- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Dharma Roy Fake Liquor Smuggler Arrest Nagpur
Gadchiroli News: शराब तस्कर के नाम से मशहूर आरोपी धर्मा रॉय नागपुर से गिरफ्तार, 15 केस दर्ज
- Written By: प्रिया जैस
गड़चिरोली के कुडकेली गांव के घने जंगल में नकली शराब बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई अपराध दर्ज है। पुलिस की चंगुल से भागने में कामयाब आरोपी आखिरकार नागपुर में पुलिस के हाथ लगा।

नकली शराब का कारखाना चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार (कंसेप्ट फोटो)
गड़चिरोली: जिले की नक्सल प्रभावित, आदिवासी बहुल और अतिदुर्गम क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले भामरागड़ तहसील के ताडगांव पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुडकेली गांव के घने जंगल में नकली देशी शराब का कारखाना पुलिस ने दो दिन पहले ध्वस्त करते हुए करीब 39 लाख 31 हजार का माल जब्त किया था।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी और उसका सहयोगी फरार होने में कामयाब हो गया। लेकिन पुलिस ने उनका लोकेशन खोज निकालकर शुक्रवार को दोनों को नागपुर से हिरासत में लिया है। नागपुर में पकड़े गये आरोपियों में जिले का सबसे बड़ा शराब तस्कर के रूप में पहचाने जाने वाले चामोर्शी निवासी धर्मा रॉय और उसका सहयोगी ताडगांव निवासी शुभम सपन विश्वास का समावेश है।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शुक्रवार को देर रात गड़चिरोली में लाया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल व प्रभारी पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पथक ने की है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
कार्रवाई स्थल से 4 आरोपियों को किया था अरेस्ट
नकली शराब कारखाने पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस ने घटनास्थल से 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में धुले जिले के शिरपुर तहसील के बोराडी निवासी वसंत प्रदान पावरा (19), धुले जिले के शिपुर तहसील के धाबापाडा निवासी शिवदास अमर सिंह पावरा (35), धुले निवासी अर्जुन तोयाराम अहिरे (33), धुले जिले के शिरपुर तहसील के सलाईपाडा निवासी रविंद्र नारायण पावरा (18) का समावेश है।
रॉय के खिलाफ 25 वर्षों में 15 अपराध दर्ज
दक्षिण गड़चिरोली में शराब माफिया के रूप में धर्मा रॉय की पहचान है। पिछले 25 वर्षों से रॉय अवैध शराब व्यवसाय में जुटा है। उसके खिलाफ वर्ष 2002 में पहली बार अपराध दर्ज हुआ था। इसके बाद करीब 15 बार उसके खिलाफ शराब के मामले दर्ज हुए थे। लेकिन अनेक मामलों में सबूत नहीं मिलने के कारण वह रिहा हो गया।
गड़चिरोली में कौन करेगा भाजपा का नेतृत्व? वाघमारे को मिली राहत, परिवर्तन पर सस्पेंस बरकरार
शुरुआत में वह छोटी-मोटी शराब तस्करी कर रहा था। लेकिन इसके बाद राजनीतिक आशीर्वाद मिलने के बाद वह बड़ी तस्करी करने लगा। जिसके माध्यम से उसने करोड़ों रुपयों की संपत्ति जमा की। लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जिले की कमान संभालते हुए नक्सल आंदोलन का खात्मा करने के साथ ही अवैध व्यवसाय पर लगाम कसना शुरू कर दिया। जिला पुलिस अधिक्षक के अवैध व्यवसाय के प्रति आक्रमक रवैये के चलते आखिरकार जिले का सबसे बड़ा शराब तस्कर के रूप में पहचाने जाने वाला धर्मा रॉय पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
Gadchiroli dharma roy fake liquor smuggler arrest nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दोपहर में हो गई रात…हॉलीवुड मूवी की तरह धूल के बवंडर से घिरा शहर, राजस्थान से आया डराने वाला VIDEO
May 30, 2026 | 04:39 PMPurnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें
May 30, 2026 | 04:39 PMAlia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














