जालना: भोकरदन में अवैध भ्रूण परीक्षण रैकेट का भंडाफोड़, मेडिकल एजेंसी चालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Jalna News: जालना के भोकरदन में अवैध भ्रूण परीक्षण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने गवलीवाड़ के शेड पर छापा मारकर कंपाउंडर, पैथोलॉजी संचालक और 2 मेडिकल एजेंसी चालकों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Illegal Gender Test
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhokardan Illegal Gender Test Racket: जालना जिले के भोकरदन क्षेत्र में अवैध भ्रूण परीक्षण रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ था जिसमें स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 मेडिकल एजेंसी चालकों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी अवैध भ्रूण परीक्षण और गैरकानूनी गर्भपात के लिए आवश्यक दवाइयां सप्लाई कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि नांजावाड़ी के पास स्थित गवलीवाड़ क्षेत्र में एक पशु शेड में गोपनीय तरीके से चल रहे अवैध भ्रूण परीक्षण केंद्र पर बुधवार की शाम छह बजे छापा मारकर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान कंपाउंडर सतीश बालू सोनवणे और एक निजी पैथोलॉजी लैब के संचालक केशव गावंडे को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत

अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच में गर्भपात के लिए दवाइयां उपलब्ध कराने वाले 2 मेडिकल एजेंसी चालकों के नाम भी सामने आए। पुलिस ने उन्हें तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। हत्थे चढ़े आरोपियों में भोकरदन जेपी नगर निवासी अनंता भीकाजी चोबे (53) और योगेश सुखलाल चांदा निवासी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

जांच दल में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल व अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी के मार्गदर्शन में किया गया, अभियान में पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सहायक निरीक्षक योगेश उबाले, उपनिरीक्षक सचिन खामगल, राजेंद्र वाघ, हेड कांस्टेबल प्रशांत लोखंडे, रमेश राठौड़, प्रभाकर वाघ, विजय डिक्कर, दीपक घुगे, इरशाद पटेल, सतीश श्रीवास, रमेश काले, सोपान क्षीरसागर, महिला पुलिस कर्मचारी गोदावरी सरोदे व सत्यभामा काकडे शामिल थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com