- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Goregaon Jal Jeevan Mission Incomplete Work Sarpanch Protest
अधूरे कामों से सरपंचों में आक्रोश, 12 गांवों में योजना शुरू नहीं, आमसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा
Jal Jeevan Mission Goregaon: गोरेगांव तहसील में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर सरपंचों में आक्रोश, 12 गांवों में योजना शुरू न होने पर आमसभा में मुद्दा गरमाया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Goregaon water crisis (सोर्सः सोशल मीडिया)
Goregaon Water Crisis: जिले में जल जीवन मिशन योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई है। गोरेगांव समेत सभी तहसीलों में काम अधूरे पड़े हैं। गोरेगांव पंचायत समिति की आमसभा में जल जीवन मिशन का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। सरपंचों ने इसे प्रमुख विषय के रूप में सामने रखा।
उल्लेखनीय है कि गोरेगांव जलापूर्ति विभाग द्वारा तहसील के 66 कार्यों में से 12 गांवों में योजना पूर्ण होने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। इन 12 गांवों में से किसी भी गांव में योजना शुरू नहीं हुई है। योजना का लाभ केवल कागजों तक सीमित बताया जा रहा है।
जल जीवन मिशन योजना ‘सफेद हाथी’ साबित
गोरेगांव पंचायत समिति की आमसभा बीवी लॉन में आयोजित की गई थी। इसमें पंचायत समिति सभापति चित्रलेखा चौधरी, उपसभापति रामेश्वर महारवाडे, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले, निर्माण सभापति डॉ. लक्ष्मण भगत, जिप सदस्य जितेंद्र कटरे, शैलेश नंदेश्वर, पूर्व सभापति मनोज बोपचे, पूर्व उपसभापति राजकुमार यादव, पंस सदस्य किशोर पारधी, ओमप्रकाश कटरे तथा सभी ग्राम सरपंच और सचिव उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara Police: ‘उस’ डॉक्टर की डिग्री भी फर्जी, पुलिस अधीक्षक को आशंका
महाराष्ट्र में शिक्षकों के प्रमोशन पर मचा बवाल; संगठनों ने RTE नियमों को लेकर सरकार को दी चुनौती
एकनाथ शिंदे के खास हनुमंत जगदाले बने ठाणे मनपा में सदन के नेता, शानू पठान संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की कमान
बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, कोहमारा-डोंगरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन
इस बीच विधायक विजय रहांगडाले ने सभी विभागों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। हालांकि, जल जीवन मिशन को लेकर सरपंचों ने विधायक रहांगडाले का घेराव किया। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से योजना के लिए निधि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ठेकेदारों के करोड़ों रुपये के कार्य अटके हुए हैं और अधिकांश ठेकेदारों ने काम अधूरा छोड़ दिया है। इसके चलते पूरे जिले में जल जीवन मिशन योजना ‘सफेद हाथी’ साबित हो रही है।
जल संकट जैसी स्थिति से गुजर रहे गांव
गोरेगांव तहसील के गोंदेखारी, शहारवानी, विचगांव, सिल्लेगांव, हिरापुर, मलपुरी, पिंडकेपार, सोनी, बोटे, झांजिया, दवडीपार, पालेवाड़ा और परखेड़ा सहित कई गांवों में हर साल गर्मियों में ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है।
सरपंच संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र चौरागढ़े ने कई बार इन कार्यों को लेकर आवाज उठाई, लेकिन जिप प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिला। दूसरी ओर निधि के मामले में ठेकेदारों को प्राथमिकता दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। योजना मंजूर होने के बावजूद ग्रामीणों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। अब गोरेगांव तहसील में अधूरे कामों को लेकर सरपंच संगठन ने कमर कस ली है और काम पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़े: केशोरीवासियों की सुध कब लेगा प्रशासन? 70 किमी का सफर, 20 साल से जारी संघर्ष
जल्द निधि कराई जाएगी उपलब्ध : रहांगडाले
इस विषय पर विधायक विजय रहांगडाले ने कहा कि “हर घर जल” हमारा लक्ष्य है। जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए जल्द ही निधि उपलब्ध कराई जाएगी। टेस्टिंग के बाद ही योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही उन्होंने मनरेगा में रुकी हुई अकुशल मजदूरी की राशि मार्च में जारी होने का आश्वासन दिया।
Goregaon jal jeevan mission incomplete work sarpanch protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND W vs AUS W Live Streaming: टी20 के बाद टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज की जीत पर, जानें पहले मुकाबले की डिटेल
Feb 23, 2026 | 07:33 PMजीवन में तरक्की और मन की शांति चाहिए? संत प्रेमानंद जी महाराज बोले, ये 2 आदतें आज ही छोड़ दें!
Feb 23, 2026 | 07:33 PMBhandara Police: ‘उस’ डॉक्टर की डिग्री भी फर्जी, पुलिस अधीक्षक को आशंका
Feb 23, 2026 | 07:28 PMAUS vs IND: मिताली राज की बादशाहत खत्म करेंगी स्मृति मंधाना! खास रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए बस इतने रन
Feb 23, 2026 | 07:25 PM‘यह मत भूलिए उन्होंने…’, अक्षर पटेल को नजरअंदाज किए जाने के बाद अश्विन ने कही ये बात
Feb 23, 2026 | 07:19 PMक्या भीष्म पितामह की एक प्रतिज्ञा ने महाभारत जैसा विनाश खड़ा कर दिया? जानें सच्चाई
Feb 23, 2026 | 07:11 PMमहाराष्ट्र में शिक्षकों के प्रमोशन पर मचा बवाल; संगठनों ने RTE नियमों को लेकर सरकार को दी चुनौती
Feb 23, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM












