- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jitendra Awhad Said The Budget Is Beneficial Only When There Are Elections In Maharashtra
‘बजट तभी फायदेमंद जब महाराष्ट्र में चुनाव हो’, शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने मोदी सरकार पर कसा तंज
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने केंद्रीय बजट 2025 और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भी बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा...

जितेंद्र आव्हाड (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने केंद्रीय बजट 2025 और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बजट महाराष्ट्र के लिए केवल चुनाव के समय फायदेमंद है और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के प्रयास सफल होते नहीं दिख रही हैं।
शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि “बजट तभी फायदेमंद है जब महाराष्ट्र में चुनाव हों। बजट पर दोनों के अलग-अलग विचार हैं। अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के निर्मला सीतारमण के प्रयास सफल होते नहीं दिख रही हैं।”
जितेंद्र आव्हाड ने स्कूली बच्चों के लिए मिड-डे मील से अंडे बंद करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “अंडे शरीर को मजबूत बनाने के लिए दिए जाते हैं क्योंकि उनमें प्रोटीन होता है। उन्हें (महायुति) पता होना चाहिए कि बासुंदी और जलेबी जैसी मिठाइयां खाना हानिकारक है या नहीं।” 31 जनवरी को आव्हाड ने योजना को बंद करने के विरोध में ठाणे के जिला मजिस्ट्रेट को अंडे भी भेंट किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
शेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है वित्त मंत्री का ‘3F Formula’? जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन
गोपीचंद पडलकर की फिसली जुबान, संजय राउत के लेखों को बताया बच्चों की शौच साफ करने का सामान
निजी जेट छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे; संजय राउत ने ली चुटकी
मोदी सरकार का हर बजट चुनावी पैकेज
शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा पेश किया गया हर बजट चुनावी पैकेज होता है। उन्होंने कहा कि इस बार बजट का केंद्र बिंदु बिहार था।
संजय राउत ने से कहा कि “बिहार में चुनाव होने वाले हैं और मोदी सरकार का हर बजट चुनावी पैकेज होता है। इस बार, क्योंकि बिहार में चुनाव है, इसलिए उन्होंने राज्य को अधिकतम राशि आवंटित की है।”
बजट में बिहार के लिए हुई कई घोषणाएं
बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच शनिवार यानी 1 फरवरी को को अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने पटना हवाई अड्डे की क्षमता का विस्तार करने और बिहटा में ब्राउनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के अलावा बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे विकसित करने की घोषणा की।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वित्त मंत्री ने बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में पश्चिमी कोसी नहर ईआरएम परियोजना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “पश्चिमी कोसी नहर ईआरएम परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में 50,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करने वाले बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा।”
Jitendra awhad said the budget is beneficial only when there are elections in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














