अकोला: भाजपा महिला मोर्चा ने SP से की शिकायत, 'बिंदीघर' के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

Akola BJP News: अकोला में ‘बिंदीघर’ महिला शोषण प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग, भाजपा महिला मोर्चा ने अतिरिक्त एसपी से की। साथ ही पार्किंग, ट्रैफिक सुधार और मास्टर माइंड की गिरफ्तारी की मांग रखी गई।
BJP Mahila Morcha Akola demanded strict action in the 'Bindighar' case and sought traffic reforms. They urged CM Fadnavis and Police to arrest the masterminds behind exploitation and conversion.
भाजपा महिला मोर्चा अकोला तस्वीर (सोर्स: नवभारत)
Published on
Updated on

Akola Women Exploitation Investigation News: बिंदीघर' महिला शोषण प्रकरण में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मामले की गहन जांच की जाए, ऐसी मांग भाजपा महिला मोर्चा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी से की। साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और ऑटो रिक्शा की अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगाने की भी मांग की गई। महिला मोर्चा ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों और विद्यालयों के सामने बड़ी संख्या में ऑटो खड़े रहते हैं, जिनका असामाजिक तत्व गलत उपयोग करते हैं। इस पर पुलिस विभाग को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी निवेदन भेजकर ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। धर्मांतरण से जुड़े मामलों की भी गहन जांच कर मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया जाए, ऐसी मांग की गई। मातृशक्ति की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित कदम उठाए जाएं और विद्यालयों से संबंधित अभिभावकों की शिकायतों पर भी ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर भाजपा नेतृत्त्व में सुहासिनी धोत्रे, मंजूषा सावरकर, रूपाली काकडे, आम्रपाली उपर्वट, वैशाली शेलके, जयश्री फुंडकर, महापौर शारदा खेलकर, पूर्व महापौर अर्चना मसने, वैशाली निकम, माया धुले, वैशाली पालीवाल, चंदा शर्मा, रश्मि कायंदे, राधा तिवारी, ऋचा शाह, सुनीता अग्रवाल, मंजूषा शेलके, आरती घोगलिया, सोनाली अंधारे, पल्लवी मोरे, निकिता देशमुख, अर्चना चौधरी, चंदा ठाकुर सहित कई महिला पार्षद, महिला पदाधिकारी और ग्रामीण भाग की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

ऑटो की ट्रैफिक से शहर को कराया जाए मुक्त

भाजपा महिला मोर्चा ने यह भी कहा कि ऑटो चालक कहीं भी खड़े हो जाते हैं, भीड़भाड़ के समय सड़क के बीचोंबीच और मोड़ पर खड़े होकर असभ्य व्यवहार करते हैं। इस पर ट्रैफिक विभाग को विशेष ध्यान देना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी से चर्चा कर कई शिकायतें सामने रखीं और 'बिदीघर' प्रकरण के आरोपियों व मास्टर माइंड को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com