- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Daryani Warned Will Go To Hc Case Of Assault By Police Personnel
Gondia News: ‘…तो जाएंगे HC’, अरुण दरयानी ने दी चेतावनी, पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट का मामला
- Written By: आंचल लोखंडे
गोंदिया में पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट के मामले में 8 दिनों में कार्रवाई नहीं की गई तो उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेंगे, ऐसी चेतावनी शिकायतकर्ता अरुण दरयानी ने दी है।

पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट का मामला। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गोंदिया: शहर के कुष्णपुरा वार्ड, श्रीनगर में 2 महिलाओं में विवाद हो रहा था। इसी बीच पुलिस वहां आई और बिना किसी कारण हमें थाने ले गई और मारपीट की गई। जबकि हमने कोई अपराध नहीं किया था। मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय हमारे खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर दिया गया। पुलिस अधिकारी उन पुलिसकर्मियों का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने निष्पक्ष जांच किए बिना मारपीट की।
मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर 8 दिनों में कार्रवाई नहीं की गई तो उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेंगे, ऐसी जानकारी शिकायतकर्ता श्रीनगर निवासी अरुण दरयानी ने एक चर्चा के दौरान दी। अरुण दरयानी ने आगे बताया कि 2 मार्च 2025 को दो महिलाएं उसके बगल में लड़ रही थीं। इसी दौरान पुलिस सिपाही महेंद्र ताजने और एक अन्य सिपाही वहां पहुंचे। उन्होंने अरुण के भाई ईश्वर को बुलाया। ईश्वर ने बताया कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
जेल में डालने की धमकी
इसी बीच, ताजने ने ईश्वर का कॉलर पकड़ लिया और अपनी पुलिसिया धौंस दिखाते हुए उसे जेल में डालने की धमकी दी। इस बीच, मेरी बहन रेखा दरयानी और मैंने पूछा कि ईश्वर का कॉलर पकड़कर क्यों धमकाया गया। उसके बाद हम तीनों घर चले गए। लेकिन, एक घंटे बाद सिपाही ताजने और आठ अन्य पुलिसकर्मी पुलिस वाहन में उसके घर पहुंचे और उसे यह कहते हुए शहर पुलिस थाने ले गए कि साहब उन्हें बुला रहे हैं। इस समय सिपाही ताजने ने उसे पुलिस उपनिरीक्षक चन्नावार के कक्ष में ले जाकर 25 से 30 थप्पड़ मारे तथा कॉलर पकड़कर उसे झूठे अपराध में फंसाने की धमकी दी और उस पर यह स्वीकार करने का दबाव बनाया कि उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
परीक्षा है या ‘अग्निपरीक्षा’, गोंदिया में छात्रों ने की एग्जाम टालने की मांग; हीट स्ट्रोक के डर से बढ़ी चिंता
जीएसटी अधिकारी हर्षल पालखे को हाई कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत, पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
फर्जी बीजों से बचें किसान, कृषि विभाग ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
तिरोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सड़क हादसे के बाद बेनकाब हुआ गौवंश तस्करी का मामला, 10 गौवंश को कराया मुक्त
CCTV से छेड़छाड़ का आरोप
दरयानी ने बताया कि ताजने ने उसी दिन रात 10.21 बजे उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों के बावजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मियों को सहयोग कर रहे हैं। घटना के सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने तीनों गवाहों के बयान स्वेच्छा से दर्ज किए तथा कोरे कागजों पर उनके हस्ताक्षर लिए। हमने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण, पुलिस अधीक्षक गोंदिया, पालकमंत्री और विधायक विनोद अग्रवाल से की गई।
दरयानी के आरोप निराधार
गोंदिया शहर के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते ने कहा कि कार्रवाई करने गई पुलिसकर्मियों के साथ अरुण दरयानी को सहयोग करना था। उन्होंने पुलिस पर झूठे आरोप लगाए हैं। सीसीटीवी कैमरों के नियंत्रण से छेड़छाड़ संभव नहीं है, दरयानी के आरोप निराधार हैं।
Daryani warned will go to hc case of assault by police personnel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














