-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Why Last Pradosh Vrat Special
साल का अंतिम प्रदोष व्रत क्यों खास माना जाता है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसे करने के लाभ
- Written By: सीमा कुमारी
Auspicious Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद पाने का मौका होता हैं। साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है, जानिए

बुध प्रदोष व्रत 2025 पर बन रहे है कई शुभ योग (सौ.सोशल मीडिया)
Pradosh Vrat Worship Method: बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव की विशेष आराधना का दिन माना जाता है। वर्ष का आखिरी प्रदोष व्रत इसलिए भी खास माना जाता है, क्योंकि, यह पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पड़ रहा है और इस दिन शाम के प्रदोष काल यानी शाम 5:27 से रात 8:11 बजे तक में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है, जिससे व्यापार में तरक्की और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत कब है?
पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 16 दिसंबर 2025 को रात 11:58 बजे से लेकर 18 दिसंबर 2025 को दोपहर 02:33 बजे तक रहेगी।
इस तरह 17 दिसंबर 2025 यानी बुधवार को पूरे दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसलिए साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत 17 दिसंबर, बुधवार को रखा जाएगा। बुधवार होने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कलावा बांधने का सही तरीका क्या है? जानिए हाथ में मौली कितनी बार लपेटना माना जाता है शुभ
क्या गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाना माना जाता है अशुभ? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Powerful Sanskrit Quotes: जीवन को नई दिशा देते हैं संस्कृत के ये 5 प्रेरणादायक श्लोक, जानिए इनके अर्थ
छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा
बुध प्रदोष व्रत 2025 पर बन रहे है कई शुभ योग
यह प्रदोष व्रत और भी खास बन जाता है क्योंकि इस दिन कई शुभ और दुर्लभ योग बन रहे हैं, जैसे सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सुकर्मा योग और धृति योग। इन योगों में की गई भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का फल कई गुना अधिक माना जाता है।
बुध प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त
बुध प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त 17 दिसंबर 2025 को शाम 05:27 बजे से रात 08:11 बजे तक रहने वाला है। इसी समय को प्रदोष काल कहा जाता है और इस दौरान पूजा करना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।
कैसे करें बुध प्रदोष व्रत पर भगवान शिव शंकर की पूजा
- प्रदोष काल से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
- पूजा स्थान को साफ करें और भगवान शिव, माता पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा या चित्र रखें।
- शिवलिंग का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें।
- भगवान शिव को बिल्व पत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद चंदन अर्पित करें।
- शिव-पार्वती को खीर और गुड़ का भोग लगाएं।
- रुद्राक्ष की माला से “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
- प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें या सुनें।
- अंत में शिव जी की आरती करें।
- पूजा के दौरान हुई किसी भी भूल के लिए भगवान से क्षमा प्रार्थना करें।
यह भी पढ़ें-नए साल 2026 के पहले दिन कर लें ये काम, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
क्यों खास माना जाता है साल का अंतिम प्रदोष व्रत?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साल के अंतिम प्रदोष व्रत पर की गई पूजा आने वाले वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल प्रदान करती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की कृपा से जीवन में स्थिरता और शांति आती है।
Why last pradosh vrat special
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का ‘अभेद किला’; रामकुंड बना हाई सिक्योरिटी जोन
Jun 24, 2026 | 10:18 AMसागर: हाई-रिस्क इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के आरोपों से मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 10:11 AMShare Market Today: शेयर बाजार में आज मिली-जुली शुरुआत, ग्लोबल संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव जारी
Jun 24, 2026 | 10:06 AMक्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
Jun 24, 2026 | 10:05 AMचमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
Jun 24, 2026 | 10:05 AMFuel Cost India: सुबह-सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, आपके शहर में कितना बदला भाव?
Jun 24, 2026 | 09:59 AMगोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














