- Hindi News »
- Maharashtra »
- Increasing Dust Pollution In Akola Poses A Health Hazard Municipal Corporation And Citizens Demand Joint Action
अकोला में बढ़ता धूल प्रदूषण बना स्वास्थ्य के लिए खतरा, मनपा और नागरिकों से संयुक्त कार्रवाई की मांग
Akola News: अकोला में बढ़ता धूल प्रदूषण बना स्वास्थ्य के लिए खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सांस में दिक्कत, मनपा से सड़कों पर पानी छिड़काव, निर्माण स्थलों पर सख्ती और नागरिक सहयोग की मांग
- Written By: रूपम सिंह

अकोला धूल प्रदूषण (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Dust Pollution News: अकोला शहर में धूल प्रदूषण की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। जैसे जैसे गर्मी के दिन शुरू हो जाते हैं वैसे वैसे धूल की समस्या और अधिक बढ़ने लगती है। सड़कों पर उड़ती धूल और निर्माण स्थलों से फैलते कण न केवल वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि धूल के सूक्ष्म कण श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं और अस्थमा, एलर्जी तथा अन्य श्वसन रोगों का कारण बन रहे हैं। धूल की समस्या से निपटने के लिए मनपा को ठोस कदम उठाने होंगे। सड़कों की नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और पौधारोपण जैसे उपाय तत्काल लागू करने की आवश्यकता है।
वृक्ष न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि धूल को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं। इसके साथ ही निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपाय जैसे जालियां लगाना, पानी का छिड़काव करना और सामग्री को ढककर रखना जरूरी है। इसके अलावा वाहनों की नियमित जांच भी आवश्यक है, क्योंकि पुराने और खराब रखरखाव वाले वाहन धूल और धुएं का बड़ा स्रोत बनते हैं. स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों का उपयोग बढ़ाकर भी प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून की तैयारी तेज, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश
16 मार्च को चंद्रपुर में अग्निपरीक्षा! 8 बनाम 8 का मुकाबला, किसके पास जाएगी ‘सत्ता की तिजोरी’ की चाबी?
छत्रपति संभाजीनगर में गलत बिजली बिल पर आयोग सख्त, 42,980 रुपये का बिजली बिल रद्द करने का आदेश
बजट चर्चा से गैरहाजिर अफसरों पर सख्त नाराजगी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का अंतिम अल्टीमेटम
नागरिकों की भूमिका भी अहम
विशेषज्ञों का मानना है कि केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं होंगे। नागरिकों को भी स्वच्छता बनाए रखने और धूल नियंत्रण में सहयोग करना होगा। घरों और दुकानों के आसपास सफाई रखना, अनावश्यक रूप से धूल उड़ाने वाली गतिविधियों से बचना और पौधारोपण में भागीदारी करना सभी की जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़े: देश के पहले मराठी भाषा विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू, अमरावती के कॉलेज में 49 विद्यार्थी हुए शामिल
स्थानीय नागरिकों कहना की
प्रसाद भगत, व्यवसायी (गौरक्षण रोड, अकोला) का कहना है, “धूल प्रदूषण से श्वसन रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। यदि मनपा निर्माण स्थलों पर सख्ती से नियम लागू करे और नागरिक भी सहयोग दें, तो स्थिति में सुधार संभव है।”
राजेश तायडे, ट्रेलरिंग व्यवसायी (सावतराम चाल, अकोला) ने बताया, “हम रोज़ाना धूल की वजह से परेशान रहते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ होती है। मनपा को सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करना चाहिए और नागरिकों को भी सफाई पर ध्यान देना चाहिए।”
शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास की जरूरत है, तभी अकोला को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है।
Increasing dust pollution in akola poses a health hazard municipal corporation and citizens demand joint action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LPG किल्लत से निपटने के लिए भारत का प्लान-B तैयार, अब इन देशों से आ रही LPG की खेप
Mar 11, 2026 | 09:47 AMमुंबई में मानसून की तैयारी तेज, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश
Mar 11, 2026 | 09:45 AM16 मार्च को चंद्रपुर में अग्निपरीक्षा! 8 बनाम 8 का मुकाबला, किसके पास जाएगी ‘सत्ता की तिजोरी’ की चाबी?
Mar 11, 2026 | 09:42 AMBridal Fashion: सिर्फ लहंगे से नहीं आता परफेक्ट ब्राइडल लुक! ज्वेलरी की ये छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है पूरा लुक
Mar 11, 2026 | 09:39 AMछत्रपति संभाजीनगर में गलत बिजली बिल पर आयोग सख्त, 42,980 रुपये का बिजली बिल रद्द करने का आदेश
Mar 11, 2026 | 09:33 AMबजट चर्चा से गैरहाजिर अफसरों पर सख्त नाराजगी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का अंतिम अल्टीमेटम
Mar 11, 2026 | 09:31 AMअमेरिका ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की छूट, कहा- मुश्किल समय में भारत एक जिम्मेदार साथी
Mar 11, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM










