
महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)
Maharashtra breaking News LIVE Updates: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र के विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया है, जिसे पूरा करने के लिए अगले 9 साल तक उनका नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने कहा फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री रहेंगे क्योंकि उन्होंने विकसित महाराष्ट्र का सपना देखा है और उसे हकीकत में बदलने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। वे अब तक के सबसे सफल मुख्यमंत्री हैं। उनके इस बयान पर एकनाथ शिंदे ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…
26 Apr 2025 10:08 PM (IST)
नवंबर महीने में संभावित मनपा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी में संगठन को मजबूत बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है। महायुति सरकार में मंत्री तथा बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपने अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके बताया कि संगठन पर्व के तहत बीजेपी ने महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का रिकार्ड बनाया है तो वहीं मुंबई में 15 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। शेलार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया है।
26 Apr 2025 09:51 PM (IST)
ठाणे के कासरवडावली में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक ठेकेदार की शिकायत पर विनोद बोरसे (24) के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव के लिए हानिकारक कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
26 Apr 2025 09:03 PM (IST)
भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को यहां पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये संतोष जगदाले के परिवार से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने कर्वे नगर स्थित जगदाले परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की और इसके बाद कोंढवा क्षेत्र में 22 अप्रैल के हमले में मारे गए शहर के एक अन्य निवासी कौस्तुभ गणबोटे के परिजनों से मिलने गए। जगदाले और गणबोटे उन 26 लोगों में शामिल थे, जिन्हें मंगलवार दोपहर कश्मीर में पहलगाम के निकट बैसरन में आतंकवादियों ने मार डाला था।
26 Apr 2025 08:28 PM (IST)
पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ने का संकल्प लिया। बीजापुर से आने वालों के लिए त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने छह परिवारों के लिए राज्य के समर्थन पर प्रकाश डाला, और आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
Pune, Maharashtra: CM Devendra Fadnavis vowed to track down illegal Pakistani nationals, emphasizing swift action for those arriving from Bijapur. He highlighted the state's support for six families, and reaffirmed a commitment to combat terrorism pic.twitter.com/K825dNb5k4
— IANS (@ians_india) April 26, 2025
26 Apr 2025 08:14 PM (IST)
मीरा-भाईंदर में राज्य सरकार ने पालतू प्राणियों के अंतिम संस्कार के संदर्भ में 25 अप्रैल को अहम निर्णय लेते हुए एक परिपत्रक जारी किया है। इस परिपत्रक के अनुसार राज्य के सभी महानगरपालिका, नगर परिषद ,नगर पंचायत के कार्य क्षेत्र के घन कचरा प्रकल्प के पास की जगह पर पालतू प्राणियों के अंतिम संस्कार के लिए उपलब्ध कराने, उस जगह को संरक्षित चहारदीवारी की सुरक्षा व्यवस्था करने, मृत प्राणियों के अंतिम संस्कार में सतर्कता रखने, उससे दुर्गंध या अन्य बीमारी का फैलाव न हो इसकी सतर्कता रखने, मृत प्राणियों के शव को इधर उधर नहीं फेंके जाएं इस पर सभी नागरी स्वराज्य संस्थाओं को ध्यान देने, और शुल्क निर्धारित कर मृत प्राणियों के अंतिम संस्कार की अनुमति देने के लिए आदेशित किया गया है।
26 Apr 2025 07:28 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पहलगाम जैसे आतंकवादी हमले तब तक देश को परेशान करते रहेंगे जब तक 140 करोड़ भारतीय देशभक्ति और राष्ट्रवाद को अपना ‘‘सर्वोपरि धर्म'' मानते रहेंगे। गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के कृत्य कभी भी भारत के मनोबल को नहीं तोड़ पाएंगे। गोयल ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों के विश्वास से कश्मीर में पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू होगा और तीर्थयात्री अपनी अमरनाथ यात्रा जारी रखेंगे।
26 Apr 2025 06:01 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी से मुंबई में मुलाकात की।
#WATCH | Maharashtra: Jammu & Kashmir Deputy CM Surinder Choudhary meets Deputy CM Eknath Shinde in Mumbai pic.twitter.com/utLMY3OTTS
— ANI (@ANI) April 26, 2025
26 Apr 2025 05:53 PM (IST)
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में तय समय से अधिक समय तक रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
26 Apr 2025 05:28 PM (IST)
पुणे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए कौस्तुभ गणबोटे के परिवार से मिलने और संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे।
#WATCH | Pune: Maharashtra CM Devendra Fadnavis reached the residence of Kaustubh Ganbote, who lost his life in the #PahalgamTerrorAttack, to meet his family and offer condolences. pic.twitter.com/Zilxlbme6A
— ANI (@ANI) April 26, 2025
26 Apr 2025 04:56 PM (IST)
मनसे मुंबई अध्यक्ष संदीप देशपांडे ने कहा, "कश्मीर में पर्यटकों पर हाल ही में हुए हमले का उद्देश्य वहां पर्यटन को खत्म करना था, ताकि मुख्यधारा में शामिल हो रहे हमारे कश्मीरी भाई-बहनों को आतंकवाद की ओर वापस धकेला जा सके। हम इस उद्देश्य को सफल नहीं होने देंगे।"
Maharashtra: MNS Mumbai President Sandeep Deshpande says, "The recent attack on tourists in Kashmir was aimed at ending tourism there, so that our Kashmiri brothers and sisters, who are joining the mainstream, are pushed back toward terrorism. We will not let this objective… pic.twitter.com/MSmdGK2MYf
— IANS (@ians_india) April 26, 2025
26 Apr 2025 03:54 PM (IST)
विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र सहित राज्य के 24 जिलों के विकास को एक परिवर्तनकारी बढ़ावा देने के लिए तैयार समृद्धि महामार्ग का अंतिम चरण पूरा हो गया है। उम्मीद है कि इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन समारोह मई के पहले सप्ताह में होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नागपुर से शिर्डी तक 520 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर, 2022 को किया था।
26 Apr 2025 03:11 PM (IST)
शिवसेना यूबीटी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर एक कदम आगे बढ़ा दिया है। शिवसेना ठाकरे की पार्टी के आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, "समय आ गया है, मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए शिवसैनिक मुंबई और महाराष्ट्र के साथ आने के लिए तैयार हैं"। इस पोस्ट को शिवसेना यूबीटी और मनसे के एक साथ आने की चर्चाएं तेज हो गई है।
26 Apr 2025 02:44 PM (IST)
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र के विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया है, जिसे पूरा करने के लिए अगले 9 साल तक उनका नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने कहा फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री रहेंगे क्योंकि उन्होंने विकसित महाराष्ट्र का सपना देखा है और उसे हकीकत में बदलने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। वे अब तक के सबसे सफल मुख्यमंत्री हैं। उनके इस बयान पर एकनाथ शिंदे ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।






