है कि प्वाइंट्स टेबल में भी टीम 9वें स्थान पर बनी हुई है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर व चयनकर्ता ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बड़ी बात कह दी है। जी हां, भारत के पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत का मानना है कि आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को कप्तानी से ही नहीं बल्कि उन्हें टीम से भी निकाल देगी।

खैर देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड करती है या फिर रिलीज कर ऑक्शन में उतारती है। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत ही मुंबई इंडियंस से की थी। उन्होंने आईपीएल में भी इसी टीम के लिए डेब्यू किया। जिसके बाद वो भारत की टीम में भी आए।

श्रीकांत का हार्दिक पांड्या पर बड़ा बयान

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या के भविष्य पर कोई अपडेट नहीं है और ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस ने ऑल-राउंडर से कहा है कि अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि कोई खबर नहीं है, न ही किसी की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट आया है। ऐसा महसूस होता है कि उन्होंने असल में यही कह दिया है, 'अब तुम्हारी ज़रूरत नहीं है, तुम जा सकते हो।' असल में, आपने हार्दिक की बातें भी सुनी होंगी। या तो वे उसे रिलीज़ कर देंगे, या फिर बस कहेंगे, 'थैंक्स भाई, हर चीज़ के लिए शुक्रिया,' और आगे बढ़ जाएंगे।

आईपीएल में एमआई के बाद 2022 में हार्दिक गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में टीम को खिताब जीताया था। इसके अगले साल 2023 में गुजरात टाइटंस हार्दिक की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी। फिर साल 2024 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया, जहां पर रोहित शर्मा की जगह उन्हें ही कप्तान बनाया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com