44,000 किसानों को अब भी भुगतान का इंतजार; गोंदिया में धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की उठी मांग

District Marketing Federation Gondia: 3 दिनों में ₹190 करोड़ का धान भुगतान हुआ। कुल ₹309 करोड़ की निधि मिली, जबकि ₹597 करोड़ बकाया। 52 हजार किसान अभी भी धान बेचने के इंतजार में।
Relief for Gondia farmers as ₹190 crore paddy payment released in 3 days. Total ₹309 crore allocated against ₹597 crore dues. 52,422 farmers wait for procurement target hike.
गोंदिया न्यूज
Published on
Updated on

Gondia News: सरकार ने बुधवार को धान के बकाए का भुगतान के लिए जिला मार्केटिंग फेडरेशन को 309 करोड़ 63 लाख रुपये का निधि दिया। जबकि जिले के 80,192 किसानों का 597 करोड़ 95 लाख रुपये का बकाया है। जिसमें से सरकारी धान खरीदी केंद्र पर धान बेचने वाले 36,374 किसानों को बकाया दिया जाएगा। सरकार से सिर्फ 309 करोड़ रुपये मिले।

शुक्रवार, 6 फरवरी तक किसानों के खाते में 190 करोंड़ रुपये जमा कर दिए गए हैं। पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 80 करोड़ ओर तीसरे दिन 80 करोड़ ऐसे तीन दिनों में कुल 190 करोड़ रुपये किसानों के खातों जमा किए गए हैं। इस दौरान 1,32,614 किसानों ने पंजीयन कराया। इनमें से 80,192 किसानों ने अब तक जिला मार्केटिंग फेडरेशन के सरकारी धान खरीदी केंद्र पर 25,22,303 क्विंटल धान बेचा है।

बेचे गए धान की कुल कीमत 597 करोड़ 95 लाख रुपये है। सरकारी धान की खरीदी नवंबर से शुरू हुई थी। लेकिन सरकार ने धान का बकाया चुकाने के लिए तीन महीने से निधि नहीं दिया था। इस वजह से किसान आर्थिक तंगी में थे। किसानों का रोष बढ़ने के बाद सरकार ने बुधवार को बकाया के लिए 309 करोड़ रुपये का निधि दिया।

क्योंकि मिली राशि बकाया से कम थी, इसलिए सरकारी धान खरीदी केंद्र पर धान बेचने वाले 36,374 किसानों के खातों में 309 करोड़ रुपये का बकाया जमा कर दिया जाएगा। 44 हजार किसानों को अपना बकाया पाने के लिए कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा।

1.32 लाख किसानों को बोनस का लाभ

हर वर्ष सरकार धान उत्पादन करने वाले किसानों को अनुदान के तौर पर प्रति हेक्टेयर बोनस देने का ऐलान करती है। इसके लिए किसानों का बीम पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी है। इस वर्ष, जिले में 31 जनवरी तक 1,32,614 किसानों ने पंजीकरण किया है और इतने ही किसानों को बोनस का फायदा मिलने की उम्मीद है। बोनस की घोषणा राज्य के बजट में होने की उम्मीद है।

52,422 किसानों को धान बिक्री का इंतजार

सरकार ने जिला मार्केटिंग फेडरेशन को इस खरीफ सीजन में 12.50 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया था। यह लक्ष्य पूरा हो गया, तो लक्ष्य फिर से 6 लाख क्विंटल बढ़ा दिया गया। वह भी पूरा हो गया, तो तीसरे चरण में लक्ष्य फिर से 7 लाख क्विंटल बढ़ा दिया गया। लेकिन वह लक्ष्य भी पूरा हो गया है और 52,422 किसान धान बिक्री का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए किसान इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सरकार लक्ष्य को और कितना बढ़ाएगी।

गोंदिया धान खरीदी का संक्षिप्त विवरण

विवरण आंकड़े
पंजीकृत किसान 1,32,614
धान बेचे किसान 80,192
बेचा गया धान 25,22,303 क्विंटल
बकाया ₹ 597.95 करोड़
सरकार से प्राप्त निधि ₹ 309.63 करोड़
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com