- Hindi News »
- Business »
- Stock Markets From India To Korea Fell Today Sensex And Nifty Fell
शेयर बाजार धड़ाम…भारत से कोरिया तक कोहराम, Sensex और Nifty इतने अंक लुढ़के
Share Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एशियाई शेयर बाजारों में मचे कोहराम का साफ असर दिखा है। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी तेज गिरावट के साथ खुले। कई शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
- Written By: रंजन कुमार

शेयर बाजार में गिरावट। इमेज-एआई
Share Market Today Updates: विदेशी शेयर बाजारों में कोहराम (Stock Market Crash) मचा है। जापान के Nikkei, हांगकांग के Hang Seng, साउथ कोरिया के Kospi इंडेक्स में तेज गिरावट आई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में मची भगदड़ का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी फिसलकर रेड जोन में खुले। बीएसई लार्जकैप में 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
आज शेयर मार्केट कारोबार शुरू होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,267 की तुलना में तेजी से फिसलकर 84,891.75 पर खुला। निफ्टी का हाल भी Sensex जैसा नजर आया। एनएसई का ये इंडेक्स शुक्रवार को 26,046.95 पर बंद हुआ था, लेकिन आज ये तेज गिरावट लेकर 25,930.05 पर खुला। सुबह 10 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 390 अंकों की गिरावट लेकर 84,860 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 145 अंक टूटकर 25,910 पर कारोबार कर रहा था।
अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट
एशियाई बाजार के साथ-साथ अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Markets) में भी गिरावट दिखी। बीते कारोबारी दिन डाउ फ्यूचर्स 115 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। Dow Jones 245 अंकों की गिरावट लेकर 48,479.04 के लेवल पर बंद हुआ। S&P Index भी 1.06 फीसदी यानी 73.11 अंक फिसलकर 6,848.89 पर बंद हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, बाजार को इलेक्शन रिजल्ट से भारी उम्मीद
आज नहीं होगी शेयरों की कमाई! महाराष्ट्र दिवस पर Share Market पर लगा ताला, जानिए अब कब खुलेगा बाजार
Share Market: तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार, 582 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में 180 अंकों की गिरावट
Share Market Crash: शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 922 और निफ्टी 302 अंक गिरा, निवेशक हुए परेशान
जापान का बाजार 745 अंक गिरा
एशियाई शेयर बाजार में जापान से कोरिया तक में हड़कंप मचा है। Japan Nikkei Index सोमवार को शुरुआती कारोबार में 745 अंकों की गिरावट लेकर 50,092.10 पर कारोबार कर रहा था। हांगकांग का Hang Seng 235 अंकों की गिरावट के साथ 25,741 पर कारोबार करता नजर आया। साउथ कोरिया का Kospi Index 68 अंक फिसलकर 4,099 पर कारोबार करता नजर आया। इससे पहले खुलने के साथ ये 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गया था। ऑस्ट्रेलिया में S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.66% गिर गया।
यह भी पढ़ें: Share Market की मिली-जुली शुरुआत, प्री ओपनिंग में सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी टूटा
10 शेयरों में सबसे अधिक गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान लार्जकैप कैटेगरी से M&M Share 1.60% गिरा है। भारतीय एयरटेल 1.10%, ट्रेंट 1.05% फिसलकर कारोबार कर रहे थे। मिडकैप कैटेगरी में एआईएसीएल 2.40%, Endurance Share 2.35%, Aegisvopak Share 2% गिरा। स्मॉलकैप कैटेगरी में SHK Share 7%, Kotic Share 5%, VLS Finance Share 4.80% और Rama Steel Share 4.70% गिरा था।
Stock markets from india to korea fell today sensex and nifty fell
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Baramati By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों से की जश्न न मनाने की अपील
May 04, 2026 | 04:12 PMसुनेत्रा पवार ने रचा नया कीर्तिमान, देश में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़कर बारामती में फहराया परचम
May 04, 2026 | 04:11 PMपश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
May 04, 2026 | 04:06 PMSambhajinagar में कचरा केंद्र पर हंगामा: काम रुकवाने और धमकी के आरोप में नेताओं पर NC दर्ज
May 04, 2026 | 04:05 PMभवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची ममता बनर्जी, कहा- मेरे वोट लूटे जा रहे हैं, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 04:02 PM2026 के एकदंत संकष्टी चतुर्थी में ध्यान रखें इन बातों का, वरना पड़ेगा भारी! जानिए पूजा विधि
May 04, 2026 | 03:56 PMइधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा
May 04, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM














