महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Breaking News LIVE Updates: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को उनके आवास मातोश्री जाकर शुभकामनाएं दीं। यह एक महीने के भीतर उद्धव और राज की दूसरी मुलाकात है। पुणे में रविवार तड़के एक ‘‘ड्रग पार्टी” में छापेमारी में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को एक अदालत ने 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
27 Jul 2025 09:59 PM (IST)
गड़चिरोली जिले में पिछले 6 दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। इसके कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ के कारण पिछले चार दिनों में 3 लोगाें की मौत हो गई। वहीं दो बैलों की भी मौत हुई है।
27 Jul 2025 09:21 PM (IST)
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि लाडकी बहिन योजना उन गरीब बहनों के लिए शुरू की गई थी जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है। हालांकि, कुछ लोगों ने इसका दुरुपयोग करने की कोशिश की है। हमें जानकारी मिली है कि कुछ वेतनभोगी महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है, और यह भी कहा जा रहा है कि कुछ पुरुषों ने भी इस योजना का लाभ उठाया है। जिन लोगों ने गलत तरीके से लाभ उठाया है, उनसे वसूली के लिए हम कदम उठाएंगे।
Ahilyanagar, Maharashtra: Deputy Chief Minister Ajit Pawar says, "The Ladki Bahin Yojana was launched for poor sisters whose annual income is below ₹2.5 lakh. However, some people have tried to misuse it. We have information that some salaried women were included, and it’s also… pic.twitter.com/9A5BUsKmfM
— IANS (@ians_india) July 27, 2025
27 Jul 2025 09:01 PM (IST)
नांदेड़ में रविवार को मराठा संगठनों की बैठक हुई। इस बैठक बाद छावा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष नानासाहेब जावले पाटिल ने कहा कि बैठक में तय हुआ कि हम 30 तारीख को मुंबई जाएंगे और मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि मराठा आरक्षण और किसानों की कर्जमाफी का क्या हुआ।
Nanded, Maharashtra: After the meeting, Nanasaheb Javale Patil (National President, Chhava Organization) says, "It was decided in the meeting that we will go to Mumbai on the 30th and ask the Chief Minister what happened to the Maratha reservation and the farmers’ loan waiver..." pic.twitter.com/ZVfKyJRe5D
— IANS (@ians_india) July 27, 2025
27 Jul 2025 08:40 PM (IST)
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने खिलाफ जारी विशेषाधिकार हनन की नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि मेरे बयान से महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही में कोई बाधा नहीं आई। इसलिए मुझे विशेष उल्लंघन नोटिस भेजना गलत है। भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कुणाल कामरा के खिलाफ उल्लंघन का प्रस्ताव दायर किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की व्यंग्यात्मक आलोचना विधानसभा की कार्यवाही में बाधा नहीं हो सकती है।
27 Jul 2025 08:11 PM (IST)
महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के एक ‘‘ड्रग पार्टी'' में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किये गये 7 लोगों को यहां की एक अदालत ने 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर भी पार्टी से गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं। पार्टी में नशीले पदार्थ, हुक्का और शराब जब्त की गई। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस की अपराध शाखा ने छापेमारी की और स्टूडियो अपार्टमेंट में एक ‘‘ड्रग पार्टी'' का भंडाफोड़ किया।
27 Jul 2025 07:35 PM (IST)
महाराष्ट्र गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी ने उत्तरी मुंबई के कांदिवली स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। समता नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि रेणु कटारे (42) ने शनिवार शाम कांदिवली पूर्व के लोखंडवाला स्थित सिल्वर ओक बिल्डिंग के अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
27 Jul 2025 07:26 PM (IST)
विश्व मैंग्रोज संरक्षण दिवस के अवसर पर ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर के जेसल पार्क खाड़ी क्षेत्र में एक भव्य स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान प्लास्टिक, निर्माल्य, कपड़े, बोतलें, बर्तन, मूर्तियाँ और अन्य कचरे समेत 1700 किलोग्राम से अधिक ठोस कचरा मैंग्रोज क्षेत्र से हटाया गया। साथ ही, लोगों को कांदालवनों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान का आयोजन महाराष्ट्र वन विभाग, मैंग्रोज प्रतिष्ठान, फॉर फ्यूचर इंडिया, गो ग्रीन फाउंडेशन ट्रस्ट, मीरा - भाईंदर महानगरपालिका (MBMC) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त सहयोग से किया गया।
27 Jul 2025 06:46 PM (IST)
महाराष्ट्र के लातूर शहर की सत्र अदालत ने आश्रय गृह में एचआईवी संक्रमित नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को रविवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित अंकुश वाघमारे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब तक आश्रय गृह के संस्थापक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
27 Jul 2025 06:20 PM (IST)
महाराष्ट्र सरकार ने लगभग 2.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 'लाडकी बहिन योजना' की जून महीने की किस्त का पैसा जमा करा दिया है। वहीं सरकार ने लगभग 26.34 लाख लाभार्थी महिलाओं को योजना के लिए अयोग्य घोषित किया है। अयोग्य घोषित महिलाओं को अब योजना का पैसा नहीं मिलेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
27 Jul 2025 05:39 PM (IST)
ठाणे जिले में एक पहाड़ी पर फंसे 5 युवकों को प्रशासन ने बचा लिया है। ये युवक ‘ट्रेकिंग' के दौरान रास्ता भटक गए थे। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि 18 साल की उम्र के ये पांचों युवक शनिवार दोपह करीब 3 बजे मुंब्रा बायपास के किनारे आदिवासी पाडा में दालम बंगले के पास पहाड़ी इलाके में गए थे और रास्ता भटक पाए। मुंब्रा दमकल केंद्र को इसके बारे में सूचना रात 10.22 बजे सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा इलाके के रहने वाले सभी पांच किशोरों को रात 11.30 बजे तक बचा लिया गया।
27 Jul 2025 05:09 PM (IST)
बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि आप कहीं भी हों, सवाल उठाने में कोई बुराई नहीं है। अगर समाज में कुछ गलत हो रहा है, तो बोलने की हिम्मत होनी चाहिए। मैं बिहार के लोगों के अधिकारों और हितों के लिए लगातार अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए चिराग पासवान की तहे दिल से सराहना करता हूं।
Mumbai, Maharashtra: On Union Minister Chirag Paswan’s statement regarding the law and order situation in Bihar, Shiv Sena spokesperson Sanjay Nirupam says, "There’s nothing wrong in raising questions, no matter where you are. If something wrong is happening in society, one must… pic.twitter.com/3DdmcyvkwR
— IANS (@ians_india) July 27, 2025
27 Jul 2025 04:35 PM (IST)
स्व. भानुताई गडकरी मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे हमेशा अपनी मां का आशीर्वाद मिला है। मैं जीवन में जो कुछ भी कर पाया हूं, वह उनके आशीर्वाद और उनके द्वारा मुझमें डाले गए मूल्यों के कारण है। उनका उदार हृदय, गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और विपरीत परिस्थितियों में भी समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण - ये आदर्श हम सभी के लिए एक विरासत बन गए हैं।
Nagpur, Maharashtra: Union Minister Nitin Gadkari says, "I have been fortunate to always have my mother’s blessings with me. Whatever I have been able to do in life is because of her blessings and the values she instilled in me. Her generous heart, her sensitivity toward the… pic.twitter.com/qPvpzSmy5Q
— IANS (@ians_india) July 27, 2025
27 Jul 2025 04:25 PM (IST)
स्व. भानुताई गडकरी मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर महाराष्ट्र मुख्मयंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नितिन गडकरी की मां दिवंगत भानुताई गडकरी ने अपना जीवन अपने अनूठे तरीके से समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। वह समुदाय में एक सकारात्मक शक्ति थीं और अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से उन्होंने नितिन जी को भी प्रेरित किया। उनके मूल्यों और शिक्षाओं ने नितिन जी को न केवल अपना कद बढ़ाने में, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रतिष्ठा को भी ऊंचा उठाने में मार्गदर्शन किया है।
Nagpur, Maharashtra: CM Devendra Fadnavis says, "...The late Bhanutai Gadkari, mother of Nitin Gadkari, devoted her life to serving society in her own unique way. She was a positive force in the community, and through her social work, she also inspired Nitin ji. Her values and… pic.twitter.com/ETWt7egb6o
— IANS (@ians_india) July 27, 2025
27 Jul 2025 04:11 PM (IST)
नागपुर में स्व. भानुताई गडकरी ग्रामीण विकास संस्था द्वारा संचालित स्व. भानुताई गडकरी मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले व अन्य मौजूद थे।
📍नागपुर
स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर कार्यरत स्व. भानुताई गडकरी ग्रामीण विकास संस्था द्वारा संचालित स्व. भानुताई गडकरी मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर का आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी ने राज्य के मंत्री और नागपुर के पालकमंत्री श्री @cbawankule जी, रामकृष्ण… pic.twitter.com/gvdKsuQlx9
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 27, 2025
27 Jul 2025 04:03 PM (IST)
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 27 वर्षीय एक महिला को घरेलू समस्याओं से परेशान होकर अपनी तीन नाबालिग बेटियों को जहर देकर मार डालने के आरोप में शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत असनोली गांव के तालेपाड़ा में रहने वाली गृहिणी संध्या संदीप बेरे ने वरन भात (चावल और दाल का एक पारंपरिक व्यंजन) में कथित तौर पर कीटनाशक मिलाया और 20 जुलाई को अपनी 5, 8 और 10 साल की बेटियों को खिला दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही लड़कियों की तबीयत खराब होने लगी और उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे, जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
27 Jul 2025 02:47 PM (IST)
शिवसेना अध्यक्ष और INDIA गठबंधन के साथी उद्धव ठाकरे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, और महाराष्ट्र के लोगों के हितों और अधिकारों की लड़ाई हम साथ-साथ लड़ेंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 27, 2025
27 Jul 2025 02:08 PM (IST)
कोल्हापुरी चप्पल को अपनी जटिल कारीगरी और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है और इसे भौगोलिक संकेत (GI) का दर्जा प्राप्त है। हाथों से बनी यह चमड़े की चप्पल अब हालिया तकनीकी और कानूनी नवाचारों की बदौलत क्यूआर कोड (QR Code) के रूप में सुरक्षा और प्रामाणिकता की एक अतिरिक्त परत के साथ उपलब्ध है।
27 Jul 2025 01:38 PM (IST)
मुंबई में शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के 65वें जन्मदिन पर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे उन्हें बधाई देने के लिए मातोश्री पहुंचे।
Mumbai, Maharashtra: On the 65th birthday of Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray, Maharashtra Navnirman Sena chief Raj Thackeray visited Matoshree to extend his greetings pic.twitter.com/4Jh959cWS1
— IANS (@ians_india) July 27, 2025
27 Jul 2025 01:35 PM (IST)
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, "पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है, आतंकवाद का केंद्र है। हमें उनके साथ कोई मंच साझा नहीं करना चाहिए। उसके साथ किसी तरह का मंच साझा नहीं करना चाहिए। खबर है कि सितंबर में दुबई में दोनों देशों के बीच मैच होने वाला है। यह कैसे संभव है? हम तो बस यही मांग करेंगे कि हमारी सरकार इस पर कार्रवाई करे।"
27 Jul 2025 12:28 PM (IST)
रायगढ़ में शनिवार सुबह अरब सागर में तीन मछुआरों और उनके पांच सहयोगियों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने के बाद लापता हुए तीन मछुआरों की तलाश का अभियान अभी भी जारी है।
VIDEO | Raigad, Maharashtra: Search operation is underway for three fishermen who went missing on Saturday morning after a boat carrying them and five of their colleagues capsized in the Arabian Sea. pic.twitter.com/2DJhyCThSe
— Press Trust of India (@PTI_News) July 27, 2025
27 Jul 2025 12:00 PM (IST)
महाराष्ट्र के मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने जन्मदिन पर बधाई देने के लिए मातोश्री में एकत्र हुए समर्थकों से बातचीत करते हुए।
VIDEO | Maharashtra: Shiv Sena (UBT) president and former Maharashtra CM Uddhav Thackeray (@uddhavthackeray) interacts with supporters who have gathered at Matoshree to greet him on his birthday.
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRARJn4) pic.twitter.com/diWHJEeJgt
— Press Trust of India (@PTI_News) July 27, 2025
27 Jul 2025 11:49 AM (IST)
पुणे में एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर पुणे पुलिस की हिरासत में टी-शर्ट, दाढ़ी-मूंछ और चश्मा पहने हुए दिखाई दिए।
Pune, Maharashtra: Eknath Khadse's son-in-law Pranjal Khewalkar appears in Pune Police custody wearing a T-shirt, with a beard, moustache, and glasses
(Video Source - Pune Crime Branch) pic.twitter.com/zTnH5Du2kc
— IANS (@ians_india) July 27, 2025
27 Jul 2025 11:29 AM (IST)
बॉम्बे हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े एक 27 साल पुराने मामले में ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है कि वैवाहिक जीवन में होने वाली कुछ कहासुनी और आपसी मतभेदों को 'क्रूरता' की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता, जब तक कि वे गंभीर और निरंतर न हों। कोर्ट ने यह फैसला सतारा जिले के निवासी सदाशिव रूपनवर की अपील पर सुनाया, जिन्हें पहले आत्महत्या के लिए उकसाने और पत्नी के साथ क्रूरता करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।
27 Jul 2025 10:48 AM (IST)
मुंबई क्राइम ब्रांच ने साजिद इलेक्ट्रिकवाला अपहरण मामले में दीपक शर्मा को वडोदरा से गिरफ्तार किया है। बंदूक और गोलियां जब्त कर ली गई हैं। पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
27 Jul 2025 10:28 AM (IST)
रोहित पवार ने एक पोस्ट से माणिकराव कोकाटे के शनिमंदिर में की गई पूजा पर टिप्पणी की है। रोहित ने लिखा कि तुम गलतियां करो, मैं तुम्हारे साथ हूं’, ऐसा शनिमहाराज कभी नहीं कहते, फिर भी गलतियां करने के बाद और मुसीबत में फंसने पर ही भले लोग शिंगणापुर के शनिदेव को याद करते हैं। स्वार्थ के लिए चाहे कोई भी मंत्री शनिदेव को कितनी भी तेल से अभिषेक करे, लेकिन राज्य के लाखों किसानों के कृषि विभाग और पिछड़े वर्ग के समाज कल्याण विभाग को जो दर्द सहना पड़ रहा है, वह केवल वही लोग ही दूर कर सकते हैं।
27 Jul 2025 10:05 AM (IST)
भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें 'भारी बारिश के साथ आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहने' का अनुमान है। मुंबई शहर के मरीन ड्राइव से सुबह के दृश्य।
#WATCH | Maharashtra | Morning visuals from Marine Drive in Mumbai city. The India Meteorological Department has issued a 'yellow alert' for Mumbai today, forecasting 'generally cloudy sky with heavy rain.' pic.twitter.com/tSsh0ob5Ps
— ANI (@ANI) July 27, 2025
27 Jul 2025 09:21 AM (IST)
नागपुर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को मराठी-हिन्दी विवाद के संदर्भ में संसद भवन में जय महाराष्ट्र बोलते हुए जवाब मांगने वाली कांग्रेस सासंद प्रतिभा धानोरकर का मनसे की ओर से रविभवन में राजू उंबरकर के हाथों सत्कार किया गया। मनसे व कांग्रेस में वैचारिक मतभेद होने के बावजूद सांसद के सत्कार पर राजनीतिक महकमे में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है लेकिन मनसे नेताओं का कहना है कि मराठी के सम्मान के लिए लड़ने वाली महाराष्ट्र की सांसद का यह सत्कार है। इसमें कोई राजनीति नहीं है।
27 Jul 2025 08:45 AM (IST)
बारिश के कारण अंबाझरी तालाब एक बार फिर ओवरफ्लो होने की कगार पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि अभी जुलाई भी खत्म नहीं हुआ है। आगामी दिनों में भारी बारिश में लेक ओवरफ्लो हो सकता है। स्थानीय नागरिकों के मन में बाढ़ का भय बढ़ने लगा है।
27 Jul 2025 08:31 AM (IST)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक वरिष्ठ नागरिक से ‘डिजिटल अरेस्ट' के जरिए 95 लाख रुपये की ठगी के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड से दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इकबाल बालासाहेब और शाइन इकबाल बालासाहेब को वहां दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई के लिए लखनऊ अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। दोनों भाइयों ने पीड़ित को धमकाया, उन्हें 'डिजिटल-अरेस्ट' में रखा और 95 लाख रुपये वसूल लिए। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, हमने निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ साइबर अपराध पुलिस थाने की टीम के साथ एक संयुक्त अभियान में मीरा रोड से दोनों भाइयों को पकड़ा। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, जबरन वसूली, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
27 Jul 2025 07:59 AM (IST)
पुणे जीएसटी विभाग की खुफिया इकाई ने कपालेश्वर बिल्डिंग स्थित सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीकांत पारे के घर और कार्यालय पर छापे मारे, जिससे एक जीएसटी धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश हुआ और हार्ड ड्राइव, फर्जी अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर और एक बिना लाइसेंस वाली पिस्तौल जब्त की गई। वित्तीय और हथियारों से जुड़े संबंधों की जांच जारी थी। यह बात सामने आई है कि संबंधित सॉफ्टवेयर कंपनी ने विभिन्न आईटी सेवाएं प्रदान करने का दावा करते हुए फर्जी बिल बनाए हैं। ऐसा संदेह है कि इसके ज़रिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की गई। इस संबंध में कंपनी के वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
27 Jul 2025 07:25 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना का धोखाधड़ी से हिस्सा बनने वाले पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें दी गई राशि वसूल की जाएगी। पवार का यह बयान इन खबरों के बीच आया है कि इस योजना के 14,000 पुरुष लाभार्थी हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह सहायता मिलती है तथा पात्रता हेतु निश्चित वार्षिक पारिवारिक आय समेत कुछ शर्तें लगायी गयी हैं।
27 Jul 2025 07:09 AM (IST)
महाराष्ट्र के पालघर जिला प्रशासन ने 65 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को अपने नामपट्टिकाओं पर मराठी भाषा में नाम नहीं लिखने के लिए नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उन रिपोर्टों के बाद की गई है जिनमें बताया गया था कि कई होटल, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। श्रम उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले भर में कई स्थानों पर विशेष अभियान शुरू किया गया। इसमें कहा गया है, "विभिन्न टीमों ने नामपट्टिकाओं में प्रयुक्त भाषा की जांच के लिए अभियान शुरू किया। जिन प्रतिष्ठानों ने मराठी में नामपट्टिकाएं प्रदर्शित नहीं की थीं, उनकी पहचान की गई।"
27 Jul 2025 06:46 AM (IST)
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह आठ मछुआरों को ले कर जा रही एक नौका के अरब सागर में पलट जाने से तीन मछुआरे लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा होते ही कई एजेंसियों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे खांदेरी के पास हुई। उन्होंने बताया कि उरण के करंजा से मछुआरे नौका में सवार होकर अलीबाग के पास समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और खराब मौसम के कारण नौका पलट गई और डूबने लगी, यह देखकर मछुआरे समुद्र में कूद पड़े और अपनी जान बचाने के लिए तैरने लगे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और तटरक्षक बल ने स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया।