-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- 1 Accused Arrested For Allegedly Stealing Rice And Absconding With Rs 1 Crore
चावल का सौदा कर 1 करोड़ लेकर फरार, 1 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
- Written By: आंचल लोखंडे
Gondia Crime: कम कीमत पर 10 कंटेनर चावल भेजने का लालच देते हुए पांच आरोपियों ने एक राइस मिलर्स से 1 करोड़ रु। हडप लिए व फरार हो गए। राईस मिलर्स की शिकायत के बाद शहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

चावल का सौदा कर 1 करोड़ लेकर फरार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia News: कम कीमत पर 10 कंटेनर चावल भेजने का लालच देते हुए पांच आरोपियों ने एक राइस मिलर्स से 1 करोड़ रु। हडप लिए व फरार हो गए। राईस मिलर्स की शिकायत के बाद शहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे महिला आरोपी से पूछताछ जारी है। बताया गया कि महिला आरोपी अस्पताल में भर्ती है। गिरफ्तार आरोपी का नाम छिंदवाड़ा निवासी राधेश्याम धुर्वे बताया गया है। वहीं बाकी के आरोपी फरार है। जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, आमगांव निवासी फिर्यादी वीरेंद्रकुमार राधेश्याम लिल्हारे (45) की आमगांव में लांजी रोड़ पर मां शक्ति राइस मिल है। फिर्यादी की परिचित महिला मिश्रा ने आरोपियों से मुलाकात करवाई। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करते है और धान चावल खरीदी-बिक्री का व्यवसाय करते है। आपको चावल खरीदना होगा तो बता देना, व्यवहार करके देखो। फिर्यादी को पैसे की जरूरत थी, इसलिए फिर्यादी ने कहा मुझे व्यापार के लिए 5 करोड़ रु। लग रहे है, आप फाइनेंस करवा दो। जिस पर मिश्रा ने फोन पर फिर्यादी की बात आरोपियों से करवा दी और फिर्यादी ने लोन फाइनेंस के लिए लगने वाले आवश्यक कागजाद दे दिए। जिसे गुर्देशन 113/122 ए-विंग, चिंतामनी प्लाजा, नियर वेस्ट ईस्ट हाईवे मेट्रो स्टेशन अंधेरी कुर्ला रोड़ के पते पर भेज दिए, ऐसा आरोपियों ने बताया।
फिर्यादी की मीटिंग
कुछ दिनों के बाद मिश्रा ने आमगांव में छिंदवाड़ा निवासी आरोपी राधेश्याम धुर्वे (45) व हेमलता बैस (42) के साथ फिर्यादी की मीटिंग करवा दी। आरोपियों ने कम दाम में चावल दिलाने का लालच देकर फिर्यादी को झांसे में लिया व फोन पर बातचीत चंडीगढ, पंजाब निवासी महेंद्रसिंग मल्होत्रा (40) से करवाई। उसके साथ 1 करोड़ रु। में 10 कंटेनर चावल आपूर्ति का सौंदा तय किया गया। उसने 22 सितंबर को 10 कंटेनर चावल मिल जाएंगे, आप 1 करोड़ रु. नकद की व्यवस्था रखे, ऐसा कहा। फिर्यादी ने उस पर भरोसा कर लिया। इसके बाद चंडीगढ़ से मल्होत्रा का फोन आया व उसने कहा कि 10 कंटेनर चावल डिलीवरी के लिए निकल गया है, मैं खुद नकद राशि लेने आ रहा हुं।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया के स्कूलों में ही मिलेंगे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र: आपले सरकारी सेवा केंद्र अब स्कूलों में भी
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
गोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
10 कंटेनर चावल राइस मिल में नहीं पहुंचा
23 सितंबर को महेंद्र मल्होत्रा व राहुल मल्होत्रा आमगांव के लांजी रोड़ स्थित राइस मिल पर पहुंचे व तुम्हारा 10 कंटेनर चावल गोंदिया तक पहुंच गया है, एक करोड़ रु। नकद राशि दे दीजिए, ऐसा कहा। फिर्यादी ने उन्हें एक करोड़ रु। दे दिए। आरोपी ऑटो में बैठकर पैसे लेकर चले गए। लेकिन 10 कंटेनर चावल राइस मिल में नहीं पहुंचा। फिर्यादी आमगांव थाना पहुंचा, लेकिन घटनास्थल आमगांव नहीं होने के कारण वह गोंदिया शहर थाने आया व शिकायत दर्ज की।
शहर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम, हेमलता, मिश्रा, महेंद्रसिंग व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस दौरान शहर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम धुर्वे व हेमलता बैस को हिरासत में लिया। लेकिन हेमलता की बतीयत बीगड़ने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़े: जोरदार होगी वापसी की बारिश, महाराष्ट्र में भारी वर्षा की चेतावनी, 26 सितंबर से फिर लगेगी झड़ी
30 सितंबर तक पुलिस हिरासत
इस मामले में मंगलवार की रात मामला दर्ज किया गया। वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हेमलता की तबीयत बिगड़ने से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी राधेश्याम धुर्वे को 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
किशोर पर्वते, पुलिस निरीक्षक, शहर थाना
खेत से मोटरपंप चोरी
उधर तिरोड़ा थाने के तहत बोदलकसा निवासी फिर्यादी देवेंद्र रेखलाल पंधरे (18) के खेत से दो आरोपियों ने मोटर पंप चोरी कर लिया। जिसकी कीमत 11 हजार रु। बताई गई है। फिर्यादी की शिकायत पर तिरोड़ा पुलिस ने बोदलकसा निवासी चंद्रभान शिवचरण राऊत (35) व पिंडकेपार निवासी विनोद हरिचंद्र उईके (32) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच हवलदार रक्से कर रहे हैं।
1 accused arrested for allegedly stealing rice and absconding with rs 1 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














