एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2026 की तैयारी, वालुज में MASIA की भव्य त्रैमासिक सभा

Sambhajinagar Agriculture Association: वालुज में MASIA की 2025-26 की तीसरी त्रैमासिक सभा संपन्न हुई। 220 से अधिक उद्यमियों की भागीदारी रही और पुरस्कार विजेताओं व नए सदस्यों का सम्मान किया गया।
Preparations for Advantage Maharashtra Expo 2026, grand quarterly meeting of MASIA in Waluj
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Small Scale Industries: छत्रपति संभाजीनगर मराठवाड़ा एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर की वर्ष 2025-26 की तीसरी त्रैमासिक सभा वालुज स्थित अनिल चव्हाण सभागार में अर्जुन गायकवाड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व 220 से अधिक उद्यमियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

शुरुआत में सचिव सचिन मायके ने पिछली सभा की कार्यवाही का वाचन किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके पश्चात सचिव दिलीप चौधरी ने पिछले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी। एडवांटेज महाराष्ट्र एक्स्पो 2026 के लिए परिश्रम करने वाले व विभिन्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया।

वेरॉक ट्रॉफी जीतने पर मासिआ क्रिकेट टीम व सुतंत्रा इक्विपमेंट्स को प्राप्त आईएआरपीएमए उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। संगठन में शामिल हुए 26 नए सदस्यों का स्वागत व उन्हें सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

एडवांटेज महाराष्ट्र एक्स्पो 2026 की प्रमुख विशेषताएं

  • 1500 से अधिक स्टॉल।
  • 1050 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उद्योग प्रदर्शकों की सहभागिता।
  • 3 लाख से अधिक आगंतुकों की उपस्थिति, सेमिनार व बैठकों का आयोजन।
  • रिकल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से रोजगार सूजन के प्रयास।
  • महिला दिग के कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु विशेष मंच।
  • लगभग 5000 करोड़ रुपए की औद्योगिक पूछताछ की संभावना।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

त्रैमासिक पत्रिका 'उद्योग संवाद' के तीसरे अंक का विमोचन गायकवाड ने किया, संपादक कमलाकर पाटिल व उप-संपादक शरद चौपड़े मौजूद थे। चेतन राऊत ने कहा कि एडवांटेज एक्स्यो केवल एक औद्योगिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि सामूहिक टीमवर्क का प्रतीक है।

इसके माध्यम से मराठवाड़ा के उद्योगों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है, भविष्य में ऐसे आयोजन शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे उन्होंने समिति, स्वयंसेवक, प्रदर्शक, प्रायोजक व उद्यमी सदस्यों के सहयोग की सराहना की, गायकवाड ने कहा कि मासिआ ने औद्योगिक प्रदर्शन आयोजित करने की एक मजबूत परंपरा विकसित की है।

उन्होंने भविष्य में इसको और अधिक भव्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया। सभा के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने अपनी समस्या व सुझाव रखे, अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि महावितरण, एमआईडीसी, एमपीसीबी, मनपा, स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकार से संबंधित समस्याओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए मासिजन प्रतिबद्ध है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com