साध्वी बनीं पूर्व मॉडल हर्षा रिछारिया ने मंच से बांटीं तलवारें, युवतियों को लव जिहाद को लेकर दिया संदेश

Ujjain News: साध्वी हर्षा रिछारिया ने प्रवचन कार्यक्रम के अंत में युवतियों को तलवारें बांटीं। उन्होंने लव जिहाद के प्रति जागरूक रहने और सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।
Sadhvi Harsha Richhariya Sword Distribution Love Jihad Oath
हर्षा रिछारिया ने बांटी तलवार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Harsha Richhariya Sadhvi Sword Distribution Ceremony: पूर्व मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया इन दिनों संन्यास लेने के बाद देवी प्रवचन कर रही हैं। प्रवचन के समापन अवसर पर उन्होंने करनी सेना के सहयोग से युवतियों को मंच से तलवारें वितरित कीं। इस दौरान युवतियों को लव जिहाद के प्रति सतर्क रहने, अन्य धर्मों के प्रभाव में न आने और सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के बीच हर्षा ने एक वीडियो संदेश जारी कर भोपाल में हाल में हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपियों के साथ वही हुआ, जिसके वह पात्र थे।

11 युवतियों को दी गईं तलवारें

गुरुवार को प्रवचन कार्यक्रम के समापन अवसर पर करनी सेना की ओर से पंडाल में मौजूद युवतियों को तलवारें वितरित की गईं। आयोजन समिति ने कुल 101 तलवारें बांटने का लक्ष्य रखा था, लेकिन पर्याप्त संख्या में तलवारें उपलब्ध नहीं हो सकीं। इसके चलते मंच से साध्वी हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद के हाथों केवल 11 युवतियों को ही तलवारें प्रदान की गईं।

लव जिहाद से सतर्क रहने की दी सलाह

कार्यक्रम में तलवार वितरण से पहले साध्वी हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद ने पंडाल में मौजूद युवतियों को संबोधित करते हुए लव जिहाद के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया और उनसे शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि सभी युवतियां देश और समाज को साक्षी मानकर यह संकल्प लें कि वह कभी अपने कुल और परिवार का अपमान नहीं करेंगी, परिजनों की इच्छा के विरुद्ध नहीं जाएंगी और किसी दूसरे धर्म के बहकावे में नहीं आएंगी। साथ ही उन्होंने युवतियों से सनातन धर्म के प्रति हमेशा समर्पित रहने का आह्वान भी किया।

तेज गर्मी के बावजूद भी उमड़ी भारी भीड़

उज्जैन से लगभग 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा में 8 मई से 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन चल रहा है। इसी धार्मिक कार्यक्रम में हर्षा रिछारिया, जिन्हें अब हर्षानंद के नाम से पहचाना जा रहा है, उन्होंने लगातार सात दिनों तक देवी प्रवचन दिए। इस दौरान उन्होंने माता के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा का विस्तार से वर्णन किया। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने के लिए आयोजन स्थल पहुंचे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com