- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Tourism New Year Migratory Birds Attract Tourists
विदेशी पक्षी कर रहे पर्यटकों को आकर्षित, नववर्ष में जिले के पर्यटन स्थलों पर उमड़ने लगी भीड़
Migratory Birds Gondia: नववर्ष पर गोंदिया जिले के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है, जहां झिलमिली और परसवाड़ा तालाब में आए विदेशी पक्षी लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

Migratory Birds Gondia:नववर्ष पर गोंदिया जिला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Tourism: नववर्ष के अवसर पर जिले के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। गोंदिया तहसील में स्थित झिलमिली और परसवाड़ा तालाब में आए विदेशी मेहमान पक्षी पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प, बड़े जलाशय और पांगड़ी का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
घनी वादियां, सघन जंगल और पहाड़ियों के मनमोहक नजारों के बीच लोग पिकनिक मनाते नजर आ रहे हैं। पिकनिक स्पॉट्स पर फैली हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है।
नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प
सड़क अर्जुनी और अर्जुनी मोरगांव तहसील में फैला नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प लंबे समय से पर्यटकों का पसंदीदा स्थल रहा है। यहां आने वाला हर सैलानी बाघों के दर्शन की इच्छा रखता है, हालांकि बाघ दर्शन केवल खुशनसीब लोगों को ही हो पाता है। इसके बावजूद विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों को प्राकृतिक वातावरण में विचरण करते देखना प्रकृति प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव होता है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
परसवाड़ा और झिलमिली तालाब
गोंदिया तहसील के ग्राम परसवाड़ा और झिलमिली में स्थित जैवविविधता से भरपूर बड़े तालाबों में इन दिनों देशी और विदेशी पक्षियों का जमावड़ा लगा हुआ है। इन्हें देखने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी यहां पहुंचते हैं। ये विदेशी मेहमान पक्षी एक निश्चित अवधि तक यहां प्रवास करते हैं और फरवरी माह तक अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौट जाते हैं।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र की 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के इलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा चुनाव
युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र पांगड़ी जलाशय
गोंदिया शहर से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पांगड़ी जलाशय युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। यहां का शांत जलाशय, आसपास की पहाड़ियां और प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। पर्यटक यहां प्रकृति का आनंद लेने के साथ-साथ यादगार पलों को कैमरे में कैद करते नजर आते हैं।
हाजराफॉल बना पर्यटकों का प्रमुख केंद्र
जिले की आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित तहसील सालेकसा के दरेकसा परिसर में स्थित हाजराफॉल वर्षभर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। वन पर्यटन समिति द्वारा इस क्षेत्र की देखरेख की जाती है। पहाड़ों से गिरता झरना और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर खींच लेती है। बच्चों और युवाओं के लिए यहां साहसिक पर्यटन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मुख्य सड़क से लगभग एक किलोमीटर अंदर स्थित इस जलप्रपात को देखने के लिए जिले के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।
Gondia tourism new year migratory birds attract tourists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
May 18, 2026 | 04:19 PMमहिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर! सुवेंदु कैबिनेट ने खोल दिया सरकारी खजाना, इन 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
May 18, 2026 | 04:15 PMBAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
May 18, 2026 | 04:11 PMIND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













