आवास प्लस ऐप पर घरकुल के लिए हुए सर्वेक्षण में रिेसोड तालुका सबसे अव्वल होकर यहां पर कुल 17 हजार 229 नागरिकों ने पंजीयन किया है़। इन में से 7 हजार 947 नागरिकों ने स्वंय तो बाकी नागरिकों ने सहायको के मार्फत पंजीयन किया है, इसी प्रकार से कारंजा तालुका में 13 हजार 610 नागरिकों ने पंजीयन किया है, मंगरुलपीर तालुका में 13 हजार 306 नागरिकों ने, मानोरा तालुका में 13 हजार 499 नागरिको ने, मालेगांव तालुका में 12 हजार 726 नागरिकों ने, वाशिम तालुका में 12 हजार 545 नागरिकों ने घरकुलों के लिए पंजीयन किया है। जिले में कुल 82 हजार 915 नागरिकों ने पंजीयन किया है। इन में से 35 हजार 518 ने स्वंय तो बाकी ने सहायको की मदद व्दारा पंजीयन किया जाने की जानकारी मिली है। अब सर्वेक्षण में प्राप्त नामों की छंटनी की जाएगी व शासन के निकष नुसार पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरणे में मंजूरी दिए जानेवाली है। जिस से जिले के हजारो बेघर व कच्चे मकान में रहनेवालो को शीघ्र ही स्वंय के घर मिलने की संभावना जतायी जा रही है।