Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खरांगणा जिले में गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन सहित 56.80 लाख का माल जब्त, 9 पर FIR दर्ज

Wardha News: वर्धा में पुलिस और गोरक्षकों ने गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की, तरोडा फाटे पर 9 वाहन जब्त, 36 मवेशी बचाए, 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, 56.8 लाख का माल जब्त किया गया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jan 29, 2026 | 07:02 PM

गोवंश तस्करी तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha cattle smuggling News: खरांगणा जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ गोरक्षकों की मदद से खरांगणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तरोडा फाटे पर की गई इस कार्रवाई में गोवंश से भरे कुल 9 वाहन जब्त किए गए, जिनमें से प्रत्येक वाहन में 4-4 मवेशी भरे हुए थे। इस तरह कुल 36 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जीवनदान दिया गया। पुलिस ने मौके से करीब 56 लाख 80 हजार रुपये का माल जब्त किया है और इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कैसे हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को तरोडा से पुलिस पाटिल गौरव वंजारी ने खरांगणा थाने में सूचना दी। पिंपलखुटा से तरोडा मार्ग पर बाबाराव ढोणे के खेत समीप कुछ गोरक्षकों ने मवेशियों से भरे नौ वाहन रोके है। जहां लोगों की भीड इकट्ठा हुई है। सूचना मिलते ही खरांगणा थाने की एक टीम पीएसआई दीपक सौलंकी की अगुवाई में तुरंत मौके पर पहुंची। जहां 8 छोटे मालवाहक व एक बड़ा ऐसे 9 वाहन थे। हर वाहन में 4 बैल भरे हुए थे। पुलिस ने घटना पंचनामा कर सभी वाहन जब्त कर लिए, सभी मवेशियों को बाहर निकाला गया। पूछताछ करने पर बिना किसी अनुमति के बैलों की ढुलाई होने की बात स्पष्ट हुई।

जब्त किए गए वाहन

पुलिस ने मौके से वाहन क्रमांक एमएच 21 बीएच 7529, एमएच 16 एवाई 4723, एमएच 21 बीएच 7530, एमएच 16 एवाई 8749, एमएच
21 बीएच 7549, एमएच 21 बीएच 8498, एमएच 21 बीएच 8978, एमएच 14 ईएम 9243 व एमएच 21 बीएच 8890 समेत कुल नौ वाहन जब्त किये गए।

सम्बंधित ख़बरें

माल लदान में पश्चिम रेलवे का ‘चौका’: लगातार चौथे साल 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार, लॉजिस्टिक्स में बना अव्वल

मुंबई मेयर रितु तावड़े की गाड़ी पर ‘लाल-नीली बत्ती’ देख भड़के लोग; क्या फिर लौट आया VIP कल्चर?

‘काश ऐसा मुंबई में भी होता’, नॉर्वे में हिट एंड रन से बचाव के लिए बेघरों को बांटे गए ग्लोइंग ब्लैंकेट

सोनम वांगचुक की रिहाई पर मजीद मेमन के कड़े सवाल: ‘NSA लगाया ही क्यों था, क्या सबूत हवा में उड़ गए?’

इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

प्रकरण में तुकाराम रामेश्वर कावले (24) निवासी भाटेपुरी जिला जालना, ज्ञानेश्वर आसाराम मोहिते (27) निवासी घोडेगांव, लक्ष्मण विठ्ठल कावले (25) निवासी भाटेपुरी, विलास तुलशीराम शहाणे (35) निवासी ओलीवाडी, रविंद्र संजय जाधव निवासी लोणार, हनुमान विठ्ठल कावले (23) निवासी भाटेपुरी, लक्ष्मण राम चौधरी (29) निवासी पिंपरी, शाम कासीनाथ कुहीरे (35) निवासी सावरगांव मालता व सुरेश मच्छिंद्र भुसारी (26) निवासी रोषणगांव सभी जिला जालना के खिलाफ खरांगणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सभी मवेशियों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था, ऐसी प्राथमिक जानकारी है। इस प्रकरण में खरांगणा पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  • गोरक्षकों की मदद से खरांगणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
  • तरोडा फाटे पर की गई कार्रवाई
  • तस्करों से 8 छोटे मालवाहक व एक बड़ा वाहन जब्त
  • 36 मवेशियों को दिया गया जीवदान

ये भी पढ़े:- “अकोला सरकारी दफ्तरों में लापरवाही, कर्मचारी समय पर नहीं, नागरिक परेशान”

गोवंश से भरा वाहन छोड़ भागे आरोपी

वर्धा पुलिस की भनक लगने से गोवंश तस्कर अपना वाहन छोड़ मौके से भाग निकले। तलाशी लेने पर ट्रक में 3 मवेशी मृतावस्था में पाये गए। जबकि 25 मवेशी को तुरंत ट्रक से बाहर निकाल कर जीवदान दिया गया। उक्त मामला हलदगांव समीप मेवाद ढाबे के पास सामने आया। पुलिस ने मौके से 36 लाख 55 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समुद्रपुर पुलिस को डायल 112 पर कॉल आया।

इसके बाद तुरंत पेट्रोलिंग टीम रवाना हुई, ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीडी 4151 से गोवंश तस्करी होने की खबर मिली थी। परंतु पुलिस के आने की भनक लगते ही ट्रक चालक व उसका साथी मेवाद ढाबे के पास वाहन छोडकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गये। तलाशी लेने पर ट्रक में बेरहमी से मवेशियों को दूस कर भरा गया था। इनमें से 3 मवेशी मृतावस्था में पाये गए जबकि 25 को सुरक्षीत बाहर निकाला गया। इसमें बैल, गाय व छोटे बछडों का समावेश है। पुलिस ने ट्रक, एक मोबाइल सहित कुल 36 लाख 55 हजार का माल जब्त कर लिया। प्रकरण में मामला दर्ज कर आगे की जांच समुद्रपुर पुलिस ने शुरु कर दी है।

Wardha govansh taskari kharangana police action 36 maveshi bachaye

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2026 | 07:02 PM

Topics:  

  • cow smuggling vehicles
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Wardha
  • Wardha Road

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.