-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Bhokardan Police Caught Bike Running On Lpg Gas Cylinder Hidden In Dicky
LPG पर चल थी बाइक, डिक्की में मिला 3 किलो का सिलेंडर, जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
- Written By: गोरक्ष पोफली
LPG Gas Connection in Bike: जालना में पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक ऐसी बाइक पकड़ी गई जो पेट्रोल से नहीं, बल्कि डिक्की में छिपे 3 किलो के LPG गैस सिलेंडर से चल रही थी। जानें कैसे पकड़ाई ये खतरनाक बाइक?

बाइक की चेकिंग करते हुए पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bike Running On LPG Gas Cylinder: जालना जिले के भोकरदन शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर खुद पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल, भोकरदन पुलिस शहर के एक मुख्य चौराहे पर रूटीन नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया।
बाइक सवार के हाव-भाव देखकर जब पुलिस को शक हुआ, तो उन्होंने गाड़ी की डिक्की खोलने को कहा। जैसे ही डिक्की का ताला खुला, वहां मौजूद हर शख्स की आंखें फटी की फटी रह गईं। मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक का कनेक्शन काटकर, उसे सीधे डिक्की के अंदर फिट किए गए 3 किलो के LPG गैस सिलेंडर से जोड़ा गया था। यानी यह गाड़ी पेट्रोल से नहीं, बल्कि रसोई गैस से धड़ल्ले से सड़क पर दौड़ रही थी।
घर पर ही रिफिलिंग और फर्जी नंबर प्लेट का खेल
जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो इस जुगाडू बाइक मालिक ने जो खुलासे किए, वे और भी ज्यादा चौंकाने वाले थे, आरोपी ने कबूल किया कि वह बाजार से पेट्रोल खरीदने के बजाय इस छोटे सिलेंडर को अपने घर पर ही बड़े घरेलू सिलेंडर से अवैध तरीके से रिफिल (गैस ट्रांसफर) करता था। जब पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे, तो पता चला कि मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट पूरी तरह से फर्जी थी। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और पाया कि गाड़ी का चेसिस नंबर भी जानबूझकर मिटा दिया गया था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह गाड़ी चोरी की भी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
क्यों है यह बेहद खतरनाक?
बढ़ते पेट्रोल के दामों से बचने के लिए किया गया यह जुगाड़ किसी बड़े आत्मघाती कदम से कम नहीं है। विशेषज्ञों और पुलिस के अनुसार, दुपहिया वाहनों में इस तरह का एलपीजी कनेक्शन लगाना सीधे तौर पर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना है। दोपहिया वाहनों में कारों की तरह सेफ्टी वाल्व या एलपीजी किट नहीं होती। डिक्की के अंदर लगातार इंजन की गर्मी पहुंचती है। ऐसे में जरा सा भी लीकेज होने पर चलती गाड़ी में भयानक ब्लास्ट हो सकता है।
यदि इस बाइक का सड़क पर किसी दूसरे वाहन से एक्सीडेंट होता है, तो डिक्की में रखा यह 3 किलो का सिलेंडर तुरंत फट जाएगा। इससे न सिर्फ बाइक सवार के परखच्चे उड़ जाएंगे, बल्कि आसपास से गुजरने वाले बेकसूर राहगीर और अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
पुलिसिया कार्रवाई का वीडियो वायरल
इस अनोखे लेकिन बेहद खतरनाक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इस शख्स की अतरंगी बुद्धि को देखकर हैरान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग इस लापरवाही की कड़ी निंदा कर रहे हैं। भोकरदन पुलिस ने इस मामले में जालसाजी, फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने और आम जनता की जान खतरे में डालने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Bhokardan police caught bike running on lpg gas cylinder hidden in dicky
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














