- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Construction Of 3104 Houses Stopped In Gondia District First Installment Deposited
3104 घरकुलों का निर्माण रुका, 14 हजार लाभार्थियों की पहली किश्त जमा, 4 किश्तों में अनुदान
Gondia News in Hindi: गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मोदी आवास योजना लागू की जा रही है। यह योजना कमजोर वर्ग के लोगों के लिए है और घर बनाने के लिए 1.20 लाख का अनुदान दिया जाता है।
- Written By: प्रिया जैस

आवास योजना (सौजन्य-नवभारत)
Gondia News: गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मोदी आवास योजना लागू की जा रही है। यह योजना कमजोर वर्ग के लोगों के लिए है और घर बनाने के लिए 1.20 लाख का अनुदान दिया जाता है। जिले में 14,369 घर स्वीकृत हो चुके हैं, 14,319 लाभार्थियों की पहली किश्त उनके खातों में जमा हो चुकी है और किश्तें बकाया होने के कारण 3,104 लाभार्थियों के घरकुलों का निर्माण रुका हुआ है।
सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना के तहत लाभार्थियों को 1.20 लाख रु. का अनुदान देती है। लेकिन, मौजूदा महंगाई के दौर में इतने कम अनुदान से घरों का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप, लाभार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और सरकार से अनुदान बढ़ाने की मांग की जा रही है। पहले सरकार एक घर के लिए 95 हजार रु. का अनुदान देती थी।
निर्माण मजदूरी बढ़ी
फिर, वर्ष 2016-17 में अनुदान बढ़ा दिया गया। इस हिसाब से 1.20 लाख रु. का अनुदान दिया जाता है। सरकार ने पिछले आठ सालों से मकानों के अनुदान में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। ईंट और सीमेंट समेत निर्माण मजदूरी भी बढ़ गई है। परिणामस्वरूप, लाभार्थी परेशान हैं कि 1.20 लाख रु. में घर कैसे बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जालना में खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई तेज, मनपा ने दोबारा सर्वे के दिए आदेश; नियोजित विकास पर जोर
10वीं-12वीं परीक्षा में सख्ती बढ़ी, नकलमुक्त परीक्षा के लिए नई पहल, टोकन पद्धति से होगी छात्रों की जांच
संभाजीनगर: मोबाइल बिजनेस में निवेश का झांसा, बड़े रिटर्न का लालच देकर लाखों की ठगी, नगर पुलिस की जांच शुरू
भीड़ का खूनी न्याय: जलगांव में अफवाह की भेंट चढ़ा अज्ञात युवक, सरेआम लात-घूंसों से ली जान
यह भी पढ़ें – 128 शालाओं में 950 प्रवेश पूर्ण, सभी चरण होने के बाद भी 61 सीटें खाली, स्कूलों में 25% फ्री प्रवेश
4 किश्तों में अनुदान
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों के लिए अनुदान राशि चार किश्तों में लाभार्थी के खाते में जमा की जाती है। पहली किश्त 15 हजार, दूसरी 70 हजार, तीसरी 30 हजार और चौथी 5 हजार होती है। मकानों के लिए निधि स्वीकृत होने के बावजूद, जिले के कई लाभार्थी यह सवाल उठा रहे हैं कि इतनी कम राशि से निर्माण कैसे होगा।
Construction of 3104 houses stopped in gondia district first installment deposited
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भूत बंगला के पहले गाने का टीजर आउट, अक्षय कुमार का ओजी कॉमिक स्वैग देख फैंस हुए दीवाने
Feb 25, 2026 | 03:03 PMजापान ने बनाया ‘Buddharoid’ रोबोट… अब मशीनी भिक्षु देगा आध्यात्मिक ज्ञान और शांति का संदेश
Feb 25, 2026 | 03:03 PMगड़चिरोली: अगरबत्ती प्रकल्प में धोखाधड़ी के खिलाफ महिलाओं का आमरण अनशन; 3 की तबीयत बिगड़ी
Feb 25, 2026 | 03:02 PMबीएमसी का 81 हजार करोड़ का महाबजट पेश: छात्राओं को FD और मुंबईकरों को इंफ्रा का तोहफा, जानें बड़ी बातें
Feb 25, 2026 | 02:55 PMउदयपुर में सजेगा VIROSH का शाही मंडप, रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की प्री-वेडिंग की रस्में शुरू
Feb 25, 2026 | 02:47 PMRanji Trophy: बीच मैदान पर आग बबूला हुए जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा, कर्नाटक के खिलाड़ी हुई धक्का-मुक्की
Feb 25, 2026 | 02:44 PMदिल्ली से आधी आबादी वाला देश इजराइल कैसे बना सबसे ज्यादा ताकतवर? जानिए इस पॉवर के पीछे का राज
Feb 25, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














