महाराष्ट्र लाइव ब्रेकिंग
Maharashtra Breaking News LIVE Updates: मुंबई के अंधेरी इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक्टिवा (स्कूटर) को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मुंबई की एमआईडीसी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। महाराष्ट्र के अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहे हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ…
03 Aug 2025 09:56 PM (IST)
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद, कांग्रेस पार्टी ने अब संगठन को मजबूत करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में, महाराष्ट्र कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए पुणे के खडकवासला में दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला 11 और 12 अगस्त को पुणे के खडकवासला स्थित सोरीना हिल रिज़ॉर्ट में आयोजित की गई है। इस राज्य में कांग्रेस पार्टी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और शीर्ष नेता इस कार्यशाला में भाग लेंगे। इस कार्यशाला के लिए प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल 10 अगस्त को ही पुणे पहुंच जाएंगे।
03 Aug 2025 09:55 PM (IST)
जन सुरक्षा कानून के मुद्दे पर राज्य सरकार को ललकारने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो-दो हाथ करने का पूरा मन बना लिया है। राज्य के सियासी गलियारे में ऐसी अटकलें मुख्यमंत्री के उस बयान के बाद जोर पकड़ रही हैं, जिसमें उन्होंने ठाकरे बंधुओं को पटक-पटक मारने की बात कहनेवाले बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे का मुंबई आने पर स्वागत करने का दावा किया है।
03 Aug 2025 09:49 PM (IST)
महाराष्ट्र की राजनिती के चाणक्य कहे जाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद शरद पवार अब महाराष्ट्र में नया दाव लगाने जा रहे है। इस बार वे ओबीसी भाईयों को साथ लेकर राजनिती के आयाम बदलने कि फिराक में है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार गुट) द्वारा 9 अगस्त को नागपुर में ओबीसी जागृति हेतु एक मंडल यात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद शरद पवार करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
03 Aug 2025 09:04 PM (IST)
मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपियों की निर्दोष मुक्तता के अदालती आदेश के बाद राज्य की महायुति सरकार में मतभेद देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व बीजेपी सहित महायुति सरकार में शामिल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जहां कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है वहीं उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां ने फैसले पर असहमति जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
03 Aug 2025 07:31 PM (IST)
मराठा समाज और उनके सगे संबंधियों के लिए ओबीसी कोटे से एकमुश्त आरक्षण की मांग करके सरकार की नाक में दम करनेवाले आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल रविवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि बीड जिले के दौरे पर आए जरांगे स्थानीय शिवाजीराव क्रिटीकल केयर अस्पताल में भर्ती एक परिचित से मिलने गए थे। वहां पहली मंजिल से नीचे आने के दौरान लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे नीचे आ गिरी। हालांकि, हादसे में मनोज जरांगे सहित लिफ्ट में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। इस दौरान साथ में मौजूद समर्थकों ने लिफ्ट का शटर को तोड़ कर जरांगे पाटिल को बाहर निकाला।
03 Aug 2025 07:01 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोजगार के विषय पर बड़ा बयान दिया है। महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू की दो बातों का जिक्र करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि रोजगार निर्माण करना हमारी सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में 'भारत@100: विदर्भ की विकसित भारत की यात्रा' विषय पर आधारित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हमें रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना है। ऐसा इसलिए कि विदर्भ की गरीबी दूर करनी है। सुखी, संपन्न, विकसित विदर्भ तभी होगा, जब कृषि और उद्योग क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी।
03 Aug 2025 05:32 PM (IST)
एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान एक नाइजीरियाई नागरिक को 35.1 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद ड्रग्स की कीमत लगभग 3.51 लाख रुपए आंकी गई है। देर रात पुलिस की टीम रसाज चौक से मीरारोड रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुधा शांतिनगर सोसाइटी के पास एक विदेशी नागरिक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान ओन्येकाची नाडी ऑगस्टीन (36), मूल निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई, जो वर्तमान में अग्रवाल नगरी, फायर ब्रिगेड के पास, नालासोपारा पूर्व, जिला पालघर में रह रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3.51 लाख रुपए मूल्य का 35.1 ग्राम कोकीन, 90,000 रुपए के दो मोबाइल फोन और 5 लाख रुपए की एक कार जब्त की गई। कुल जब्त माल की कीमत 9.41 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नयानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
03 Aug 2025 04:35 PM (IST)
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा बहुत जल्द शुरू होगी और इससे मुंबई व अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय दो घंटे सात मिनट रह जाएगा। केंद्रीय मंत्री भावनगर टर्मिनस पर थे, जहां से उन्होंने अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया। वैष्णव ने कहा, “मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली बुलेट ट्रेन बहुत जल्द शुरू होगी और इस परियोजना पर काम तेज गति से जारी है।
03 Aug 2025 04:10 PM (IST)
सातपुर में शिवाजीनगर और ध्रुवनगर क्षेत्रों में लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की 105वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सदन नेता दिनकर पाटिल के हाथों अण्णाभाऊ साठे, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की अर्ध-प्रतिमाओं पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में युवा ऊर्जा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अमोल पाटिल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने समाज सुधारकों के आदर्शों और उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
03 Aug 2025 03:37 PM (IST)
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे और शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एनसीपी-एसपी नेता जितेंद्र आव्हाड के ‘सनातन’ के खिलाफ बयान पर पलटवार किया है। नितेश राणे ने कहा कि ‘हिंदू आतंकवाद’ या ‘सनातनी आतंकवाद’ जैसी भाषा भारत की हिंदू और संत परंपरा को बदनाम करने के लिए गढ़ी गई एक परिभाषा है। पूरी खबर यहां पढ़ें
03 Aug 2025 02:00 PM (IST)
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागपुर पुलिस के 112 नंबर पर धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली।
03 Aug 2025 01:17 PM (IST)
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे को लेकर कहा, "उद्धव ठाकरे 6, 7 और 8 अगस्त को दिल्ली में रहेंगे। 7 तारीख को इंडिया ब्लॉक की बैठक होनी है। राहुल गांधी ने उन्हें विशेष निमंत्रण दिया है और उद्धव ठाकरे के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।"
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "Uddhav Thackeray will be in Delhi on the 6th, 7th, and 8th of August. The INDIA bloc meeting is scheduled for the 7th. Rahul Gandhi has extended a special invitation to him, and Uddhav Thackeray is expected to attend" pic.twitter.com/FT9z8V5bna
— IANS (@ians_india) August 3, 2025
03 Aug 2025 12:41 PM (IST)
ओबीसी आरक्षण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार ने राज्य में मंडल आयोग लागू किया था। देश में महाराष्ट्र पहला राज्य था जहां आयोग लागू कर ओबीसी को हक दिलाने का काम उन्होंने किया। शरद पवार ने ओबीसी के लिए क्या-क्या किया, इसकी जानकारी राज्य की जनता को देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन नागपुर से ओबीसी जागरण मंडल यात्रा शुरू करने वाली है। एनसीपी (एसपी) के ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष राज राजापुरकर के नेतृत्व में राज्य भर में यह यात्रा निकाली जाएगी। पार्टी प्रमुख शरद पवार यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए 9 अगस्त को नागपुर आएंगे। यह जानकारी सलिल देशमुख ने दी।
03 Aug 2025 12:10 PM (IST)
शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के सनातन धर्म संबंधी बयान पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र आव्हाड से क्या उम्मीद की जा सकती है? वह ऐसे क्षेत्र से आते हैं जहां बहुसंख्यक आबादी मुस्लिम है। मुस्लिम समुदाय को खुश करने और अपने मतदाता आधार को सुरक्षित करने के लिए, वह बार-बार हिंदू धर्म का अपमान करते हैं।
Mumbai, Maharashtra: On NCP-SCP leader Jitendra Awhad's statement regarding Sanatan Dharma, BJP leader & former minister Raj K. Purohit says, "What can one expect from Jitendra Awhad? He comes from a region where the majority population is Muslim. To appease the Muslim community… pic.twitter.com/FDW2ryHj30
— IANS (@ians_india) August 3, 2025
03 Aug 2025 11:46 AM (IST)
दिल्ली में 7 अगस्त को इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक होने वाली है। इस पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमने एक ऐसी सरकार देखी है जो खुद को जवाबदेह ठहराने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। चाहे वह पहलगाम आतंकी हमला हो। हमने गृह मंत्रालय से कोई जवाबदेही नहीं देखी है। ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में, जिसके बारे में प्रधानमंत्री ने सदन में कहा था कि यह जारी है, फिर भी हम उन्हें भारत के लोगों के खून की बजाय पैसे के लिए एक साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
#WATCH | On INDIA bloc leaders to meet in Delhi on August 7, Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, "...We have seen a Govt which is absolutely unwilling to hold itself accountable. Whether it is the Pahalgam terror attack, we haven't seen any accountability coming from the… pic.twitter.com/9TRvTLhOH4
— ANI (@ANI) August 3, 2025
03 Aug 2025 10:55 AM (IST)
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा पूर्व कांग्रेस नेताओं को अपने पाले में करके महायुति में शामिल सहयोगी दलों को किनारे करने की कोशिश कर रही है। भाजपा उन निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसा कर रही है जहां शिवसेना और एनसीपी के उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
03 Aug 2025 10:13 AM (IST)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात पनवेल स्थित एक डांस बार में तोड़फोड़ की। यह घटनाक्रम मनसे प्रमुख राज ठाकरे के हालिया बयान के बाद देखने को मिला। शनिवार रात करीब 12 बजे मनसे कार्यकर्ताओं ने पनवेल स्थित 'नाइट राइडर' बार पर धावा बोला। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से कुछ ही दूरी पर स्थित यह बार देर रात तक खुला रहता था। इसके बाद लाठी-डंडों से लैस गुस्साए मनसे कार्यकर्ता वहां पहुंचे और बार में तोड़फोड़ की।
VIDEO | Maharashtra: MNS workers allegedly vandalised Night Rider Dance Bar in Panvel last night. More details awaited.
(Source: Third party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/BBCbSyEiPP
— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2025
03 Aug 2025 09:38 AM (IST)
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में गिरावट के बीच महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया है कि एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव कृषि उत्पन्न बाजार समिति (एपीएमसी) में तुरंत एक विशेष बैठक बुलाई जाए, जिससे इस संबंध में तात्कालिक और दीर्घकालिक समाधान निकाले जा सकें।
03 Aug 2025 09:26 AM (IST)
2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में बरी किए जाने पर भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा ने कहा कि भगवा आतंकवाद कहने वालों के मुंह काले हुए हैं। समाज और देश ने उन्हें ठोस जवाब दिया है। अदालत का फैसला बिल्कुल स्पष्ट है। यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जिन्होंने इसे 'भगवा आतंकवाद' कहा था। उन्होंने इसे पहले भी 'भगवा आतंकवाद' और 'हिंदू आतंकवाद' कहा है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने 'सनातन आतंकवाद', 'हिंदुत्व आतंकवाद' पर बात की है। वे एक ही श्रेणी के लोग हैं। वे सभी कांग्रेस के सदस्य हैं।
#WATCH | On NIA Court acquits all accused, including her, in 2008 Malegaon blast case, BJP leader Sadhvi Pragya Singh Thakur says, "...Bhagwa aatankwaad kehne waalon ke munh kaale huye hain. Society and the country have given them a solid reply. The court's decision is crystal… pic.twitter.com/75rcz6G8PL
— ANI (@ANI) August 3, 2025
03 Aug 2025 09:03 AM (IST)
महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में धूप-छांव के खेल के बीच हल्की वर्षा की संभावना है। मुंबई आज सुबह का तापमान 27°C है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 30°C जैसा महसूस हो सकता हैं।
03 Aug 2025 07:45 AM (IST)
2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में बरी हुए सुधाकर चतुर्वेदी ने कहा कि इसी लोकसभा में 'भगवा आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल किया गया था। यह फैसला उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो यह कहानी फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जीत हुई है। भगवा और सनातन की जीत हुई है। इस बात हमें गर्व है।
Maharashtra: Sudhakar Chaturvedi, acquitted in the 2008 Malegaon blast case, says, "It was in this very Lok Sabha that the term 'Bhagwa Atankwad' was used. This verdict is a slap in the face of those who spread that narrative..." pic.twitter.com/P9TFj40RdZ
— IANS (@ians_india) August 2, 2025
03 Aug 2025 06:49 AM (IST)
मुंबई के अंधेरी इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक्टिवा (स्कूटर) को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति मंदिर से पूजा करके घर लौट रहे थे तभी अंधेरी के विजय नगर सर्विस रोड पर तेज रफ्तार टैंकर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।
03 Aug 2025 06:47 AM (IST)
मुंबई में पहली बार कबूतरों को दाना डालने पर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई में कबूतरों की बढ़ती संख्या और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने पहली बार कबूतरों को दाना डालने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह घटना मुंबई के माहिम इलाके की है, जहां एक शख्स को एलजी रोड पर अपनी कार से कबूतरों को दाना डालते हुए देखा गया।