सोमवार के दिन भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना शिव कृपा से हो सकते हैं वंचित

Monday Food Restrictions: सोमवार का दिन देवाधिदेव को समर्पित है इसलिए सोमवार के दिन क्या खाना चाहिए और किन चीज़ों से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
Somwar ko kya khaye kya Na Khaye
भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Somwar ko kya khaye kya Na Khaye: हिन्दू धर्म में सोमवार का दिन देवाधिदेव भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। इस दिन शिव भक्त न केवल पूजा-पाठ करते हैं, बल्कि खान-पान में भी विशेष सावधानी बरतते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को सात्विक और संयमित भोजन करने से मन शांत रहता है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

वहीं, गलत या तामसिक भोजन जीवन में नकारात्मकता और बाधाओं का कारण बन सकता है। इसलिए सोमवार के दिन क्या खाना चाहिए और किन चीज़ों से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-

सोमवार को क्या खाना शुभ माना जाता है?

  • दूध और दुग्ध उत्पाद का सेवन

धर्म शास्त्रों में सोमवार को दूध, दही, चावल, नारियल, मिश्री, खीर और सफेद मिठाइयों का सेवन शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक है, जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है।

  • बेलपत्र और तुलसी का सेवन

पूजा के पश्चात बेल पत्र और तुलसी के पत्तों का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। यह धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है।

  • सात्विक और हल्का भोजन

इस दिन ताजे फल, हरी सब्जियां, सलाद और पौष्टिक आहार लेना उत्तम माना जाता है। ऐसा भोजन शरीर को हल्का रखता है और मन को शांत करता है।

  • गंगा जल से बना भोजन

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, सोमवार के दिन यदि संभव हो तो भोजन तैयार करते समय गंगा जल का प्रयोग करना शुभ फल देता है, क्योंकि इसे अत्यंत पवित्र माना गया है।

सोमवार के दिन किन चीजों का न करें सेवन

  • तामसिक चीजों से करें परहेज

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को मांस, मछली और अंडा नहीं खाना चाहिए। ये न केवल धार्मिक रूप से वर्जित मानी जाती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदेह हैं।

  • नमक का करें कम सेवन

जैसा कि, आप जानते है कि सोमवार भगवान शिव का दिन होता हैं। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं। व्रत में कई लोग नमक का त्याग करते हैं। मान्यता है कि इस दिन नमक न खाने या कम खाने से शिव कृपा बनी रहती है।

  • लहसुन और प्याज

लहसुन-प्याज को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए सोमवार को इनका सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

  • अधिक तला-भुना खाना

ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन इस दिन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में भारीपन और आलस्य बढ़ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com